फोटो: Raw Beauty Talks
महिला के शरीर में डॉक्टरों ने उल्टा पैर लगाकर दी नई जिंगदी
न्यूजीलैंड में डॉक्टरों ने 28 वर्षीय महिला जेसिका को ऑस्टियोसाकोर्मा यानी हड्डियों के कैंसर से बचाने के लिए उनके शरीर में उलटा पैर लगाकर उनकी जान बचाई। दरअसल आठ वर्ष की उम्र में उन्हें हड्डियों का कैंसर हो गया था, जिसके बाद उनके पैर का निचला हिस्सा आधा काटकर घुटने की जगह लगाया गया। इसकी मदद से वो नीचे नकली पैर लगाती है। जेसिका ने छोटी सी उम्र में ही जीवन जीने की चुनौती को… read-more
Tags: Viral Story, viral news, bizzare story
Courtesy: Hindi News 18
फोटो: Indiatimes.com
प्रसव पीड़ा के दौरान साइकिल चलाकर अस्पताल पहुंची न्यूजीलैंड की महिला सांसद
न्यूजीलैंड की एक महिला सांसद जूली एन जेंटर गर्भावस्था में प्रसव पीड़ा के दौरान साइकिल चलाकर अस्पताल पहुंची। अस्पताल में उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने डॉक्टर्स और उनकी टीम को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए लोग उनके इस साहसिक कार्य की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो… read-more
Tags: New Zealand, Human Interest stories, viral news
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
फोटो: Twitter
झूठी निकली निशा दहिया के मरने की खबर, नया वीडियो आया सामने
राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान निशा दहिया की मौत की खबर सामने आने के बाद उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पूरी तरह से स्वस्थ नजर आ रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई के वीडियो में निशा के साथ ओलंपिक मेडलिस्ट रही साक्षी मलिक भी नजर आ रही है। रेसलिंग चैंपियनशिप में निशा के साथ हिस्सा ले रही साक्षी ने भी उनके साथ ट्वीटर पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि निशा जिंदा है।
Tags: Nisha Dahiya, Wrestler, viral news, Viral video
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Telegraph India
महिलाओं से नफरत इतनी कि महिला को हंसता देख शख्स ने किया चाकू से हमला
जापान में महिलाओं से नफरत करने शख्स का एक अनोखा मामला सामने आया है। 36 वर्षीय इस शख्स का नाम Yusuke Tsushima है जिसने टोक्यो की एक लोकल ट्रेन में अपने बगल में बैठी महिला को हंसता देख लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। उसके इस हमले में 10 लोग घायल हो गए। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो महिलों से बेहद नफरत करता है, इसलिए उसने ऐसा किया।
Tags: Japan, viral news, Crime
Courtesy: Zee News India
फोटो: Mapio
क्रोएशिया देश में महज 12 रुपये में बिक रहे हैं घर
क्रोएशिया के लेग्राड शहर से लोग कई कारणों से बड़ी संख्या में पलायन कर रहे हैं, जिसके चलते लोग अपना घर 12 रुपये की मामूली कीमत पर बेचने को मजबूर हैं। खबरों के मुताबिक ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी की कमी और एक सीमावर्ती शहर होने के कारण लोग यहां से जा रहे हैं। जो लोग यहां घर खरीदना चाहते हैं, प्रशासन उनकी मदद करेगी। एक समय का दूसरी सबसे अधिक जनसंख्या वाले इस शहर में अब सिर्फ 2,250 लोग रहते हैं।
Tags: home, croatia, World news, viral news
Courtesy: Aajtak
फोटो: Film Daily
कई महीनों से लापता दुबई की प्रिंसेज लतीफा की तस्वीरें आई सामने
दुबई से भागने की कोशिश के बाद तीन साल जेल में रही यूएई के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम की बेटी लतीफा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पिछले कई महीनों से लतीफा लापता बताई जा रही थी। फरवरी में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपने जेल में होने की जानकारी दी थी। तस्वीर में लतीफा दुबई के किसी शॉपिंग मॉल में दो अन्य महिलाओं के साथ बैठी दिख रही हैं।
Tags: Dubai, Princess Latifa, Viral Photo, viral news
Courtesy: Jagran
फोटो: Spectrum
बेंगलुरु: आसमान में दिखा सूरज का दुर्लभ 'प्रभा मंडल'
बेंगलुरु में आसमान में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मई 24 की सुबह लोगों ने सूरज के चारों ओर एक गोलाकार प्रभा मंडल देखा। बहुत से लोगों ने इस दुर्लभ दृश्य को देखा और इसकी तस्वीरें कैमरे में कैद की। बेंगलुरु की संयुक्ता होर्नाड नाम की युवती ने इन तस्वीरों को ट्वीट कर कहा, “इंद्रधनुष रंग में सूरज के चारों तरफ प्रभामंडल। आप चाहे इस जादू कहें, लेकिन यह सच है।”
Tags: bengaluru, sky, sun halo, viral news
Courtesy: Times Now Hindi
किडनी देने के बदले संपत्ति के लिए लड़ते रहे परिजन, मरीज ने तोड़ा दम
राजस्थान में भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में एक कोविड मरीज को किडनी देकर उसकी संपत्ति लेने पर दो पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान जिस मरीज को किडनी दी जानी थी उसकी मौत हो गई। पहले मरीज की पत्नी ने अपनी किडनी के बदले मरीज की सारी संपत्ति मांगी। इस पर मरीज के भाई की पत्नी ने अपनी किडनी देने की पेशकश की और संपत्ति को खुद के नाम करने को कहा। जिस कारण दोनों में झड़प हो गयी।
Tags: Rajasthan, Covid deaths, Viral video, viral news
Courtesy: News18
फोटो: Popural science
माली में महिला ने दिया एक साथ नौ बच्चों को जन्म
माली की रहने वाली एक महिला हलीमा ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है। अल्ट्रासाउंड में सिर्फ 7 बच्चों का पता लगा था पर डिलीवरी के वक़्त महिला ने नौ बच्चों को जन्म दिया, जिसमें पांच लड़कियां और चार लड़के हैं। डॉक्टरों के मुताबिक यह मामला हैरान करने वाला इसीलिए है क्योंकि आमतौर पर एक साथ इतने बच्चों का पेट में विकसित होना मुमकिन नहीं होता। माली के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक सभी बच्चे और मां बिल्कुल स्वस्थ हैं।
Tags: Mali, viral news, bizzare story, mali women
Courtesy: India Tv