फोटो: Latestly
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की रूस बेलारूस में परमाणु हथियार तैनात करने की घोषणा
पश्चिम द्वारा यूक्रेन के लिए सैन्य समर्थन बढ़ाने के मद्देनजर, व्लादिमीर पुतिन ने मार्च 25 को एक चेतावनी में घोषणा करते हुए कहा कि रूस पड़ोसी देश बेलारूस में सामरिक परमाणु हथियारों को तैनात करने की योजना बना रहा है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि रूस बेलारूस में कितने परमाणु हथियार रखेगा। पुतिन ने आगे जोर देकर कहा कि पिछले हफ्ते ब्रिटेन द्वारा यूक्रेन को घटिया यूरेनियम युक्त कवच-भेदी दौर… read-more
Tags: Vladimir Putin, russia belarus, tactical nuclear weapons, ukraine war
Courtesy: News 18
फ़ोटो: bbc
पुतिन जो परमाणु धमकी दे रहे है , वो मजाक नहीं है - अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने न्यूयॉर्क में डेमोक्रेटिक पार्टी के फंडरेजिंग कार्यक्रम में रूसी राष्ट्रपति पुतिन को लेकर बड़ी बात कही है। परमाणु हमले की आशंका जताते हुए उन्होंने कहा -"पुतिन जो परमाणु धमकी दे रहे हैं, वो मजाक नहीं है। जिस तरह के हालात हैं, उससे ऐसा लग रहा है कि हम उसी तरफ बढ़ रहे हैं।" वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि, यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में वे शांति का रास्ता भी खोज रहे है।
Tags: Joe BIden, Vladimir Putin, Nuclear Weapons, Nuclear Bomb
Courtesy: Zeenews
फोटो: India Today
पीएम मोदी ने व्लादिमिर पुतिन से फोन पर की बात, यूक्रेन युद्ध को कूटनीति से सुलझाने की सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से फोन पर बात की है। दोनों नेताओं ने इस दौरान द्विपक्षीय व्यापार और विभिन्न अन्य वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा, पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान यूक्रेन में मौजूदा स्थिति से संबंधित बातचीत और कूटनीति के पक्ष में भारत के लंबे समय से चले आ रहे रुख को दोहराया और इसका समाधान निकालने के लिए कूटनीतिक तरीके को अपनाने की बात कही
Tags: PM Narendra Modi, Vladimir Putin, Russia, India, phone, Talk
Courtesy: News18
फोटो: India TV News
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2022: पुतिन, शी के साथ 14वीं वर्चुअल बैठक में शामिल होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी आज शुरू होने वाले पांच देशों के समूह ब्रिक्स के एक आभासी शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधान मंत्री को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा आमंत्रित किया गया था और जून 23 और 24 को होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी उपस्थित होंगे। शिखर सम्मेलन की मेजबानी वर्तमान वर्ष के लिए समूह के अध्यक्ष के रूप में चीन द्वारा की जा रही है। पिछले साल 13वें… read-more
Tags: brics summit 2022, PM Modi, Russian President, Vladimir Putin
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
फोटो: The Economic Times
इलाज के लिए डॉक्टरों से घिरे रहते हैं पुतिन: पूर्व जासूस
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर ब्रिटेन के एक पूर्व जासूस क्रिस्टोफर स्टील ने बताया कि पुतिन लगातार डॉक्टरों से घिरे रहते हैं। पुतिन को कई बार बैठकों के बीच में भी इलाज कराने के लिए जाना होता है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि अबतक ये पता नहीं चला है कि पुतिन को क्या बीमारी हुई है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पुतिन गंभीर रूप से बीमार हैं जिसका रूस के शासन पर असर हो रहा है।
