UP Election 2022

फोटो: TV9 Bharatvarsh

यूपी चुनाव: सातवें और आखिरी चरण में 54 सीटों पर आज जारी है मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में मार्च 7 को चंदौली, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, सोनभद्र और वाराणसी में मतदान जारी है। इस चरण में पूर्वांचल के 9 जिलों की 54 सीटों पर वोटिंग होनी है। 54 विधानसभा क्षेत्रों में 613 प्रत्याशी हैं, इनमें से 75 महिला प्रत्याशी हैं। इन 613 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 2.06 करोड़ मतदाता चुनाव मैदान में करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

सोम, 07 मार्च 2022 - 12:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: up election 2022, 7th phase, voting, polling booth

Courtesy: Jagran

Goa Election

फोटो: Prabha Sakshi

गोवा में हुआ 78.94% मतदान, सांखालिम में सबसे ज्यादा 89.61% मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक गोवा में फरवरी 14 को 40 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हुआ, जिसमें 78.94% मतदान हुआ। गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुणाल ने बताया राज्य में सबसे अधिक मतदान सांखालिम निर्वाचन क्षेत्र में 89.61% हुआ। वहीं बेनौलिम सीट पर मतदान 70.20 प्रतिशत हुआ जो सबसे कम था। गोवा में भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और कई अन्य पार्टियां भी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव नतीजे मार्च 10 को आएंगे।

मंगल, 15 फ़रवरी 2022 - 02:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: goa elections 2022, voting, Vidhansabha Election, BJP, Congress, AAP, TMC

Courtesy: India TV

Bihar Panchayat Elections 2021

फोटो: Jagran Images

सितंबर 24 से शुरू होंगे बिहार पंचायत चुनाव 2021

बिहार में पंचायत चुनाव का पहला चरण सितंबर 24 से शुरू होगा और दस जिलों के 12 प्रखंडों में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होंगे। लगभग 15,328 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। हालांकि, केवल इनमे से केवल 858 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, और 72 पदों के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं किया। पहले चरण के लिए 1609 केंद्रों में लगभग 2119 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और मतगणना सितंबर 26 से शुरू होगी। 

शुक्र, 24 सितंबर 2021 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: bihar panchayat elections 2021, voting, first phase

Courtesy: Times Now Hindi

Bihar Panchayat Chunav

फोटो: Jagran Images

बिहार पंचायत चुनाव 2021 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

बिहार में कोरोना के कारण लंबी देरी के बाद राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव 2021 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने 11 चरणों में पंचायत चुनाव का एलान करने के साथ राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है। बाढ़ से प्रभावित इलाकों को छोड़कर हर जिले में 11 चरणों में चुनाव होंगे। चुनाव सितंबर 24 से दिसंबर 12 तक चलेंगे। आयोग दो दिनों के मतदान के बाद मतगणना शुरू करेगा।

बुध, 25 अगस्त 2021 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: BIHAR PANCHAYAT CHUNAV, voting, Elections

Courtesy: Live Hindustan

voting

फोटो: Hindustan Times

यूपी पंचायत चुनाव में खाली रहे पदों पर हुआ मतदान

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर खाली पदों पर जून 12 को वोटिंग की गई। निवार्चन आयोग कार्यालय के अनुसार प्रदेश में लगभग 8,321 पोलिंग बूथों पर वोट डाले गए। वहीं जिलों में में 64.74 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। राज्य के निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि जून 14 को इसकी मतगणना की जाएगी। निवार्चन आयोग ने खाली पदों पर मई 31 को अधिसूचना जारी की, जिसके बाद 2,53,036 लोगों द्वारा नामांकान दाखिल किया गया।

रवि, 13 जून 2021 - 09:40 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Panchayat Election, Uttar Pradesh, voting, Rural India

Courtesy: Aaj Tak

Sri Lanka

फोटो: JUN News

श्रीलंका के खिलाफ 'मानवाधिकारों का उल्लंघन करने' का पारित हुआ प्रस्ताव

श्रीलंका के खिलाफ़ 'मानवाधिकारों का उल्लंघन करने' के उल्लेख वाले प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में पारित कर दिया गया है, जिसमें भारत वोटिंग के दौरान अनुपस्थित रहा। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार 22 देशों ने समर्थन में बल्कि चीन और पाकिस्तान समेत 11 देशों ने विरोध में वोट दिया वहीं भारत समेत 14 देश वोटिंग में गैरहाज़िर रहें। भारत ने वोटिंग से पहले एक बयान जारी कर… read-more

