womens protest

The Friday Times

अफगानिस्तान में तालिबान लड़ाकों ने महिलाओं से की मारपीट, पत्रकारों को किया गिरफ़्तार

अफगानिस्तान में तालिबान की अंतरिम सरकार के एलान के पश्चात काबुल में अलग-अलग जगह महिलाओ के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। तालिबानी लड़ाकों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओ से मारपीट की, वहीं कवरेज कर रहे पत्रकारों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सरकार के गठन के पश्चात किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई। बता दे की उक्त सरकार के गठन के विरोध में काबुल के अलावा अन्य शहरों में भी प्रदर्शन तेज़ हुए है।

गुरु, 09 सितंबर 2021 - 05:40 PM / by Abdul Wasim Ansari

Tags: Afganistan, Taliban-Afghanistan, violence against women, news reporter

Courtesy: Aaj tak

Afghan women killed by Taliban

फोटो: Zee News

अफगानिस्तान मेंं बुर्का ना पहनने के कारण तालिबानियों ने की महिला की हत्या

अफगानिस्तान में तालिबान की हुकूमत के चलते महिलाओं के ऊपर अत्याचार शुरू हो गए हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त 17 को सार्वजनिक स्थान पर सिर ना ढकने की वजह से एक महिला की हत्या कर दी गई। इस घटना से महिलाओं को लेकर तालिबानियों का नजरिया साफ दिखता है। बता दें कि इससे पहले भी तालिबान द्वारा लड़कियों के स्कूल जाने, यात्रा करने, तथा काम करने पर रोक लगाई गई थी।

गुरु, 19 अगस्त 2021 - 09:10 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Taliban, Taliban terrorists, Afganistan, violence against women

Courtesy: NBT News

Love Jihad

फोटो: The Indian Express

मध्यप्रदेश- बड़वानी जिले से सामने आया लव जिहाद का एक नया मामला

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक आरोपी ने अपना झूठा नाम बताकर, लड़की से शादी का वादा कर दुष्कर्म किया और युवती के साथ मारपीट भी की है। टीआई राजेश यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि'' वर्ष 2016 के अगस्त महीने में सोहेल उर्फ सनी गाँव में आया था, और उसने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया।'' युवती द्वारा बातचीत बंद करने के बावजूद लड़का उसे धमकी देता रहा, जिससे परेशान होकर युवती ने अब शिकायत दर्ज की है। 

मंगल, 19 जनवरी 2021 - 01:05 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Love Jihad, Madhya Pradesh, Crime, violence against women

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR