Vikram vedha

फोटो: BollywoodMDB

विक्रम वेधा ने रिलीज के तीसरे दिन पकड़ी थोड़ी रफ्तार

बॉलीवुड फिल्म विक्रम वेधा ने रिलीज के तीसरे दिन जमकर कमाई की है। हालांकि अभी भी फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े से काफी दूर है। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में थोड़ा सुधार देखने को मिला हैं। हालांकि उम्मीद जताई जा रही थी थी फिल्म धमाका करेगी, मगर फिल्म का रिस्पॉन्स वैसा नही रहा। अक्टूबर 2 को फिल्म ने 14.2 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। 

सोम, 03 अक्टूबर 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: Vikram Vedha, Bollywood, Movies

Courtesy: AajTak News

Vikram Vedha

फोटो: Zee News

'विक्रम वेधा' को रिलीज से पहले हुई बॉयकॉट करने की मांग

सोशल मीडिया पर इन दिनों ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की आगामी फिल्म विक्रम वेधा के खिलाफ सोशल मीडिया पर बॉयकॉट का ट्रेंड चल रहा है। बता दें कि फिल्म साउथ की फिल्म का रिमेक है। इस फिल्म को बॉयकॉट करने के सोशल मीडिया यूजर्स कई अलग अलग कारण बता रहे है। बता दें कि फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है जो सिनेमाघरों में सितंबर 30 को दस्तक देगी।

मंगल, 27 सितंबर 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Bollywood, Hritik Roshan, Saif Ali Khan, Vikram Vedha

Courtesy: NDTV News

vikram vedha

फोटो: The Indian Express

'विक्रम वेधा' का ट्रेलर फैंस को खूब आ रहा पसंद, यूट्यूब पर मचा रहा धूम

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म विक्रम वेधा का ट्रेलर सामने आने के बाद इसे फैंस काफी पसंद कर रहे है। यूट्यूब पर ये ट्रेलर काफी ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेलर में फैंस को एडवेंचरस दुनिया की और गहराई से झलक दी है। ट्रेलर में ऋतिक के विलन का लुक हो या सैफ का कॉप लुक, दोनों ने ही फैंस को काफी क्रेजी कर दिया है।

शनि, 10 सितंबर 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Vikram Vedha, Hritik Roshan, Saif Ali Khan

Courtesy: News 18 Hindi

Vikram Vedha

फोटो: Youtube

ऋतिक रोशन ने रिलीज किया 'विक्रम वेधा' का नया पोस्टर, आज 2 बजे जारी होगा फिल्म का ट्रेलर

ऋतिक रोशन ने सितंबर 7 को अपनी आगामी फिल्म विक्रम वेधा का नया पोस्टर जारी कर दिया है। ऋतिक ने फिल्म का नया पोस्टर जारी जारी करने के साथ ट्रेलर रिलीज की भी घोषणा कर दी है। फिल्म का ट्रेलर आज दोपहर 2 बजे रिलीज किया जायेगा। ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी शेयर करते हुए लिखा, "इस कहानी में सच और झूठ दोनों ही, विक्रम वेधा का ट्रेलर आज दोपहर 2 बजे रिलीज होगा। 

गुरु, 08 सितंबर 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Hrithik Roshan, Saif Ali Khan, Vikram Vedha, poster, trailer releasing

Courtesy: Latestly News

जारी हुआ ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' का नया पोस्टर

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है। ऋतिक रोशन ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए लिखा कि, ‘’इस बार सिर्फ मज़ा ही नहीं, ताज्जुब भी होगा। विक्रम वेधा का ट्रेलर 8 सितंबर को रिलीज़ होगा।“ इस नए पोस्टर में रितिक और सैफ हाथों में गन लिए बेहद किलर और इंटेंस लुक नज़र आ रहे हैं। बता दें कि, फिल्म को सितंबर 30 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा। 

सोम, 05 सितंबर 2022 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Vikram Vedha, Hrithik Roshan, Saif Ali Khan, Second poster out

Courtesy: India TV

Vikram Vedha

फोटो: Box Office Worldwide

ऋतिक और सैफ की फिल्म विक्रम वेधा का ट्रेलर हुआ रिलीज

इस वर्ष की मचअवेटेड फिल्म विक्रम वेधा का शानदार टीजर रिलीज हो गया है। ये वर्ष 2017 में आई तमिल फिल्म विक्रम वेधा का रिमेक है। फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान लीड रोल निभा रहे है। इस फिल्म के साथ तीन वर्षों बाद ऋतिक रोशन की वापसी हो रही है। टीजर में टॉप लेवल का एक्शन, दमदार डायलोगबाजी शामिल है। टीजर में विलेन के तौर पर ऋतिक ने तहलका मचा दिया है।

बुध, 24 अगस्त 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: Vikram Vedha, Hritik Roshan, Saif Ali Khan, Bollywood

Courtesy: AajTak News

Hrithik Roshan

फोटो: Twitter

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की अगली फिल्म ‘विक्रम वेधा’ का लुक आया सामने

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की अगली फिल्म ‘विक्रम वेधा’ से उनका लुक सामने आया है। इस लुक में सफेद शर्ट में ऋतिक एक आइने के सामने खड़े दिख रहे है। उन्होंने ब्लैक चश्मे के साथ हल्की दाढ़ी रखी है। इस लुक में ऋतिक काफी स्मार्ट दिख रहे हैं। लुक के आते ही फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऋतिक रोशन ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि अव्यवस्था के बीच शांति।… read-more

रवि, 24 अप्रैल 2022 - 05:01 PM / by रितिका

Tags: Hrithik Roshan, Vikram Vedha, bollywood film

Courtesy: News 18 Hindi

Vikram Vedha

फोटो: Koimoi

ऋतिक रोशन के जन्मदिन के दिन जारी हुआ फिल्म 'विक्रम वेधा’ का धमाकेदार फर्स्ट लुक

ऋतिक रोशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'विक्रम वेधा' का फर्स्ट लुक जनवरी 10 को जारी कर दिया गया है। इसे ऋतिक के जन्मदिन के दिन जारी किया गया है। ऋतिक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में ऋतिक डैशिंग और रफ एंड टफ लुक में नज़र आ रहे हैं। फिल्म 'विक्रम वेधा' में ऋतिक के साथ सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।   

रवि, 09 जनवरी 2022 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Hritik Roshan, Vikram Vedha, first look

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Danish Akhtar Saify

फोटो: Bollywood Locha

'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक में खलनायक की भूमिका निभाएंगे दानिश अख्तर सैफी

टीवी पर 6 बार हनुमान जी का किरदार निभाने का रिकॉर्ड बना चुके अभिनेता दानिश अख्तर सैफी अब जल्द ही बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। तमिल की चर्चित फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक में दानिश अब खलनायक के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू होने की संभावना है।

रवि, 18 जुलाई 2021 - 07:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Vikram Vedha, danish akhtar saify, vilan

Courtesy: Aajtak News

Viram Vedha

फोटो: India Tv News

विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे ऋतिक रोशन और सैफ अली खान

तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक के लिए ऋतिक रोशन और सैफ अली खान को कास्ट किया गया है। मूल फिल्म, पुष्कर-गायत्री की निर्देशक जोड़ी ही फिल्म के हिंदी संस्करण का निर्देशन करेगी। फिल्म अगले साल सितंबर 30, 2022 को रिलीज होने की उम्मीद है। 2017 की थ्रिलर 'विक्रम वेधा' में आर माधवन और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को विक्रम-बेताल की ऐतिहासिक कहानी पर बनाया गया है

शनि, 10 जुलाई 2021 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Vikram Vedha, Hritik Roshan, Saif Ali Khan