Google-Doodle

फोटो: DNP India

रूस की पहली महिला सर्जन के 151वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया डूडल

गूगल ने अप्रैल 19 को रूस की पहली महिला सर्जन वेरा गेड्रोइट्स के 151वें जन्मदिन पर सम्मानित करते हुए डूडल बनाया है। उनका पूरा नाम वेरा इग्नाटिवेना गेड्रोइट्स था और ये रूस की पहली महिला सैन्य सर्जन होने के साथ प्रोफेसर, कवि और लेखिका भी थीं। वेरा ने सेवा और युद्ध चिकित्सा के क्षेत्र में कई जवानों की जान बचाई थी। उनका जन्म अप्रैल 19, 1870 को कीव के लिथुआनियाई शाही वंश के एक प्रमुख परिवार में हुआ था।

सोम, 19 अप्रैल 2021 - 07:16 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Google Doodle, honoring, Russia, female surgeon, Vera Gedrowitz, birthday

Courtesy: Amarujala News