Gautam Gambhir on virat and ms dhoni

फ़ोटो: Hindustan times

विराट कोहली और धोनी को लेकर गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान, कहा - इनकी पूजा बंद करो

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज व मौजदा बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने भारतीय क्रिकेट फैंस को एक बड़ी सलाह दी है। उन्होंने कहा -"जब आप किसी को पूजना शुरू कर देते हैं, तो उनके साथ के मौजूद कई खिलाड़ी वहीं पर खत्म हो जाते हैं और आगे नहीं बढ़ पाते हैं। पहले महेंद्र सिंह धोनी थे और अब विराट कोहली है।" बता दें कि गौतम गंभीर शुरू से ही क्रिकेट में हीरो कल्चर को लेकर विरोध में रहे है।

मंगल, 20 सितंबर 2022 - 02:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Gautam Gambhir, Virat Kohli, MS DHONI, god's culture

Courtesy: Aajtak

Virat Kohli

फोटो: NDTV Sports

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में विराट तोड़ सकते हैं राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज विराट कोहली ने कुल मिलाकर 468 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने अबतक 522 पारियों में 53.81 की औसत से 24,002 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में विराट के पास भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। द्रविड़ ने 605 पारियों में 45.41 की औसत से 24,208 रनों को बनाने की अपलब्धि हासिल की है। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए विराट को 207 रनों की दरकार है।

मंगल, 20 सितंबर 2022 - 12:40 PM / by रितिका

Tags: Virat Kohli, Rahul Dravid, Coach Rahul Dravid, sports

Courtesy: News 18 Hindi

Virat Kohli and Shoaib Akhtar

फ़ोटो: DNA India

शोएब अख्तर की भविष्यवाणी, टी 20 वर्ल्ड कप के बाद विराट लेंगे सन्यास

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। एक लाइव सेशन में उन्होंने कहा -" कोहली टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं। वह अन्य प्रारूपों में अपनी उम्र बढ़ाने के लिए ऐसा कर सकते हैं। अगर मैं उनकी जगह होता तो ऐसा ही करता।" इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने भी विराट के सन्यास को लेकर भविष्यवाणी की थी।

गुरु, 15 सितंबर 2022 - 07:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Shoaib Akhtar, Virat Kohli, retirement, Cricket

Courtesy: News18hindi

Virat Kohli

फोटो: Hindustan

विराट कोहली ने 1,019 दिनों के बाद बनाया अंतरराष्ट्रीय शतक, T20Is में पूरे किये 3,500 रन

विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 53 गेंदों में 100 रनों की पारी खेलकर 1,019 दिनों के बाद अपना अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया। यह कोहली का 71वां शतक है। इसके अलावा विराट ने T20I में 3500 रन भी पूरे किये।  कोहली ने एशिया कप 2022 में सुपर फोर मैच बनाम अफगानिस्तान में यह उपलब्धि हासिल की है। कोहली कप्तान रोहित शर्मा के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 

शुक्र, 09 सितंबर 2022 - 12:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Virat Kohli, Scores, international hundred, 3500 runs, t20is

Courtesy: India TV

Virat kohli

फ़ोटो: India today

एशिया कप: अफगानिस्तान पर भारत की बड़ी जीत, विराट कोहली ने लगाया शतक

एशिया कप में सितंबर 8 की शाम भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले को भारत ने 101 रनों से जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने विराट कोहली के नाबाद 122 रनों के बदौलत अफगानिस्तान को 213 रनों का लक्ष्य दिया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान को भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के 4 विकेट के बदौलत 111 रनों पर ही रोक दिया। बता दें कि दोनों ही टीम एशिया कप से बाहर हो चुकी है… read-more

शुक्र, 09 सितंबर 2022 - 09:30 AM / by आकाश तिवारी

Tags: India, Afghanistan m, asia cup 2022, Virat Kohli

Courtesy: Live hindustan

Virat Kohli

फोटो: NDTV Sports

पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली लिखेंगे इतिहास

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पाकिस्तान के साथ एशिया कप 2022 के सुपर 4 मैच में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते है। विराट कोहली अगर सितंबर चार को होने वाले मैच में तीन छक्के लगाते हैं तो टी20 करियर में उनके 100 छक्कों का रिकॉर्ड पूरा हो जाएगा। विराट 101 मैचों में 3,402 रनों के साथ 97 छक्के लगा चुके है। विराट के अलावा अबतक टी20 में सिर्फ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ही 100 छक्के लगाए है।

रवि, 04 सितंबर 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: Virat Kohli, India, Cricket, Pakistan Cricket

Courtesy: Zee News

Rohit Sharma

फोटो: Desh Bandhu

रोहित शर्मा बने भारत के दूसरे सबसे सफल टी20 कप्तान, विराट कोहली को पछाड़ा

रोहित शर्मा ने अगस्त 31 को एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ 40 रन बनाकर टी 20 में भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान के रूप में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। शर्मा, ने 37 में से 31 मैच जीते हैं, जबकि कोहली ने 50 T20I मैचों में 30 जीत हासिल की हैं। एमएस धोनी अभी भी सूची में शीर्ष पर हैं। इसके अलावा रोहित T20I में 3500 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

शुक्र, 02 सितंबर 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Rohit Sharma, 2nd successful captain, India, Virat Kohli

Courtesy: ABP Live

Suryakumar yadav

फ़ोटो: ICC cricket

हॉन्गकॉन्ग को पीछे छोड़ टीम इंडिया ने बनाई सुपर-4 में अपनी जगह

एशिया कप में अगस्त 31 की शाम भारत और हॉन्गकॉन्ग के बीच खेले गए मैच को भारत ने 40 रनों से अपने नाम कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव के 24 गेंद में 68 रन व विराट कोहली के अर्धशतक की बदौलत हॉन्गकॉन्ग को 192 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉन्ग कॉन्ग की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी। 

गुरु, 01 सितंबर 2022 - 09:20 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Suryakumar Yadav, Virat Kohli, asia cup 2022, HONGKONG

Courtesy: Aajtak

Virat Kohli

फोटो: DNA India

पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलते ही कोहली रचेंगे इतिहास, खेलेंगे 100 टी20

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरते ही भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली नया कारनामा करने वाले है। विराट कोहली के टी20 करियर का ये 100वां मैच होने वाला है। टी20 करियर में 100 मैच खेलने वाले विराट दुनिया के दूसरे और भारत के पहले खिलाड़ी है। तीनों फॉर्मेट में 100 से अधिक मैच खेलने वाले विराट भारत के पहले खिलाड़ी है। विराट ने टी20 करियर की शुरुआत जून 12, 2010 में की थी।

रवि, 28 अगस्त 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: Virat Kohli, Indian Cricketer, Cricket, Pakistan

Courtesy: TV9Hindi

ravindra jadeja new jersey

फोटो: InsideSport.IN

Asia Cup 2022 में नई जर्सी में उतरेंगी भारत-पाक की टीमें, सामने आया लुक

एशिया कप 2022 की शुरुआत भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के साथ हो रही है। इस मैच से पहले दोनों ही टीमों की नई जर्सी का लुक सामने आ गया है। दोनों टीमें नए भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सबसे पहले इस जर्सी को पहना है। वहीं भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा, विराट कोहली भी जर्सी में शूट करते दिखे। भारत के अलावा पाकिस्तान की टीम भी नई जर्सी पहने मैदान पर नजर आएगी।

शनि, 27 अगस्त 2022 - 05:15 PM / by रितिका

Tags: Asia Cup, India vs Pakistan, Jersey, Rohit Sharma, Virat Kohli

Courtesy: ABP Live