Venkaiah Naidu

फोटो: The Indian Express

साल में 100 दिन होनी चाहिए संसद की कार्रवाई: वेंकैया नायडू

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दिसंबर चार को पब्लिक अकाउंट कमेटी के 100 साल पूरे होने पर सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि हर साल संसद में 100 दिन कार्रवाई होनी चाहिए। इससे देश के लिए कल्याणकारी कई योजनाओं पर व्यापक बहस की जा सकेगी, जो देश के लिए हितकर होगा। उन्होंने कहा कि यह आत्मनिरीक्षण का समय है क्योंकि सांसदों ने अब संसदीय समितियों की बैठक में शामिल होना छोड़ दिया है। 

सोम, 06 दिसम्बर 2021 - 03:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Venkaiah Naidu, parliament, National, politics

Courtesy: Amar Ujala News

Venkaiah Naidu

फोटो: The Indian Express

कल सुचारु रूप से चली राज्यसभा की कार्यवाही, सभापति ने जताई खुशी

संसद के शीतकालीन सत्र के पांचवे दिन यानी दिसंबर तीन को रिकॉर्ड काम हुआ। दिसंबर तीन को राज्यसभा में शून्यकाल में 17 मामले और विशेष उल्लेख में 6 मामले उठाए गए। राज्यसभा में भोजनावकाश के बाद 21 निजी विधेयक पेश किए गए। सदन के सुचारु रूप से चलने और रिकॉर्ड कामकाज होने पर सभापति वेंकैया नायडू ने भी खुशी जताई है। बता दें कि शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ही जारी गतिरोध के कारण सदन की कार्यवाही प्रभावित थी। 

शनि, 04 दिसम्बर 2021 - 01:55 PM / by अमन शुक्ला

Tags: winter session of parliament, rajya sabha, National, Venkaiah Naidu

Courtesy: Amar Ujala News

Venkaiah Naidu

फोटो: Newsroom Post

नहीं रद्द होगा राज्यसभा से निलंबित सांसदों का निलंबन: वेंकैया नायडू

राज्यसभा के 12 सांसदों को संसद के मॉनसून सत्र में अनुशासनहीन व्यवहार के कारण नवंबर 29 को शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद नवंबर 30 को राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभापति वेंकैया नायडू से निलंबन वापस लेने का आग्रह किया था। इसके बाद सभापति वेंकैया नायडू ने कहा कि निलंबित सांसदों ने अब तक कोई अफसोस नहीं जताया है और अब उनका निलंबन रद्द नहीं किया जाएगा। 

मंगल, 30 नवंबर 2021 - 08:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: 12 MPs Suspended, rajya sabha, Venkaiah Naidu, politics, National

Courtesy: NDTV News

Pralhad joshi

फोटो: The Economic Times

संविधान दिवस के मौके पर सभी पढ़ें प्रस्तावना: संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी

संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने नवंबर 23 को जानकारी दी कि संविधान दिवस यानी नवंबर 26 को संसद में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम संबोधित करेंगे। उन्होंने सभी मंत्रालयों, विभागों, राज्य सरकारों व नागरिकों से आग्रह किया है कि इस दिन कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने हुए संविधान की प्रस्तावना पढ़ें। जनभागीदारी बढ़ाने के लिए पोर्टल तैयार किया गया है, जिससे 22 राजभाषाओं और अंग्रेजी में प्रस्तावना पढ़ी जा सकेगी। इस मौके पर संसदीय लोकतंत्र पर ऑनलाइन… read-more

बुध, 24 नवंबर 2021 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: PM Modi, RamNath Kovind, Venkaiah Naidu, Pralhad Joshi

Courtesy: Bhasha

Venkaiah Naidu

फोटो: The Indian Express

झूठी और सनसनीखेज खबरों के प्रचलन को रोके मीडिया: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने नवंबर 17 को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सभी मीडियाकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में मीडियाकर्मियों को उनका कर्तव्य भी याद दिलाया। उन्होंने अपने ट्वीट में मीडियाकर्मियों को झूठी और सनसनीखेज खबरों के बढ़ते प्रचलन को रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि मीडिया को निष्पक्ष खबरें दिखाने और समाज को शिक्षित बनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उपराष्ट्रपति… read-more

बुध, 17 नवंबर 2021 - 11:20 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Vice President, Venkaiah Naidu, National Press Day, National

Courtesy: Amar Ujala News

 Venkaiah Naidu

फोटो: Indian Express

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के निजी ट्विटर अकाउंट से हटाया गया ब्लू टिक

ट्विटर ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के निजी अकाउंट से वेरिफाइड ब्लू टिक को हटा दिया है। वेंकैया नायडू के निजी ट्विटर हैंडल पर 1.3 लाख फॉलोवर्स हैं, जबकि उपराष्ट्रपति 11 लोगों को फॉलो करते हैं। उपराष्ट्रपति के इस अकाउंट से पिछले 11 महीनों से कोई ट्वीट नहीं किया गया है। ट्विटर की इस हरकत के बाद भारत सरकार ने नाराजगी जताई है। भारत सरकार की ओर से कहा गया है कि वो इस मामले में कड़ाई से निपटेंगे।

शनि, 05 जून 2021 - 01:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Vice President, Venkaiah Naidu, Twitter, National

Courtesy: AAJ TAK

Venkaiah naidu

फ़ोटो: Getty images

नेताजी की जयंती पर देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दी राष्ट्रवाद की परिभाषा

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने राष्ट्रवाद की परिभाषा बताते हुए जनता को संबोधित किया है। 'जय हिंद' व 'जन गण मन' को सिर्फ राष्ट्रवाद के लिए नाकाफ़ी बताते हुए नायडू ने कहा कि राष्ट्र का मतलब भौगोलिक सीमा नहीं, बल्कि राष्ट्र में मौजूद सभी लोगों का उत्थान राष्ट्रवाद है। वहीं, नेताजी के लिए नायडू ने ट्वीट कर लिखा- "कोई व्यक्ति एक विचार के लिए मर सकता है लेकिन उस व्यक्ति के मरने के बाद उसके विचार हजारों लोगों… read-more

रवि, 24 जनवरी 2021 - 09:28 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Venkaiah Naidu, rashtravad, nationalism, Netaji Subhas Chandra Bose

Courtesy: Aajtak news