फ़ोटो: Indiatv.in
ओपनिंग डे पर "लाइगर" ने मचाई बॉक्स ऑफिस पर धूम
अभिनेता विजय देवरकोंडा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म "लाइगर" ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस में धूम मचा दी है। तेलुगु और हिंदी बोली पट्टी में फिल्म ने कुल मिलाकर 27 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसमें 25 करोड़ तेलुगु पट्टी का ही कलेक्शन है। इस फिल्म में मशहूर पूर्व अमेरिकी मुक्केबाज माइक टाइसन ने भी काम किया है और यह उनकी पहली भारतीय फिल्म है। ओपनिंग डे कलेक्शन में लाइगर ने इस वर्ष की कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
Tags: liger, Vijay Devarakonda, opening day, Box office collection
Courtesy: Amar ujala
फोटो: 123Telugu.com
रिलीज हुआ लाइगर का नया गाना, Coka 2.0 ने जीता फैंस का दिल
फिल्म लाइगर का नया गाना कोका 2.0 मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। गाने में अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा का लुक बेहद शानदार दिख रहा है। गाने में पंजाबी फ्लेवर है, जिसके चलते विजय पंजाबी लुक में पगड़ी के साथ काफी अच्छे लग रहे है। फैंस को गाना बेहद पसंद आ रहा है। लाइगर के गाने की रिलीज की जानकारी विजय देवरकोंडा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर भी शेयर किया है।
Tags: liger, Vijay Devarakonda, Ananya Panday, song
Courtesy: TV 9 Hindi
फोटो: The Hindu
विजय देवरकोंडा की फिल्म "लाइगर" में नजर आएंगे मुक्केबाज माइक टायसन
अर्जुन रेड्डी फेम विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म "लाइगर" लंबे अर्से से सुर्खियों में है। इस फिल्म से जुड़ी एक जानकारी सामने आई है। दुनिया के बेहतरीन मुक्केबाज माइक टायसन लाइगर में नजर आएंगे। फिल्म का एक टीज़र धर्मा प्रोडक्शंस ने जारी किया है, जिसमें माइक टायसन को देखा जा सकता है। गोवा में शूट हो रही फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी।… read-more
Tags: Vijay Devarakonda, Ananya Panday, liger, Dharma Productions
Courtesy: Dainik Bhaskar
फ़ोटो: wikipedia
साउथ फ़िल्म सुपरस्टार ने ठुकराई 200 करोड़ की शानदार डील
साउथ इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म लाइगर को ओटीटी पर रिलीज़ होने की खबरों को ख़ुद विजय देवरकोंडा ने खारिज कर दिया है। एक मीडिया पोस्ट में फ़िल्म को 200 करोड़ में खरीदने की बात की गई थी। जिसके बाद विजय ने उस मीडिया पोस्ट को ट्वीट करते हुए लिखा कि, यह बहुत कम है। मैं इससे ज्यादा सिनेमा घर में कमाऊंगा। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन पुरी जगंनाथ कर रहे हैं।
Tags: Vijay Devarakonda, south film indrustry, Ananya Panday, OTT
Courtesy: NDTV