Virat Kohli

फोटो: The Times of India

राष्ट्रगान के समय च्युइंग गम चबाते दिखे विराट कोहली, सोशल मीडिया पर किया जा रहा है ट्रोल

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ जनवरी 23 को आखिरी एकदिवसीय मैच से पहले राष्ट्रगान के समय च्युइंग गम चबाते नज़र आये। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलता जा रहा है। यह वीडियो सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया जा रहा है। इसके बाद लोगों ने बीसीसीआई से विराट के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की। 

सोम, 24 जनवरी 2022 - 03:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Viral video, Virat Kohli, Social Media

Courtesy: Amar Ujala

Sapna Choudhary Dances Video

फोटो: ABP live

सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है सपना चौधरी का डांस वीडियो 'गजबन'

आजकल सोशल मीड‍िया पर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का एक डांस वीडियो धूम मचा रहा है। इस वीडियो में सपना अपने ह‍िट हर‍ियाणवी सॉन्ग 'गजबन पानी ले चली' पर डांस करती नजर आ रही हैं। सपना सांग में सिल्वर श‍िमरी साड़ी में बेहद खूबसूरत नज़र आ रही है। स्टेज के साथ साथ सोशल मीडिया पर सपना के फैंस को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। फैंस सपना की तारीफ में अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

मंगल, 11 जनवरी 2022 - 05:05 PM / by सपना सिन्हा

Tags: sapna choudhary, Social Media, Viral video

Courtesy: Aajtak News

Army dance video

फोटो: News Standard India

भारतीय सैनिकों का वीडियो वायरल, भारी बर्फ के बीच किया डांस

भारतीय सेना के जवानों का एक न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है, जिसमें वो भारी बर्फ के बीच डांस करते दिख रहे है। ये वीडियो उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तंगधार सेक्टर की बर्फ से ढकी पर्वतमालाओं का है। यहां सेना के जवानों ने 'खुकुरी नृत्य' किया है। बता दें कि खुकरी भारतीय सेना में इस्तेमाल होने वाला चाकू जैसा हथियार है। विभान्न रेजिमेंट के सैनिकों द्वारा… read-more

रवि, 09 जनवरी 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Army, Indian Army soldiers, Viral video

Courtesy: ANI

MLA Pankaj Gupta

फोटो: Jansatta

बीजेपी MLA पंकज गुप्ता को किसान नेता ने जड़ा थप्‍पड़, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

उन्नाव सदर से भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को जनसभा के दौरान एक किसान नेता ने मंच पर ही जोरदार थप्पड़ मार दिया। समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ट्विटर अकाउंट से ये वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा गया कि किसान द्वारा मारा गया ये थप्पड़ भाजपा विधायक को नहीं बल्कि यूपी की भाजपा शासित आदित्यनाथ सरकार की कुनीतियों, कुशासन और तानाशाही के मुंह पर जड़ा… read-more

शनि, 08 जनवरी 2022 - 05:45 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: BJP MLA, Farmers, Slap, Samajwadi Party, Viral video, Social Media

Courtesy: AajTak News

Bike

फोटो: Idoma Voice

ये बाइक है 8 सीटर, वायरल हो रहा जुगाड़ वाली बाइक का वीडियो

सोशल मीडिया पर आठ सीटर बाइक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो जुगाड़ से बनी हुई है। जुगाड़ वाली इस बाइक का वीडिया बहुत फनी है जिसे सोशल मीडिया पर लोग बडे मजे से देख रहे है। दरअसल इस बाइक को मॉडिफाई कर बनाया गया है। बाइक में पीछे की तरफ एक अटैचमेंट के जरिए अतिरिक्त लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। बाइक का वीडियो काफी मजेदार है, जिसे 22 हजार से अधिक लाइक्स मिले है।

शुक्र, 07 जनवरी 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Viral video, trending video, Bike

Courtesy: Aajtak

Salman khan

फोटो: Filmfare

सोशल मीडिया पर हो रही है सलमान खान फैट शेमिंग, वीडियो वायरल

बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान डांस प्रैक्टिस करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में सलमान का पेट काफी बाहर नज़र आ रहा है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी फैट शेमिंग की जा रही है। लोगो का कहना है कि जब सलमान खान फिल्म 'अंतिम' में नज़र आये थे तो बहुत फिट दिख रहे थे। एकदम उनका पेट कैसे मोटा हो गया।

शुक्र, 07 जनवरी 2022 - 08:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Viral video, Salman Khan, fat shaming, Social Media

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Eco friendly plates

फोटो: IndiaMart

वायरल हुआ इको फ्रेंडली प्लेट्स बनाने का वीडियो, प्रकृति से जुड़ने का अच्छा मौका

इन दिनों सोशल मीडिया पर इको फ्रेंडली प्लेट्स बनाने का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुपारी के पत्ते को एक मशीन की मदद से प्लेट्स में बदला जा रहा है। इस वीडियो को सुप्रिया साहू आईएएस नाम की यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि प्लास्टिक की प्लेट्स की बजय इस पत्ते की प्लेट्स का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट, चाय और कॉफी के इस्टाल को भी करना चाहिए।… read-more

शुक्र, 07 जनवरी 2022 - 07:50 PM / by अजहर फारूक

Tags: Viral video, Twitter, eco friendly plates, India

Courtesy: NDTV Hindi

Chicken

फोटो: Pinterest

ऑमलेट बनाते समय अंडे से निकला चूज़ा, वीडियो हुआ वायरल

आजकल सोशल मीडिया पर ऑमलेट की दुकान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक ऑमलेट बनाने वाला और कई सारे लोग खड़े हुए नजर आ रहे हैं। उस ऑमलेट वाले ने जैसे ही ऑमलेट बनाने के लिए अंडा फोड़ा तो उसमें से एक चूज़ा निकलता हुआ दिखाई दे रहे है। चूज़ा तवे पर उछलने लगता है और ऑमलेट वाला उसे एकदम से उठा लेता है।

सोम, 03 जनवरी 2022 - 06:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Viral video, omelet, chicken, Instagram

Courtesy: Zee News

Salman Khan Drives An Autorickshaw In Panvel

फोटो: Hindian News

पनवेल में ऑटो रिक्शा चलाते नज़र आये सलमान खान, वीडियो हुआ वायरल

सलमान खान को हाल ही में पनवेल की सड़कों पर ऑटो-रिक्शा चलाते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर सलमान का ऑटो चलाते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में, सलमान नीली टी-शर्ट, शॉर्ट्स और टोपी में नज़र आ रहे है। सलमान खान के फैन वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और वीडियो पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हाल ही में सलमान खान को एक सांप ने काट लिया था। हालांकि अब वो पूरी तरह से ठीक हैं। 

गुरु, 30 दिसम्बर 2021 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Salman Khan, Autorickshaw, Panvel, Viral video

Courtesy: Amar Ujala News

Parrot Cycling

फोटो: Pipa News

वायरल हुआ साइकिल चलाते हुए तोते का वीडियो

सोशल मीडिया पर साइकिल चलाते हुए तोते का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक तोता टेबल पर रखी एक छोटी सी साइकिल पर आकर बैठता है और बड़े आराम से उसे चलाने लगता है। तोते के इस अनोखे अंदाज से लोग हैरान हैं। इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो पर लोग काफी मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। 

रवि, 26 दिसम्बर 2021 - 09:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Parrot, Cycling, weird news, Viral video

Courtesy: News 18 Hindi