बुध, 24 मार्च 2021 - 04:15 PM / by Shruti

Tags: India-Sri Lanka, UNHRC, China, Pakistan, voting

Courtesy: BBC News

 Election Commission

फोटो: The Hindu

बाहर रहनें के कारण मतदान का हिस्सा न बन पाने की समस्या जल्द हो सकती है हल

सुप्रीम कोर्ट फरवरी 18 को, मतदान के दौरान अपने क्षेत्र में न रहनें वाले लोगों को वोटिंग का मौका मिलनें वाली याचिका पर सुनवाई करने को तैयार हो गयी है। याचिका में कहा गया था कि, कई लोग पढ़ाई, नौकरी या व्यवसायों के सिलसिले से अपने क्षेत्र से दूर रहते है और इस कारण मतदान का हिस्सा नहीं बन पाते है, ऐसे में इन सभी को मतदान का मौका मिलना चाहिए। उच्चन्यायालय ने गुरुवार को इलेक्शन कमीशन और केंद्र सरकार से नोटिस जारी कर जवाब माँगा है।

गुरु, 18 फ़रवरी 2021 - 02:09 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: voting, Election Commission, Central Government, Supreme Court

Courtesy: Amarujala News

Voting

फ़ोटो: Getty images

जम्मू कश्मीर में शुरू हुआ डीडीसी चुनाव का पहले चरण का मतदान

जम्मू कश्मीर को विशेषाधिकार देने वाले अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब जम्मू कश्मीर में पहली बार कोई चुनाव होने जा रहें हैं। डीडीसी चुनाव का पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है जो कि 43 निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहा है। जानकारी के अनुसार चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं व निष्पक्ष चुनाव का आश्वासन भी दिया गया है। बता दें कि इस चुनाव में जम्मू कश्मीर में भाजपा के सभी विपक्षियों ने मिलकर गठबंधन बनाया है जिसको गुपकार संगठन नाम दिया गया है… read-more

शनि, 28 नवंबर 2020 - 01:59 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Jammu and Kashmir, Elections, voting

Courtesy: Aajtak

आन सांग सू की

Photo: TheIndianExpress

म्यांमार चुनाव में इस बार हो सकती है आंग सान सू की वापसी

म्यांमार में आसन्न चुनावो में आंग सान सू के नेतृत्व वाली नेशनल लीग ऑफ डेमोक्रेसी के सत्ता में बने रहने के आसार हैं। आंग सान सू को 2015 चुनावो में भारी बहुतमत मिला था। 2017 में देश में रोहिग्या क्षेत्र में सेना ने आपरेशन चलाए थे। इसबार के चुनावों में रोहिग्या को नागरिक न मानते हुए चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया हैं। म्यांमार में लम्बे समय तक सैन्य शासन रहा हैं जिसके खिलाफ लम्बी लड़ाई लड़ने के लिए आंग सान सू नोबल… read-more

शनि, 07 नवंबर 2020 - 08:36 PM / by नृपेन्द्र मिश्रा

Tags: Myanmar, Elections, voting

Courtesy: Dainik Jagran

चुनाव

फोटोः BBC

अक्टूबर 28 से तीन चरणों में शुरू होगा बिहार में चुनाव

बिहार चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में चुनाव तीन चरणों होंगे। चुनाव आयोग के अनुसार अक्टूबर 28 को 16 जिलों में 71 सीटों पर, नवंबर 03 को 17 जिलों में 94 सीटों पर और नवंबर 07 को 15 जिलों में 78 सीटों पर मतदान होगा, नवंबर 10 को चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। अरोड़ा ने इस चुनाव को कोरोना काल में देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सबसे पहला बड़ा चुनाव बताया है।

शुक्र, 25 सितंबर 2020 - 05:18 PM / by vikas prakash

Tags: Bihar Assembly Elections, Election Commission, voting

Courtesy: Ndtv Hindi