Vasundhra Raje

फोटो: Nai Dunia

राजस्थान विधानसभा चुनाव: वसुंधरा राजे ने दाखिल किया झालरापाटन से नामांकन

बीजेपी उम्मीदवार वसुंधरा राजे ने आज झालरापाटन से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने राज्य में सरकार बनने का भरोसा जताया। इस मौके पर वसुंधरा राजे के साथ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद थे। राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। राजस्थान में कुल 200 सीटें हैं। 

शनि, 04 नवंबर 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: rajasthan assembly election 2023, Vasundhara Raje, nomination filing

Courtesy: Live Hindustan

Corona Virous

फोटो: India TV News

कोरोना संक्रमण की चपेट में आये राजस्थान के सीएम गहलोत और उनकी पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे

राजस्थान के मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे ने आज घोषणा करते बताया कि वे घातक वायरस से संक्रमित हैं। दोनों नेताओं ने आज आधे घंटे के अंतराल में बीमारी की जानकारी दी। ट्विटर पर ट्वीट करते हुए राजे ने कहा, "कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. डॉक्टरों की सलाह पर मैं पूरी तरह से आइसोलेशन… read-more

मंगल, 04 अप्रैल 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajasthan, Covid-19, CM Ashok Gehlot, Vasundhara Raje, Positive

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Pm modi and vasundhara raje

फ़ोटो: Indiatoday

वसुंधरा नहीं बल्कि पीएम मोदी के नाम पर चुनाव लड़ेगी भाजपा: राजस्थान

राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। पुनिया ने कहा -" विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भाजपा का चेहरा नहीं होंगी। पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनावी मैदान में उतरेगी।" बता दें कि वसुंधरा समर्थकों को पार्टी का यह फैसला पसंद नहीं आ रहा है और पार्टी में गुटबाज़ी शुरू हो गई है।

शनि, 21 मई 2022 - 05:35 PM / by आकाश तिवारी

Tags: PM Modi, Vasundhara Raje, Rajasthan

Courtesy: Indiatv

Vasundhara Raje

फोटो: Tribune Images

बीजेपी के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी वसुंधरा राजे, पीएम मोदी से की मुलाकात

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने मार्च 24 को दिल्ली में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य से संबंधित संगठनात्मक मुद्दों और पार्टी के मामलों पर चर्चा की। मोदी के साथ राजे की मुलाकात संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में अलग से हुई। इससे पहले राजे ने बुधवार को देहरादून में पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की.

शुक्र, 25 मार्च 2022 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Vasundhara Raje, PM Modi, meeting, BJP

Courtesy: Aajtak News

Satish poonia

फ़ोटो: Getty images

राजस्थान भाजपा में आयी दरार को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व सीएम पर साधा निशाना

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पुनिया ने पूर्व सीएम व पार्टी की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे पर इशारों-इशारों में तंज़ कसा है जिससे राजस्थान भाजपा में पड़ रही दरार को और हवा मिल गई है। फैसला पार्टी के नेतृत्व की बात करते हुए पुनिया ने कहा- "सोशल मीडिया यह तय नहीं करेगी कि पार्टी के मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन होगा। जिसे पार्टी चुनेगी वो दावेदार होगा।" बता दें कि पार्टी के बीच इस मतभेद को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोर कमेटी का… read-more

सोम, 25 जनवरी 2021 - 08:40 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Satish poonia, Vasundhara Raje, Rajasthan, BJP

Courtesy: Aajtak News