Vladimir Putin and Zelenski

फोटो: Mymahanagar

जेलेंस्की के नोट पर पुतिन का जवाब,कहा - मैं उसे पूरी तरह बर्बाद कर दूंगा

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को विराम देने के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को पत्र लिखा है। वहीं पत्र के जवाब में आग बबूला होते हुए पुतिन ने कहा है कि जेलेंस्की हमारी सभी शर्तें मान ले नहीं तो मैं उसे पूरी तरह बर्बाद कर दूंगा। बता दें कि दोनों देशों के बीच चल रही जंग को 34 दिन हो गए है जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है।

मंगल, 29 मार्च 2022 - 03:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Vladimir Putin, Russian Army, Volodymyr Zelenskyy, Ukraine Russia Crisis

Courtesy: AmarUjala

PM Modi and Vladimir Putin

फोटो: Rediff.com

आज भारत आएंगे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिसंबर छह को भारत का दौरा करेंगे। अपने इस भारत दौरे पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। दोनों देशों के बीच क्वाड और अफगानिस्तान पर जारी मतभेद के साथ हिंद प्रशांत क्षेत्र पर भी व्यापक चर्चा की संभावना है। इससे पहले भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोयगु से मुलाकात करेंगे… read-more

सोम, 06 दिसम्बर 2021 - 11:00 AM / by अमन शुक्ला

Tags: India, Russia, PM Narendra Modi, Vladimir Putin

Courtesy: Punjab Keasri

Vladimir putin

फोटो: BBC

तालिबान को आतंकवादी संगठन की सूची से बाहर निकल सकता है रूस

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्ज़े के बाद से उनको सरकार की मान्यता देने और ना देने की बाते लगातार जारी हैं। इसी बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अक्टूबर 21 को मॉस्को फॉर्मेट बैठक में तालिबान को लेकर कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि हम तालिबान को आतंकवाद की सूची से बाहर निकालने के फैसले के करीब हैं। रूस इस दिशा में प्रगति करना चाहता है। लेकिन ऐसा संयुक्त राष्ट्र के स्तर पर होना चाहिए।

शनि, 23 अक्टूबर 2021 - 10:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: Afghanistan, Taliban, Russia, Vladimir Putin

Courtesy: Aaj Tak

Vladimir putin

फोटो: BBC

रूस में फिर तबाही मचा रहा है कोरोना, एक दिन में हुई 1024 मौतें

रूस में कोरोना वायरस एक बार फिर तेज़ी से अपने पैर पसार रहा है। इसी बीच अक्टूबर 21 को रूस में कोरोना से 1024 लोगो ने अपनी जान गंवाई है। इसके बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने रूस में अक्टूबर 30 से सभी कर्मचारियों के लिए एक हफ्ते की पेड लीव का एलान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी लोगो से वैक्सीन लगवाने की भी अपील की है।

शुक्र, 22 अक्टूबर 2021 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: Russia, Covid-19, Covid deaths, Vladimir Putin

Courtesy: Aaj Tak

Vladimir putin

फोटो: BBC

तालिबान के सपोर्ट में आया रूस, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कही ये बात

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्ज़े और शासन के बाद तालिबान को पाकिस्तान और चीन ने सरकार की मान्यता दी है। अब इन दोनो देशों के बाद रूस भी इनके नक्शे कदम पर चल दिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में हुई शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में कहा है कि रूस ने अफगानिस्तान को लेकर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में समर्थन दिया है। रूस को तालिबान के साथ मिलकर काम करना होगा।

शनि, 18 सितंबर 2021 - 03:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Russia, Afghanistan, Taliban, Vladimir Putin

Courtesy: Aajtak News

PM Modi and Putin

फोटो: Republic world

पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर की बात

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अगस्त 24 को फोन पर करीब 45 मिनट तक बात की। दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा की। इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और कोरोना महामारी को लेकर भी चर्चा हुई। इससे पहले पीएम मोदी ने अफगानिस्तान मुद्दे पर जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से भी बात की थी। फिलहाल भारत अफगानिस्तान के हालात पर करीब से नजर बनाए हुए है।

मंगल, 24 अगस्त 2021 - 06:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: PM Narendra Modi, Vladimir Putin, Afghanistan, World

Courtesy: Amar Ujala News

Vladimir putin praised donald trump

फ़ोटो: Aaj Tak

बाइडेन के प्रति नाउम्मीदी जताते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की ट्रम्प की तारीफ

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक टीवी इंटरव्यू में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ करते हुए उन्हें एक असाधारण व्यक्ति बताया। साथ ही पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को करियर मैंन बताते हुए कहा कि, बाइडेन ने अपना पूरा जीवन राजनीति में लगा दिया, जबकि ट्रम्प राजनीति के कोई मंझे हुये खिलाड़ी नही थे। साथ ही उन्होंने कहा कि हमे अमेरिकी राष्ट्रपति से कोई उम्मीद नही है कि वो कुछ बड़ा करेंगे।

शनि, 12 जून 2021 - 07:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Vladimir Putin, Donald Trump, Joe Baiden, America

Courtesy: Aajtak News

Russian President has praised of PM Modi

फ़ोटो: The Economic Times

रूस: व्लादिमीर पुतिन ने कहा भारत चीन मुददे में कोई तीसरा न दे दखल

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तारीफ करते हुये कहा कि दोनों ही नेता ज़िम्मेदार है, और एक दूसरे का बखूबी सम्मान करते हैं, साथ ही ये भी कहा कि हर पड़ोसी मुल्क के कोई न कोई आपसी मुददे होते हैं, और ये दोनों एक दिन इन सभी मुददो को सुलझा लेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस द्विपक्षीय मुददे में किसी तीसरे को दखल नही देनी चाहिए।

शनि, 05 जून 2021 - 07:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: PM Narendra Modi, Russia, Vladimir Putin, China

Courtesy: TV9 Bharatvarsh