MS-Dhoni

फोटो: Latestly

एमएस धोनी ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किया 2011 विश्व कप विजय स्मारक का उद्घाटन

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने अप्रैल 7 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 2011 विश्व कप विजेता स्मारक का उद्घाटन किया। यह भारत द्वारा 2 अप्रैल को विश्व कप उठाने की अपनी 12 वीं वर्षगांठ मनाए जाने के पांच दिन बाद आया है। स्थल पर बनाया गया स्मारक उस स्थान पर है जहां धोनी ने अंतिम छक्का मारा था। एमएस धोनी की सीएसके आईपीएल 2023 के 12वें मैच में रोहित शर्मा की एमआई का सामना करेगी। 

शनि, 08 अप्रैल 2023 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: MS DHONI, inaugurates, 2011 world cup, victory memorial, Wankhede stadium

Courtesy: Republic World

Sachin

फोटो: Latestly

अप्रैल में सचिन तेंदुलकर के 50वें जन्मदिन से पहले वानखेड़े स्टेडियम में उनकी प्रतिमा लगाएगा एमसीए

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने क्रिकेट के आइकन सचिन तेंदुलकर को उनके 50वें जन्मदिन से पहले वानखेड़े स्टेडियम में एक मूर्ति के साथ सम्मानित करने का फैसला किया है। मुंबई में जन्मे और पले-बढ़े सचिन ने 664 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और अपने गृहनगर में 2011 एकदिवसीय विश्व कप जीतते हुए 34357 रन बनाए। उनकी उपलब्धियों को चिह्नित करने के लिए, एमसीए अब उनकी एक प्रतिमा का… read-more

मंगल, 28 फ़रवरी 2023 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: MCA, Sachin Tendulkar, statue, Wankhede stadium, 50th-birthday

Courtesy: Jagran News

MI vs LSG

फोटो: India TV

आईपीएल 2022 MI vs LSG: लखनऊ सुपरजायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हराया

मुंबई अप्रैल 24 को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हराकर मुंबई को लगातार 8 वीं हार दी। अब मुंबई आईपीएल की दौड़ से लगभग बाहर है। पहले बैटिंग करते हुए सुपरजायंट्स ने 168 का स्कोर बनाया जहाँ कप्तान के एल राहुल ने 103 रनों की पारी खेली। मुंबई आते ही ड़गमगा गई और 132/8 का स्कोर ही बना पाई।

सोम, 25 अप्रैल 2022 - 02:00 PM / by Varun Sharma

Tags: TATA IPL 2022, MI vs LSG, Mumbai, Wankhede stadium

Courtesy: Aaj Tak

DC vs RR

फोटो: Live Hindustan

आईपीएल 2022 DC vs RR: राजस्थान ने दिल्ली को 15 रनों से हराया

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अप्रैल 22 को खेले गए मुुुुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रनों से हराया। पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान ने 222 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। जाॅस बटलर ने 65 गेंंदों पर 116 रनों की पारी खेली और देवदत्त पडिक्कल ने 54 रन बनाए। स्कोर का पीछा करते हुए दिल्ली 207 रन ही बना पाई जहां कप्तान ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 44 रन की पारी खेली। 

शनि, 23 अप्रैल 2022 - 02:30 PM / by Varun Sharma

Tags: TATA IPL 2022, DC vs RR, Mumbai, Wankhede stadium

Courtesy: News 18

India vs New Zealand

फोटो: Dawn

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हासिल की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत, सीरीज पर जमाया कब्जा

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी मुंबई टेस्ट में भारतीय टीम ने चौथे दिन ही जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराया है जो अबतक की सबसे बड़ी जीत है। मैच में अश्विन और जयंत ने चार चार विकेट अपने नाम किए। भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज पर 1-0 से कब्जा जमाया है। पहला मैच ड्रॉ हुआ था। मैच के मैन ऑफ द मैच मयंक अग्रवाल बने है। 

सोम, 06 दिसम्बर 2021 - 11:40 AM / by रितिका

Tags: India vs Newzealand, Mumbai, Wankhede stadium, mayank agarwal

Courtesy: NDTV News

Crowd

फोटो: Insidesports

दूसरे टेस्ट मैच के लिए सिर्फ 25 फीसदी दर्शकों को दी गई अनुमति

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिसंबर 3 को खेला जाएगा। मुंबई में होने वाले इस टेस्ट मैच में 25 फीसदी लोगो को ही मैच देखने की अनुमति दी गई है। हालांकि एमसीए के अधिकारी का कहना है कि हम मुंबई सरकार से 50 फीसदी क्षमता को अनुमति लेने की कोशिश कर रहे हैं। वानखेड़े में आखिरी टेस्ट मैच 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया था।

रवि, 28 नवंबर 2021 - 01:55 PM / by अजहर फारूक

Tags: Mumbai, Wankhede stadium, India, New Zealand

Courtesy: Amar Ujala

Saurav ganguly

फ़ोटो: Indian express

मुम्बई में लॉकडाउन लगने के बाद भी वानखेड़े में ही होंगे आईपीएल के मुकाबले

आईपीएल के तय मुकाबले में किसी भी तरह के बदलाव ना होने की जानकारी देते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने साफ कर दिया है कि मुकाबले मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में ही होंगे। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से हमें कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि हमने वहां मैच का आयोजन करने के लिए राज्य सरकार से अनुमति ले ली है। वहीं, बता दें कि आईपीएल में अप्रैल 10 से लेकर अप्रैल 25 तक करीब 10 मुकाबले वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने है।

सोम, 05 अप्रैल 2021 - 10:55 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Saurav Ganguly, IPL, BCCI, Wankhede stadium

Courtesy: Aajtak