covid 19 XE variant

फोटो: Telangana Today

भारत में XE वेरिएंट बन सकता है कोरोना की चौथी लहर का कारण

कोरोना वायरस के XE वेरिएंट के मामले गुजरात और मुंबई में दिखने के बाद माना जा रहा है कि ये काफी संक्रामक है जो तेजी से फैल सकता है। इसकी वजह से अब चौथी लहर की संभावना बढ़ गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन इस वेरिएंट को रीकॉम्बिनेट स्ट्रेन कह रहा है जो BA.2 की अपेक्षा 10% अधिक संक्रामक है। WHO की साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने इसके डेल्टा जितना घातक होने की संभावना पर विराम लगा दिया है।

मंगल, 12 अप्रैल 2022 - 11:30 AM / by रितिका

Tags: covid 19, Noval corona virus, covid 19 update, variant, XE Variant

Courtesy: AajTak News

covid 19 virus

फोटो: WHO

सामने आए कोविड के XE वेरिएंट और XM वेरिएंट के मामले: गुजरात

गुजरात में कोविड के XM वेरिएंट और XE सब वेरिएंट का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। इससे पूर्व अप्रैल सात को मुंबई में XM वेरिएंट का मामला आया था। ये सभी ओमिक्रॉन वेरिएंट के सब लाइनेज हैं, जो देश में कई जगहों पर सामने आए हैं। इन मामलों में बढ़ोतरी नहीं हो रही है, जो राहत की बात है। सब वेरिएंट के संबंध में किसी ठोस नतीजे पर पहुंचने से पूर्व स्टडी की जरुरत है।

शनि, 09 अप्रैल 2022 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: covid 19, Coronavirus, variant

Courtesy: NDTV

Omicron new sub variant

फोटो: The Indian Express

कोरोना वायरस के नए XE वेरिएंट को लेकर एक्सपर्ट्स ने कही ये बात

मुंबई में XE वेरिएंट का पहला मामला सामने आने का बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा किए गए दावे के बाद इस वेरिएंट को लेकर एक्सपर्ट्स ने कहा कि ये काफी संक्रामक है। अन्य वेरिएंट की तुलना में इसके 10 गुणा संक्रामक होने की रिपोर्ट्स आई है। यानी ये जल्दी लोगों को अपनी गिरफ्त में ले सकता है। दुनिया भर में हुई शुरुआती रिसर्च में ये जानकारी मिली है। ये वेरिएंट ओमिक्रॉन के सबवेरिएंट से बना है।

शुक्र, 08 अप्रैल 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Covid-19, covid 19 update, Corona virus, variant

Courtesy: Zee News

israel covid 19

फोटो: DNA India

अब इजराइल में सामने आया कोविड-19 का नया वेरिएंट

इजराइल में कोविड 19 का नया वेरिएंट मिला है जो कि ओमिक्रॉन के दो सब वेरिएंट BA.1 और BA.2 से मिलकर बना है। नया वेरिएंट बेन गुरियन एयरपोर्ट पर आए दो यात्रियों के आरटीपीसीआर टेस्ट में मिला है। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस वेरिएंट को लेकर अधिक चिंता की आवश्यकता नहीं है। मरीजों में हल्का बुखार, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत है। मरीजों को विशेष मेडिकल ट्रीटमेंट की… read-more

गुरु, 17 मार्च 2022 - 05:01 PM / by रितिका

Tags: Israel, covid 19, Corona virus, variant

Courtesy: NDTV News

Coronavrius variant

फोटो: The Times of India

कोरोना का नया वेरिएंट मिलने पर सरकार ने राज्यों को चिट्ठी लिख ऐहतियात बरतने के दिए निर्देश

दक्षिण अफ्रिका में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट सामने आया है। इसके बाद केंद्र सरकार ने राज्यों को चिट्ठी लिख कर निर्देश दिए हैं कि विदेश से आने वाले यात्रियों की सख्ती से जांच की जाए। इसमें किसी तरह की कोताही न बरती जाए। एयरपोर्ट्स पर जांच कड़ी करने के आदेश दिए है। खासतौर से दक्षिण अफ्रिका, हॉन्ग कॉन्ग और बोत्सवाना के यात्रियों की स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए गए है।

शुक्र, 26 नवंबर 2021 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: Coronavirus, covid 19, variant

Courtesy: Zee News

SARS Variant

फोटो: MIT NEWS

कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट मिलने पर तीन राज्यों को किया गया अलर्ट

देश के तीन राज्यों के जिलों में डेल्टा प्लस वैरिएंट मिलने के बाद तीनों राज्यों को अलर्ट कर दिया गया है। महाराष्ट्र के रत्नागिरि और जलगांव जिलों, केरल के पलक्कड़ और पठानमथिट्ट जिलों और मध्यप्रदेश के भोपाल और शिवपुरी जिलों में यह डेल्टा प्लस वैरिएंट पाया गया है। केंद्र ने राज्यों के मुख्य सचिवों को कहा कि वे जिलों और समूहों में तत्काल रोकथाम के लिए उपाय ढूंढे। 

बुध, 23 जून 2021 - 11:02 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: covid 19, variant, alert, SARs-CoV-2 virus

Courtesy: KHAS KHABAR

Ducati V4

फोटो: India Car News

भारत में शुरु हुई Ducati Streetfighter V4 की डिलीवरी

Ducati ने भारत में लॉन्च की गयी अपनी नई Ducati Streetfighter V4 की डिलीवरी शुरू कर दी है। Streetfighter V4 को तीन वेरिएंट में लाया गया है। इसके बेस V4 वैरिएंट की कीमत 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, दूसरी ओर मिड V4 S वैरिएंट की कीमत 22.99 लाख रखी गयी है। वहीं V4 S डार्क स्टील्थ वैरिएंट की कीमत 23.19 लाख है। Ducati ने दोनों बाइक्स में 1,103 सीसी, लिक्विड-कूल्ड, V4 मोटर दिए है।

बुध, 19 मई 2021 - 11:30 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Ducati, Superbike, variant, New feature

Courtesy: Drive Spark

PM Modi

फ़ोटो: Wallpapertip

कोरोना के अध्ययन को लेकर 300 वैज्ञानिकों ने लिखा पीएम मोदी को पत्र

देश के करीब 300 वैज्ञानिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोरोना को लेकर सभी अध्ययन करने की इजाज़त मांगी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस अध्ययन के जरिये संक्रमण के सभी पहलुओं को समझा जा सकेगा। पीएम के लिए इस पत्र को अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर शशिधरा और कोलकाता के एनआईबीएमजी के वैज्ञानिक प्रोफेसर प्राथो मजूमदार ने ड्राफ्ट किया है। इसके साथ ही वैज्ञानिकों ने नए वेरिएंट पर भी अध्ययन करने की अपील की है। 

शनि, 01 मई 2021 - 01:02 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Scientist, PM Modi, variant, Covid-19

Courtesy: Aajtak

Covid 19

फ़ोटो: Wall of journal

इटली में सामने आए कोविड 19 भारतीय वेरिएंट के दो मामले

अब इटली में कोविड 19 के भारतीय वेरिएंट के दो मामलें सामने आए है। इस बात की जानकारी देते हुए वेनेटो क्षेत्र के प्रमुख लुका जिया ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति पिता व उनकी बेटी है जो हाल ही में भारत से इटली लौटे थे। ये दोनों केसेज बैसनो शहर के विसेंजा प्रांत में, वेनिस से उत्तर-पूर्व में लगभग 65 किलोमीटर दूर दर्ज किए गए है। बता दें कि इटली में भारत की सभी उड़ाने रद्द कर दी गई है।

मंगल, 27 अप्रैल 2021 - 01:02 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Italy, variant, Covid-19, new strain

Courtesy: Amarujala News