Tags: Russia, Vladimir Putin, President Vladimir Putin
Courtesy: NDTV News
फ़ोटो: Sky News
नाटो में शामिल होने को लेकर फिनलैंड-स्वीडन को व्लादिमीर पुतिन ने दी चेतावनी
नाटो में शामिल होने के फैसले को लेकर रूस ने फिनलैंड और स्वीडन को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। व्लादिमीर पुतिन ने इस बार नाम लेकर फिनलैंड और स्वीडन को धमकी दी है। पुतिन ने साफ कह दिया कि अगर ये दोनों देश खतरा बनेंगे तो अंजाम भी भुगतेंगे। मतलब साफ है कि पुतिन समय आने पर फिनलैंड और स्वीडन पर भी हमला करने से नहीं रुकेंगे। हालांकि तुर्की ने भी फिनलैंड और स्वीडन के NATO में शामिल होने का विरोध किया है।
Tags: Vladimir Putin, Finland, Sweden, NATO
Courtesy: Zee News
फ़ोटो: sky news
यूक्रेनी मेजर जनरल का सनसनीखेज दावा- रूस में पुतिन सरकार का हो सकता है तख्तापलट
यूक्रेन के प्रमुख मेजर जनरल कायरलो बुडानोवन ने एक सनसनीखेज दावा किया है। दावे के मुताबिक यूक्रेन में रूसी सेना के हारते ही रूस में पुतिन सरकार का तख्तापलट हो जाएगा और उन्हें राष्ट्रपति पद से हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा -"रूस में पुतिन को हटाने की रणनीति शुरू हो गई है और यह योजना काफी आगे बढ़ चुकी है जिसे रोकना अब संभव नहीं है।" जनरल ने कहा कि युद्ध का परिणाम नवंबर के महीने तक सामने आ जाएगा।
Tags: Ukraine, Vladimir Putin, Russia
Courtesy: Live hindustan
फ़ोटो: Alarabiya
रूसी विदेश मंत्री की यहूदियों के खिलाफ टिप्पणी पर व्लादिमीर पुतिन को इजरायल से मांगनी पड़ी माफी
यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के यहूदियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर अब राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इजरायली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से माफी मांगनी पड़ी है। रूसी विदेश मंत्री लावरोव के जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर के अंदर 'यहूदी खून' बताए जाने पर इजरायल बुरी तरह से भड़क गया था। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने फोन पर इजरायल के पीएम से माफी मांगी जिसे बेनेट ने स्वीकार कर लिया।
Tags: Vladimir Putin, Russia, Israel, foreign Minister
Courtesy: Hindustan
फोटो: Financial Times
रूस ने बैन की ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की एंट्री
रूस के विदेश मंत्रालय ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की रूस में एंट्री पर बैन लगा दिया है। समाचार एजेंसी AFP की रिपोर्ट ने रूसी विदेश मंत्रालय के हवाले से ये जानकारी साझा की है। अब पीएम जॉनसन और शीर्श अधिकारी रूस में दाखिल नहीं हो सकेंगे। बता दें कि हाल ही में ब्रिटेन के राष्ट्रपति बोरिस जॉनसन ने युद्धग्रस्त यूक्रेन का अचानक दौरे पर गए थे। बोरिस यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ घूमते दिखे थे।
Tags: Borris Johnson, Russia, Ukraine, Volodymyr Zelenskyy, Vladimir Putin
Courtesy: Zee News
फोटो: CNBC
रूसी मुद्रा रूबल को मिलने लगी मजबूती, पश्चिमी प्रतिबंध बेअसर
रूसी करेंसी रूबल ने शानदार वापसी की है और युद्ध से पहले वाली स्थिति पर मजबूती के साथ पहुंच बना ली है। एक डॉलर के मुकाबले अप्रैल एक को रूबल 85 के भाव रही है। युद्ध से पहले भी यही स्तर हुआ करता था। पश्चिमी देशों के प्रतिबंध के बाद एक समय रूसी मुद्रा 150 तक जा पहुंची थी। दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति ने सहयोगी देशों से रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की अपील की है।
Tags: Russia, US Dollar, Vladimir Putin, Ukraine-Russia
Courtesy: DW Hindi