फोटो: Tribune India
स्पेन में मंकीपॉक्स से एक और व्यक्ति की मौत, दुनियाभर में बढ़ रहा संक्रमण
स्पेन में मंकीपॉक्स से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। पिछले दो दिनों में मंकीपॉक्स से मौत का यह दूसरा मामला है। वहां स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मई से दुनिया के करीब 80 देशों में मंकीपॉक्स के 21,000 से ज्यादा मामले आ चुके हैं। अफ्रीका में इस वायरस से 75 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से ज्यादातर मौतें नाइजीरिया और कांगो में हुई। ब्राजील में भी मंकीपॉक्स से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है।
Tags: Monkeypox, virus, Spain, Death
Courtesy: News18
फोटो: KDVR
हेपेटाइटिस में लिवर काम करना कर देता है बंद, स्वच्छता से दूर कर सकते हैं खतरा
हेपेटाइटिस में लिवर काम करना बंद कर देता है या फिर लिवर कैंसर हो जाता है। हेपेटाइटिस अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन, संक्रमण, ऑटोइम्यून यानी स्व-प्रतिरक्षित रोग से होता है, जिससे लिवर में सूजन और जलन की समस्या होती है, इसे ही हेपेटाइटिस रोग कहते हैं। इससे बचने का एक तरीका वेक्सीन लेना है। दूसरा आप खुद को स्वच्छ रखकर बचाव कर सकते हैं। खाने-पीने से पहले आप हाथों को अच्छे से धोएं।
Tags: Hepatitis, virus, Autoimmune, vaccine
Courtesy: Amar ujala
फोटो: Mahanagar Times
तेलंगाना में भी मिला मंकी पॉक्स का पहला मरीज
तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में कुवैत से लौटे एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स वायरस के लक्षण दिखे है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक संदिग्ध को सरकारी ज्वर अस्पताल में भर्ती कराया है। व्यक्ति जुलाई 6 को कुवैत से लौटा था। उसे बुखार की शिकायत जुलाई 20 को हुई। जुलाई 23 को व्यक्ति के शरीर पर चक्त्ते पड़ने लगे। प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए गए मरीज में मंकी पॉक्स के लक्षण दिखने पर उसे सरकारी अस्पताल भेजा गया।
Tags: Telangana, Monkey Pox, virus, Monkey Pox update
Courtesy: ABP Live
फ़ोटो: The Economic Times
बार बार कोविड का संक्रमण होने से शरीर में प्रतिरक्षा तंत्र पर पड़ता है असर: WHO एक्सपर्ट
कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अधिकारी ने कहा कि बार बार संक्रमण होने से इम्युनिटी कमजोर होने से लंबे समय तक संक्रमित बने रहने का खतरा बना रहता है। बार बार कोविड का संक्रमण होने से शरीर में प्रतिरक्षा नहीं बन पाती क्योंकि वायरस हमेशा ही अपना स्वरूप बदलता रहता है और इससे आप अधिक लंबे समय तक कोविड से संक्रमित रह सकते है। यह आपके जीवन की रफ्तार को कई महीनों तक रोक सकता है।
Tags: Coronaa, कोविड, WHO, virus, Immunity
Courtesy: News18
फ़ोटो: Biotech
ऑनकोलिटिक वायरस से खत्म होंगे सभी प्रकार के कैंसर, वैज्ञानिकों ने शुरू किया ट्रायल
वैज्ञानिकों ने एक ऐसा वायरस खोजने का दावा किया है, जो हर तरह के कैंसर का खात्मा करने में सक्षम है। मेडिकल के क्षेत्र में इसे एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। इस इलाज को ऑनकोलिटिक वायरस थेरेपी कहा जाता है। ऑनकोलिटिक वायरस इम्यूनोथेरेपी का एक रूप है, जो कैंसर कोशिकाओं को संक्रमित और नष्ट करने के लिए वायरस का उपयोग करता है। इसके तहत पूरे अमेरिका में 100 कैंसर रोगियों पर परीक्षण किया जाएगा।
Tags: virus, Cancer, Trial, Medical, vaccine
Courtesy: Zee News
फ़ोटो: Time
यूरोप के बाद इजरायल में मिला मंकीपाक्स का पहला मामला
इजरायल में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया है। यहां विदेश से लौटा एक व्यक्ति इससे संक्रमित मिला है। इजरायली प्राधिकारियों ने कहा है कि विदेश से लौटे एक व्यक्ति के मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की बात सामने आई है। तेल अवीव के अस्पताल में भर्ती मरीज की हालत ठीक है। मंत्रालय ने विदेश से लौटने वाले लोगों से बुखार होने और दाने निकलने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क की अपील की है। मंकीपाक्स के मामले मध्य पूर्व में मिलने भी शुरू हो गए हैं।
Tags: Israel, Monkeypox, virus, Europe
Courtesy: Navbharat Times
फ़ोटो: wion
ब्रिटेन में मंकीपाक्स वायरस का पहला केस आया सामने, जानवरों से इंसानो में पहुँचता है वायरस
ब्रिटेन में मंकीपॉक्स वायरस का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वायरस चूहे जैसे संक्रमित जीवों से मनुष्य में फैलता है। जिस शख्स में इस वायरस की पुष्टि हुई है वह हाल ही में नाइजीरिया से आया था। ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी का कहना है कि मंकीपॉक्स एक दुर्लभ वायरस है और यह आसानी से नहीं फैलता है। इसके लक्षण मामूली हैं। सबसे राहत की बात ये है कि इसके पीड़ित कुछ हफ्ते में ही ठीक हो सकते हैं।
Tags: Monkeypox, virus, Britain, UK
Courtesy: Jagran
फोटो: The Conversation
दिल्ली एम्स के मरीजों में मिला नया फंगस, फेंफड़ों पर करता है असर
दिल्ली स्थित एम्स में डॉक्टरों को "एस्परजिलियस लेंटुलस पैथोजन फंगस" के दो मरीज मिले हैं, जिनमें किसी तरह की दवा का असर नहीं दिखा। दोनों मरीज क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज से पीड़ित थे। ये फंगस ऐसा है जो सीधा फेंफड़ें संक्रमित करता है। मेडिकल फील्ड में इसका पहला मामला वर्ष 2005 में सामने आया था। अबतक दुनियाभर में इसके कई मामले सामने आए हैं मगर भारत में इससे पहली बार कोई पीड़ित हुआ है।
Tags: virus, AIIMS, Delhi AIIMS
Courtesy: Navbharat Times