Yogi Adityanath

फ़ोटो: times of India

अब 70 वर्ष की आयु में रियाटर होंगे डॉक्टर: उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश चुनाव से पूर्व योगी आदित्यनाथ सरकार ने डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र सीमा बढ़ाने का फैसला किया है। पहले डॉक्टर्स 65 वर्ष की उम्र में रिटायर होते थे, जिसे बढ़ाकर अब 70 वर्ष कर दिया गया है। उत्तरप्रदेश चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा है कोरोना के कारण राज्य को ज्यादा अनुभव वाले डॉक्टरों की आवश्यकता है जो अपने अनुभव को साझा करे। सरकार के इस फैसले को जल्द ही कैबिनेट में मंजूरी दी जाएगी।

रवि, 19 सितंबर 2021 - 09:20 AM / by अदनान फैसल

Tags: Uttar Pradesh, vidhan sabha election 2022, Yogi Adityanath

Courtesy: Zee news

Akhilesh yadav

फ़ोटो: News18

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता कर भाजपा पर कसा तंज

उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। इसी बीच सितंबर 14 को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता कर जीत की ताल ठोकते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी सरकार समाजवादी पार्टी की बनेगी। साथ ही उन्होंने सत्ताधारी पार्टी भाजपा पर जमकर निशाना साधा और उत्तर प्रदेश में चल रहे अतिक्रमण अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को अपना चुनाव चिन्ह बुलडोजर छाप कर देना चाहिए।

मंगल, 14 सितंबर 2021 - 06:20 PM / by अदनान फैसल

Tags: Akhilesh Yadav, Uttar Pradesh, vidhan sabha election 2022

Courtesy: Aaj tak news