Abhinandan varthaman

फोटो: Hindustan Times

ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान हुए वीर चक्र से सम्मानित

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को नवंबर 22 को वीर चक्र से सम्मानित किया गया। ग्रुप कैप्टन अभिनंदन ने वर्ष 2019 में फरवरी 17 को हुई बालाकोट एयरस्ट्राइक में अपने Mig 21 विमान से पाकिस्तानी लड़ाकू विमान F16 को मार गिराया था। एयरस्ट्राइक के समय वो विंग कमांडर थे मगर कुछ समय पूर्व उन्हें ग्रुप कैप्टन पर पदोन्नति मिली है जिसके बाद वो ग्रुप कैप्टन… read-more

सोम, 22 नवंबर 2021 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: abhinandan varthaman, Vir Chakra, President Ram Nath Kovind, Airforce, Airstrike

Courtesy: ANI

Abhinandan Varthaman

फोटो: Mint

अभिनंदन वर्धमान को आज वीर चक्र से किया जाएगा सम्मानित

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को नवंबर 22 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा। अभिनंदन वर्धमान ने फ़रवरी 27, 2019 को भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी एफ-16 को अपने मिग-21 से हवा में ही मार गिराया था। इसमें उनका विमान क्षतिग्रस्त होकर पीओके में गिर गया था। उनके इस कारनामे के लिए उन्हें शौर्य चक्र से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

सोम, 22 नवंबर 2021 - 11:15 AM / by अमन शुक्ला

Tags: abhinandan varthaman, Vir Chakra, President Ram Nath Kovind, National

Courtesy: ANI

Colenol Punjab Singh

फ़ोटो: AmarUjala

1971 में पुंछ की लड़ाई के हीरो कर्नल पंजाब सिंह का कोरोना से निधन

1971 में पुंछ की लड़ाई के हीरो रहे कर्नल पंजाब सिंह का चंडीगढ़ के आर्मी हॉस्पिटल में निधन हो गया। कर्नल पंजाब सिंह कोरोना से रिकवर हो गए थे। एक हफ्ते पहले ही कोरोना की वजह से उनके बड़े बेटे का निधन दिल्ली में हो गया था। पाकिस्तान सैनिकों से आधे से भी कम होने के बावजूद भी उन्होंने दुश्मनों के मंसूबे नाकाम कर दिए थे। उनके अद्भुत साहस के लिए उन को वीर चक्र से नवाजा गया था।

मंगल, 25 मई 2021 - 05:10 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: भारतीय सेना, 1971 War, Vir Chakra, War

Courtesy: Navbharat Times