PM Modi

फोटो: Twitter

मध्य प्रदेश से 750 km पैदल दिल्ली पहुंचे बुजुर्ग से पीएम मोदी ने की मुलाकात

मध्यप्रदेश के सागर जिले में रहने वाले 63 वर्षीय छोटेलाल अहिरवार ने 750 किलोमीटर पैदल यात्रा तय कर पीएम मोदी से मुलाकात की है। वो अपने क्षेत्र में सामाजिक परेशानियां झेल रहे अनुसूचित जाति तथा रोजगार के लिए गांव में कारखाना लगाने की मांग को लेकर पीएम से मिलने के लिए वह पिछले 22 दिनों से पैदल यात्रा कर रहे थे। जानकारी मिलने पर राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह ने अपने आग्रह पर उनकी मुलाकात पीएम मोदी से करवाई।

शनि, 16 अक्टूबर 2021 - 06:35 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: PM Modi, old man, Village, Scheduled Castes

Courtesy: India TV News

Praveen Jadhav

फोटो: Amar Ujala

तीरंदाज प्रवीण जाधव के परिवार को मकान बनाने को लेकर मिली धमकी

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल का हिस्सा रहे तीरंदाज प्रवीण जाधव का परिवार महाराष्ट्र के सतारा जिले के सराडे गांव में रहता है। प्रवीण जाधव के पिता को गांव में पड़ोसियों ने घर में कंस्ट्रक्शन कराने को लेकर धमकी दी है। प्रवीण जाधव के पिता गांव में अपने घर में कुछ कंस्ट्रक्शन कराना चाहते हैं। इसको लेकर के पड़ोसी उनसे झगड़ा कर रहे हैं, इससे तंग आकर प्रवीण जाधव के परिवार वालों ने कहा है कि अगर मामला नहीं सुलझा तो वे गांव छोड़ देंगे।

रवि, 08 अगस्त 2021 - 04:50 PM / by देवजीत सिंह

Tags: olympic player, Village, Maharashtra Government, Constitutional Rights

Courtesy: AajTak News

plantation

फोटो: The Better India

स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए इस शख्स ने गांव में लगाए 1400 पेड़ -पौधे

उत्तराखंड के रहने वाले 67 वर्षीय सोबत सिंह ने स्वास्थ्य समस्या के कारण पथरीली जमीन पर 1400 पेड़-पौधे लगाएं हैं। अब उनकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम हो गयी हैं। उन्होंने बताया कि शहर में स्वास्थ्य खराब हो रहा था, जिस कारण सेवा निवृत्त होने के बाद वह गांव आ गए। साल 2014 में, सिंह ने 300 पौधे लगाए जिसके बाद ये सिलसिला जारी रहा। आज वे लगभग 1050 आम के पेड़ और 150 कागजी नीम्बू पेड़ लगा चुके हैं।

रवि, 06 जून 2021 - 01:30 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Tree Plantations, Greenery, Village, health care

Organic farming

फोटो: NEWSBUST

बिहार की नेहा ने किसानों के साथ मिलकर 'इको विलेज मॉडल' किया तैयार

बिहार के चंपारण की रहने वाली नेहा ने लद्दाख में किसानों के साथ मिलकर ऑर्गेनिक फार्मिंग और इको विलेज मॉडल पर काम शुरु किया। इसके बाद उनके साथ 650 किसान जुड़ चुके हैं और कंपनी का रेवेन्यू लगभग तीन करोड़ रुपये है। नेहा ने बताया कि मैं फूड को लेकर रिसर्च कर रही थी और पता लगा कि बच्चों को सही फूड नहीं मिल रहा। उन्होंने किसानों को संसाधन मुहैया कराया ताकि ऑर्गेनिक फार्मिंग हो सके।

मंगल, 25 मई 2021 - 11:42 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Startups, Organic Farming, food, Village

Courtesy: Dainik Bhaskar

Vegetables

फोटो: Fox News

घर की छत की पर 30 से ज़्यादा फल और सब्जियां उगाते हैं लखनऊ के चौधरी राम करण

लखनऊ के चौधरी राम करण बचपन से खेती के शौक रखते हैं। बैंक से रिटायरमेंट के बाद राम करण अपने घर की छत पर 30 से ज्यादा सब्जियां लगा चुके हैं। उनके घर की 1600 वर्ग फीट की छत का हिस्सा, फल-सब्जियों और फूलों के गमलों से भर चुका है। उन्होंने बताया "मैंने घर में आम, कटहल, आंवला, नीम के बड़े-बड़े पेड़ों के साथ, बैगन, टमाटर और मिर्च जैसी अन्य सब्जियां भी लगायी है जिन्हें हम गांव भी भेजते हैं "।

मंगल, 18 मई 2021 - 11:25 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: vegetables, Village, Tree Plantations, Lucknow

Aap Party Leader Sanjay Singh

फोटो: Aajtak

आप पार्टी के नेता संजय सिंह ने ऑनलाइन टीकाकरण को लेकर खड़े किये सवाल

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने योगी सरकार से वैक्सीन के नियमों को लेकर कुछ सवाल किए हैं। संजय सिंह ने कहा कि गांव में अभी भी स्मार्टफोन और साईबर कैफ़े ना होने के कारण गांव के लोग ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कैसे करवा पाएंगे, इसलिए सरकार की प्राथमिकता देते हुए इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सबको वैक्सीन मिल सके और सरकार को इसके लिए इंतजाम भी करना चाहिए।

गुरु, 13 मई 2021 - 12:23 PM / by सार्थक अरोड़ा

Tags: Covid Vaccine, Village, Sanjay Singh

Courtesy: Aajtak News

kharhari_holi

फोटो: Patrika

छत्तीसगढ़: इस गांव के लोग नहीं मनाते होली

रंगों का त्योहार होली का पर्व इस बार मार्च 29 को है। देश में होली को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। पर क्या आप जानते हैं एक गांव ऐसा भी है,जहां रंगों का त्योहार फीका रहता है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित खरहरी गांव के लोग पिछले 100 सालों से होली नहीं मनाते हैं। उनका मानना हैं कि उन्होंने होली खेली तो उनकी तबीयत ख़राब हो जायेगी या कुछ बुरा हो सकता है। होली के दिन इस गांव में सन्नाटा पसरा रहता है और हर पीढ़ी के लोग इसका पालन करते हुए… read-more

सोम, 29 मार्च 2021 - 11:30 AM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Chhatisgarh, Village, holi, celebrations, No celebration

Courtesy: Dainik Bhaskar