BCCI

फोटो: Lokmat News

BCCI अध्यक्ष के लिए रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष पद के लिए राजीव शुक्ला ने दाखिल किया नामांकन

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष पद के लिए रोजर बिन्नी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। रोज़र भारत की 1983 की विश्व कप विजेता टीम के नायक रह चुके हैं। इसके अलावा राजीव शुक्ल ने उपाध्यक्ष के लिए और जय शाह ने सचिव पद के लिए नामांकन पत्र भरा है। बता दें कि, बीसीसीआई कोषाध्यक्ष के लिए बीजेपी नेता आशीष शेलार ने नामांकन दाखिल किया है। शुक्ला ने कहा कि,"अभी तक स्थिति यह है कि निर्विरोध… read-more

मंगल, 11 अक्टूबर 2022 - 05:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: bcci elections, Roger binny, Rajeev Shukla, Vice President, nomination

Courtesy: Latestly News

Party leaders of SBSP

फ़ोटो: Times Now Hindi

ओपी राजभर की पार्टी में बगावत, उपाध्यक्ष व दर्जनों पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा: उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी के बाद अब ओमप्रकाश राजभर की पार्टी में भी बगावती बिगुल बज गया है। राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी टूटने लगी है, क्योंकि राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्‍द्र राजभर ने सितंबर 5 को दर्जनों पदाधिकारियों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, महेंद्र ने कई बड़े आरोप लगाए हुए कहा कि ओमप्रकाश राजभर पार्टी के मिशन से भटक गए हैं और वे सिर्फ पैसे कमाने में लगे रहते हैं।

मंगल, 06 सितंबर 2022 - 02:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: OMPRAKASH RAJBHAR, uttarpradesh, Vice President, Resignation

Courtesy: Indiatv

Jagdeep Dhankar

फोटो: The Times of India

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज लेंगे पद और गोपनियता की शपथ

भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के तौर पर जगदीप धनखड़ अगस्त 11 को पदभार संभालेंगे। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद और गोपनियता की शपथ दिलाएंगी। राष्ट्रपति भवन में होने वाले समारोह में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। बता दें कि जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की है। जगदीप धनखड़ को कुल 528 वोट मिले थे, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी को 182 वोट मिले थे।

गुरु, 11 अगस्त 2022 - 09:20 AM / by रितिका

Tags: Vice President, Jagdeep Dhankar, Rashtrapati Bhavan, draupadi murmu

Courtesy: ABP News

Jagdeep Dhankar

फोटो: India TV

निर्वाचन आयोग ने जगदीप धनखड़ को जारी किया प्रमाण पत्र, बनें देश के 14वें उपराष्ट्रपति

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को आधिकारिक तौर पर निर्वाचन आयोग ने प्रमाण पत्र जारी कर देश का 14वां उपराष्ट्रपति घोषित किया है। यह प्रति उपराष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह के समय पढ़ी जाएगी। बता दें कि अगस्त पांच को धनखड़ ने विपक्ष की साझा उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 346 मतों के बड़े अंतर से मात दी थी। इस चुनाव में कुल 725 सांसदों ने मतदान किया था।

रवि, 07 अगस्त 2022 - 02:55 PM / by रितिका

Tags: Jagdeep Dhankar, NDA, Vice President, Election Commission

Courtesy: news 18

Vice President

फोटो: News18

भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा- किसी सांसद को आपराधिक मामलों में छूट नहीं

भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि नायडु ने उच्च सदन को बताया "विशेषाधिकारों में से एक यह है कि एक सांसद को सत्र या समिति की बैठक शुरू होने से 40 दिन पहले और उसके 40 दिन बाद सिविल मामले में गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, आपराधिक मामलों में, सांसद एक आम नागरिक से अलग पायदान पर नहीं होते हैं। सांसद को सत्र के दौरान या अन्यथा आपराधिक मामले में गिरफ्तार होने से छूट नहीं मिलता है।

शुक्र, 05 अगस्त 2022 - 07:46 PM / by Pranjal Pandey

Tags: parliament, mp, Vice President, Crime

Courtesy: Jagran

Margret Alva

फोटो: Mint

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा होंगी विपक्ष से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार

UPA की ओर से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा को उम्मीदवार चुना गया है। NCP सुप्रीमो शरद पवार ने विपक्षी दलों के साथ हुई अहम बैठक में ये फैसला लिया और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा काफी वर्षों से राजनीति में हैं और गोवा, उत्तराखंड समेत कई राज्यों की राज्यपाल रह चुकी हैं। उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 19 जुलाई है।

रवि, 17 जुलाई 2022 - 06:44 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Vice President, Congress, NCP, UPA

Courtesy: News18

M Venkaiah Naidu

फोटो: Desh Bandhu

आज बंकिम चंद्र चटर्जी की जयंती पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दी श्रद्धांजलि

आज जून 27 को बंकिम चंद्र चटर्जी की जयंती के अवसर पर उपराष्ट्रपति एम् वेंकैया नायडू ने श्रद्धांजलि अर्पित की।  बंकिम चंद्र चटर्जी ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम की रचना की थी। उपराष्ट्रपति एम् वेंकैया नायडू ने ट्वीट करते हुए लिखा, "महान साहित्यकार ने देश में राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक चेतना को मुखर अभिव्यक्ति दी।" उन्होंने ने लिखा, "मैं बंकिम चंद्र चटर्जी की जयंती के अवसर पर देश के मूर्धन्य कवि… read-more

सोम, 27 जून 2022 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Vice President, M Venkaiah Naidu, tributes, bankim chandra chatterjee

Courtesy: Univarta

Venkaiah Naidu

फोटो: The Indian Express

झूठी और सनसनीखेज खबरों के प्रचलन को रोके मीडिया: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने नवंबर 17 को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सभी मीडियाकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में मीडियाकर्मियों को उनका कर्तव्य भी याद दिलाया। उन्होंने अपने ट्वीट में मीडियाकर्मियों को झूठी और सनसनीखेज खबरों के बढ़ते प्रचलन को रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि मीडिया को निष्पक्ष खबरें दिखाने और समाज को शिक्षित बनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उपराष्ट्रपति… read-more

बुध, 17 नवंबर 2021 - 11:20 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Vice President, Venkaiah Naidu, National Press Day, National

Courtesy: Amar Ujala News

Vice President of India

फोटो: Wikipedia

आज 'खादी भारत क्विज़ प्रतियोगिता' का शुभारंभ करेंगे उपराष्ट्रपति

उप राष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू अगस्त 31 को दिल्ली में एक डिजिटल क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। इस प्रतियोगिता में स्वतंत्रता संग्राम, स्वदेशी आंदोलन व खादी और उसके योगदान से सम्बन्धित प्रश्न शामिल होंगे। प्रतियोगिता 15 दिन (अगस्त 31 से सितंबर 14) चलेगी। विजेताओं को खादी इंडिया की तरफ से 80 हजार ₹ के कूपन व अन्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह कार्यक्रम खादी ग्रामोद्योग आयोग के तत्वावधान में सम्पन्न होगा। यह आजादी के अमृत महोत्सव का… read-more

मंगल, 31 अगस्त 2021 - 08:56 AM / by मनोज बिष्ट

Tags: Vice President, KHADI GRAMODYOG AYOG, khadi India, competition

Courtesy: Gnews Portal

Vice President

फोटो: The Wire

सांसदों द्वारा किए गए अमर्यादित आचरण पर भावुक नज़र आए उपराष्ट्रपति

सभापति वेंकैया नायडू ने अगस्त 11 को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले अगस्त 10 को सांसदों द्वारा किए गए अमर्यादित आचरण पर कड़े शब्दों में नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यवाही शुरू होने से पहले खड़े होकर अपने बयान से नाराजगी जाहिर करते हुए अमर्यादित आचरण कि भर्त्सना की। इस दौरान वे भावुक नज़र आए और कई बार उनकी आंखें नम भी हो गईं। उन्होंने कहा कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर होता है इसकी पवित्रता पर आंच नहीं आनी चाहिए। 

बुध, 11 अगस्त 2021 - 01:30 PM / by देवजीत सिंह

Tags: parliament, rajya sabha, Vice President, M Venkaiah Naidu

Courtesy: NBT News