Vietjet Airlines

फोटो: News18

विदेश घूमने के लिए एयरलाइन से मिलेगा जबरदस्त ऑफर

वियतजेट एयरलाइंस ने सिर्फ नौ रुपये की कीमत में भारत से वियतनाम का सफर करने का मौका दिया है। कंपनी नौ रूपये में एयर टिकट का ऑफर लाई है। ये ऑफर उन लोगों के लिए है जो वियतनाम घूमने का प्लान बना रहे है। इस ऑफर के तहत फ्लाइट बुकिंग की शुरुआत अगस्त चार से हो गई है। ये ऑफर ग्राहकों के लिए अगस्त 26 तक जारी रहेगा। ग्राहक ऑफर का लाभ बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार तक उठा सकते है।

शनि, 06 अगस्त 2022 - 03:15 PM / by रितिका

Tags: Vietjet, Vietjet Airlines, Vietnam

Courtesy: AajTak

Rajnath Singh

फ़ोटो: TOI

राजनाथ सिंह वियतनाम के रक्षा मंत्री से मिले, द्विपक्षीय रक्षा संबंधों पर हुई चर्चा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हनोई में वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फाम वान गियांग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। राजनाथ सिंह इस समय वियतनाम की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। इस बैठक में 2030 तक के लिए भारत-वियतनाम रक्षा साझेदारी के संयुक्त विजन स्टेटमेंट पर हस्ताक्षर किए गए। द्विपक्षीय रक्षा संबंधों और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों को और विस्तारित करने के लिए प्रभावी और व्यावहारिक पहल पर व्यापक चर्चा की गयी।… read-more

बुध, 08 जून 2022 - 06:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Defence Minister, Rajnath Singh, Vietnam, meeting

Courtesy: Amar ujala

Delta Variant

फोटो: WWMT

वियतनाम में पाया गया भारत में सबसे पहले मिला कोरोना वायरस वेरिएंट का डेल्टा स्ट्रेन

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक वियतनाम में मिला कोरोना का हाइब्रिड स्ट्रेन जिसे भारत और ब्रिटेन में पाए गए वेरिएंट का मिश्रण बताया जा रहा था, असल में भारत में मिला कोरोना वायरस का ही डेल्टा स्ट्रेन है। इस नए स्ट्रेन को डेल्टा वेरिएंट कहा जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक भारत, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में मिले कोरोना वायरस स्ट्रेन अधिक खतरनाक हैं। कोविड वेरिएंट बी.1.617 सबसे पहले भारत में पाया गया था।

गुरु, 03 जून 2021 - 08:40 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Vietnam, Delta, Covid Strain, Coronavirus

Courtesy: Jagran News

Vietnam Floods

फोटो: VnExpress International

Vietnam: प्राकृतिक आपदा के कारण हुई 100 से अधिक लोगों की मृत्यु

वियतनाम में जोरदार वर्षा होने के कारण से बाढ़ और भूस्खलन आ गया, जिस वजह से लगभग 130 लोगों की मृत्यु हो गई है। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने कहा है कि, '' इस हादसे में 18 लोगों के लापता होने की सूचना है।'' केंद्रीय संचालन समिति रोकथाम और नियंत्रण ने बताया है कि, कम से कम 1,500 हेक्टेयर चावल के खेत और 7,800 हेक्टेयर से ज़्यादा की फसलें खराब हो गई है।

रवि, 25 अक्टूबर 2020 - 05:04 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Vietnam, Floods, Landslides

Courtesy: JAGRAN NEWS