Arrest

फोटो: iPleaders

असम में 17 बांग्लादेशी गिरफ्तार, धार्मिक उपदेश देने का है मामला

धार्मिक उपदेश देने'' के मामले में असम के बिश्वनाथ जिले से सितंबर 18 को 17 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है। असम के पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि असम में ऐसी उपदेशकों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार इनमे से आठ लोग पुलिस रिमांड पर और बाकी लोग न्यायिक हिरासत में है। जांच में पता चला कि ये लोग पर्यटन के लिए नहीं आए थे।

रवि, 18 सितंबर 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: Visa, Assam, Bangladeshi

Courtesy: NDTV News

China

फ़ोटो: Moneycontrol

चीन ने भारतीय पेशेवर और छात्रों के कोविड वीजा प्रतिबंध को हटाया

चीन ने अलग-अलग चीनी शहरों में काम करने वाले भारतीय पेशेवरों और उनके परिवारों को फिर से वीजा देने का ऐलान किया है। ये सभी लोग चीन के कोविड वीजा प्रतिबंध की वजह से 2 साल से चीन नहीं जा पा रहे थे। चीन सरकार चीनी विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे उन हजारों भारतीय छात्रों के आवेदनों का भी निपटारा कर रही है, जिन्होंने पढ़ाई के लिए अपने कॉलेज और विश्वविद्यालयों में लौटने की इच्छा जताई है।

बुध, 15 जून 2022 - 05:03 PM / by Pranjal Pandey

Tags: China, Visa, Covid Ban, Student, Proffesional

Courtesy: Jagran

hpi visa

फोटो: NewsBytes

ब्रिटेन सरकार भारतीय छात्रों को देगी HPI वीजा

ब्रिटेन सरकार ने मई 30 को हाई पोटेंशियल इंडीविजुअल (HPI) वीजा की शुरुआत की है। ये भारतीय छात्रों के अलावा विदेशी छात्रों को दिया जाएगा, ताकि मेधावी छात्रों को आकर्षित किया जा सके। HPI वीजा धारकों के पास नौकरी का ऑफर नहीं होने पर भी उन्हें ब्रिटेन में रहने की अनुमति होगी। सफल आवेदकों को दो साल के कार्य वीजा और पीएचडी धारकों को तीन साल के लिए रहने की अनुमति दी जाएगी। 

मंगल, 31 मई 2022 - 01:01 PM / by रितिका

Tags: Visa, HPI Visa, Britain, United Kingdom

Courtesy: Zee News

Passport

फोटो: Onmanorama

भारतीय पासपोर्ट को मिली मजबूती, अब कर सकेंगे 60 देशों की यात्रा

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने जनवरी 13 को विश्व के ताकतवर पासपोर्ट की रैंकिंग जारी की है। इसमें भारतीय पासपोर्ट ने सात पायदान की छलांग लगाकर 83वां स्थान प्राप्त किया है, जिससे 60 देशों की यात्रा बिना वीजा के हो सकती है। ये इंडेक्स इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा जारी आंकड़ों के आधार पर रैंकिंग जारी करता है। इस लिस्ट में सिंगापुर और जापान के पासपोर्ट पहले स्थान पर है, जिनसे कुल 192 देशों की यात्रा बिना वीजा के हो सकती है।

गुरु, 13 जनवरी 2022 - 03:10 PM / by रितिका

Tags: Travel, Passport, Visa, Henley Passport Index

Courtesy: TV9Hindi

Afghan People

फोटो: HindustanTimes

भारत में रहने वाले अफगानी नागरिकों के लिए केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

भारत में रहने वाले अफगान नागरिकों के लिए केंद्र सरकार ने दिशानिर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देश के अनुसार किसी भी अफगान नागरिक को भारत छोड़ने से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी लेनी होगी। इसके साथ ही भारत में रह रहे अफ़गान नागरिकों को वीजा अवधि में भी विस्तार दिया गया है। इससे पहले  सुरक्षा के मद्देनजर भारत में ना रहने वाले अफगानी नागरिकों का वीजा तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया था। 

सोम, 06 सितंबर 2021 - 02:20 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Ministry of Home Affairs, new guidelines, Afghanistan, Visa

Courtesy: Hindustan

Flight

फ़ोटो: Pinterest

अप्रैल 30 तक जारी रहेगा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों व वीज़ा पर प्रतिबंध

कोरोना महामारी के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों व वीज़ा को अप्रैल 30 तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस बात की जानकारी उड्डयन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय ने दी है जिसमें उन्होंने कहा, "अंतरराष्ट्रीय तय उड़ानों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा चुनिंदा मार्गों पर एक-एक मामले के आधार पर अनुमति दी जा सकती है।" बता दें कि महामारी के चलते बीते वर्ष मार्च 23 से भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाएं निर्धारित की गई है। हालांकि 'एयर बबल' समझौते के तहत कुछ उड़ानें… read-more

बुध, 24 मार्च 2021 - 10:10 AM / by आकाश तिवारी

Tags: International Flights, DGCA, Visa

Courtesy: Punjab kesari

Shooting

फ़ोटो: Indiatv.In

आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए पाकिस्तानी शूटरों को वीजा देगा भारत

भारत में मार्च 18 से मार्च 29 तक आयोजित होने वाले आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में पड़ोसी देश पाकिस्तान के शूटर भी हिस्सा लेंगे और उन्हें वीज़ा की स्वीकृति दी जाएगी जो पिछली बार नहीं दी गई थी। इस वर्ल्ड कप में करीब 40 देशों के 300 शूटर भाग लेंगे, लेकिन कोरोना महामारी के चलते जापान, चीन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, मलेशिया और कुवैत के शूटर इस वर्ष अपना शौर्य नहीं दिखाएंगे। एनआरएफआई के सेक्रेटरी राजीव भाटिया ने कहा है कि दिल्ली से वीजा देने की… read-more

सोम, 01 मार्च 2021 - 07:24 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Pakistan, Shooting, India, Visa

Courtesy: Dainik Bhaskar