Vaishno Devi

फोटो: Jagran Images

अब वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं मिलेगी ये खास सुविधा

मां वैष्णोदेवी दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए बहुत जल्द कटरा में 25 एकड़ जमीन पर इंटरनल मॉडल स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इन इंटरनल मॉडल स्टेशन पर श्रद्धालु वैष्णो देवी यात्रा के लिए एक स्थान पर बस, ट्रेन, हेलीकॉप्टर और अन्य परिवहन सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। इस मॉडल स्टेशन का निर्माण करने में 900 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इंटरनल मॉडल स्टेशन पर टैक्सी और ऑटो रिक्शा के लिए अतिरिक्त पार्किंग स्टैंड का भी निर्माण किया जायेगा।

शुक्र, 02 सितंबर 2022 - 05:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Vaishno Devi Yatra, devotees, special facility, internal model station

Courtesy: India TV

Vaishno Devi

फोटो: Zee News

आज से दोबारा शुरू हो रही है वैष्णो देवी यात्रा

आज से श्रद्धालुओं के लिए वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू हो गई है। यात्रा को जम्मू-कश्मीर के कटरा में अगस्त 20 को भारी बारिश के कारण रोक दिया गया था। अगस्त 20 को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कहा कि, भारी बारिश के मद्देनजर एहतियात के तौर पर रात के समय माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी गई है। बारिश थमने के बाद फिर यात्रा पर आगे जाने की इजाजत दिया जायेगा। 

रवि, 21 अगस्त 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Jammu and Kashmir, Vaishno Devi Yatra, resumed, Katra

Courtesy: Latestly News

vaishno devi

फोटो: India Today

कटरा में बारिश के कारण रूकी थी वैष्णो देवी यात्रा, फिर की गई शुरू

वैष्णो देवी मंदिर जाने की यात्रा अगस्त 20 की सुबह फिर से शुरू की गई है। भारी बारिश के कारण उत्पन्न हुई बाढ़ की स्थिति को देखते हुए यात्रा को रोका गया था। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग के मुताबिक अब स्थिति नियंत्रण में है और कोई नुकसान की खबर नहीं है। बता दें कि कटरा में अगस्त 19 की शाम को घंटो बारिश हुई है।

शनि, 20 अगस्त 2022 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: Vaishno Devi Mandir, Vaishno Devi Yatra, Vaishno Devi Dham, Shrine Board

Courtesy: AajTak