Accident

फोटो: ETV Bharat

मंडी में वाहन खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत, चार अन्य घायल: हिमाचल प्रदेश

एक दुखद घटना में, जुलाई 13 की रात हिमाचल प्रदेश के रात मंडी जिले एक वाहन के खाई में गिरने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, यह हादसा जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर उस वक्त हुआ जब वाहन सुंदरनगर से आ रहा था। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

शुक्र, 14 जुलाई 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Himachal Pradesh, accident, Vehicle, falls into gorge, Mandi

Courtesy: Divya Himachal

Accident

फोटो: One India

अमरनाथ यात्रा: उधमपुर में राजमार्ग से फिसल गया सुरक्षा काफिले का वाहन, 3 घायल

अमरनाथ सुरक्षा काफिले का एक वाहन आज उधमपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग से फिसल गया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि , घटना में एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और दो अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज जम्मू आधार शिविर यात्री निवास से अमरनाथ यात्रा तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।

शुक्र, 30 जून 2023 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: amarnath yatra 2023, Vehicle, security convoy, skids off

Courtesy: Jagran News

Mumbai

फोटो: India TV News

मुंबई ट्रैफिक रूल अलर्ट! वाहन में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों के लिए अनिवार्य हुआ सीट बेल्ट पहनना

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने वाहन में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों के लिए सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य कर दिया है। आज जारी अधिसूचना के मुताबिक नए नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिसूचना में कहा गया है, "मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 के अनुसार, धारा 194 (बी) (1) के तहत जो कोई भी बिना सेफ्टी बीट पहने मोटर वाहन चलाता है या सीट बेल्ट नहीं पहने यात्रियों को ले जाता है,… read-more

शुक्र, 14 अक्टूबर 2022 - 08:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: mumbai traffic rule, wearing seat belt, travelling, Vehicle

Courtesy: India Today

Seat Belt

फोटो: Janjwar

दिल्ली में अनिवार्य हुआ पीछे की सीट बेल्ट पहनना, पालन ना करने पर 1,000 रुपये का जुर्माना

अपने सड़क सुरक्षा प्रयासों को तेज करते हुए, दिल्ली यातायात पुलिस ने सितंबर 14 को लोगों को पीछे की सीट बेल्ट का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने के लिए एक अभियान शुरू किया है। सीट बेल्ट ना पहनने पर 1,000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। यह अभियान पिछले महीने सायरस मिस्त्री की मौत के बाद शुरू किया गया है। बता दें कि सायरस ने भी भी सीट बेल्ट नहीं पहनी थी जिसके कारण सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई।  

गुरु, 15 सितंबर 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Back seat belt, Fine, Delhi, Vehicle

Courtesy: Money Control

Traction Control

फ़ोटो: AutoGuide

ट्रैक्शन कंट्रोल से खराब मौसम में बिना डरे चला सकते हैं गाड़ी, जाने कैसे करता है कंट्रोल

ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम आज गाड़ियों में काफी जरूरी है। इसे TCS भी कहा जाता है। इसमें जब भी आपकी कार का कोई व्हील ग्रिप या कंट्रोल खोता है, तो वह बाकी व्हील से ज्यादा स्पीड पर घूमने लगता है। ऐसे में उसे बाकी व्हील से ज्यादा टॉर्क मिलने लग जाता है। ABS कंप्यूटर तेजी से चलने वाले या 'फिसलने' वाले पहिये के वेग को कम करने के लिए तुरंत उस पर ब्रेक अप्लाई करता है और दूसरे छोर वाले पहिया के लिए ज्यादा टॉर्क देने लगता है।

शनि, 04 जून 2022 - 05:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: TCS, Tracktion Control, ABS, Vehicle

Courtesy: Jagran

Electric Scooter

फ़ोटो: ET Times

सरकार ने नए टू व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहन लांच पर लगाई रोक

पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की समस्या बढ़ी है। जिसकी वजह से सरकार ने इलेक्ट्रिक टू-वीलर मेकर्स से तब तक नए वीइकल लॉन्च नहीं करने को कहा है, जब तक कि इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने की घटनाओं की जांच पूरी नहीं हो जाती। सभी इलेक्ट्रिक वीइकल मेकर्स को डिफेक्टिव गाड़ियों के पूरे बैच को उनकी मर्जी से वापस बुलाने के लिए कहा गया है।

शुक्र, 29 अप्रैल 2022 - 10:06 AM / by Pranjal Pandey

Tags: Automobile, electric, Fire, Vehicle

Courtesy: Aajtak

Motor insurance

फोटोः Chola Ms

अप्रैल महीने से नई बाइक-कार खरीदना पड़ेगा महंगा

अप्रैल एक से आपको नई कार बाइक पर बीमा के लिए अधिक भुगतान करना होगा। ग्राहकों को अप्रैल एक से नई कार और बाइक खरीदने के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के लिए 17 से 23 प्रतिशत तक अधिक भुगतान करना पड़ सकता है। नया वाहन खरीदने पर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में 1500 सीसी तक का वाहन खरीदने वालों को इंश्योरेंस के लिए 1200 रुपये तक और 150 cc तक के टू-व्हीलर के लिए ग्राहक को 600 रुपये ज्यादा देने होंगे।

रवि, 06 मार्च 2022 - 10:40 AM / by Abhishek Kumar

Tags: Vehicle, tax, Third-party Insurance

Courtesy: Zee News

nitin gadkari

फोटो : Zee News

सुरक्षा के लिए भारतीय कारों में बढ़ सकती है एयरबैग की संख्या, मंत्रालय कर रहा विचार

सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भारतीय वाहनों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सभी चार पहिया वाहनों में छह एयरबैग को अनिवार्य करने की योजना पर काम कर रहे है। जानकारी के मुताबिक पिछली सीटों पर एयरबैग लगाने का खर्च अधिकतम 10 हजार रुपये है। वहीं गाड़ियों में एयरबैग की सुविधा होने से उनकी कीमत में लगभग 30 हजार रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे पहले वो दो एयरबैग को अनिवार्य कर चुके है।

गुरु, 06 जनवरी 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: Automobile, Automobiles, Vehicle, airbag

Courtesy: TV 9 Hindi

delhi pollution air

फोटोः India TV News

प्रदूषण पर लगाम के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दी गाड़ियों का उपयोग कम करने की सलाह

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों को 30% गाड़ियों का उपयोग कम करने की सलाह दी है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के अनुसार इमरजेंसी उपायों को कभी भी लागू किया जा सकता है। साथ ही CAQM द्वारा प्रदूषण के इस प्रकार से बढ़ने को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों को एक्शन लेने के लिए कहा गया है। नवंबर 13 को दिल्ली के कई हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 के ऊपर रहा।

शनि, 13 नवंबर 2021 - 02:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Air Pollution, cpcb advice, Vehicle, delhi ncr

Courtesy: NDTV Hindi

Vehicle scrappage

फोटो: Business Standard

आज से हुई व्हीकल स्क्रेपेज पॉलिसी की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई व्हीकल स्क्रेपेज पॉलिसी की ट्वीट कर शुरुआत की। प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को इससे जुड़े स्टार्टअप प्रोग्राम में शामिल होने के लिए भी आग्रह किया। हम जानते हैं स्क्रेपेज पॉलिसी प्रदूषण करने वाले पुराने वाहनों को चरणबद्ध तरीके से समाप्तकरने वाली पॉलिसी है। उन्होंने गांधीनगर में 'इन्वेस्टर्स समिट फॉर व्हीकल स्क्रैपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर' में… read-more

शुक्र, 13 अगस्त 2021 - 03:40 PM / by देवजीत सिंह

Tags: vehicle vandalism, Vehicle, Vehicle Scrapping Policy, PM Modi, Transport Ministry

Courtesy: Hindustan News