War

फोटो: Indian Express

यूक्रेन ने अपने 40 युद्धबंदियों को उतारा मौत के घाट, HIMARS रॉकेट से बनाया निशाना

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में 40 यूक्रेनी कैदियों के मारे जाने की खबर है। रूस ने कहा कि यूक्रेन ने अलगाववादियों के कब्जे वाले क्षेत्र में एक जेल को अमेरिका द्वारा निर्मित HIMARS रॉकेट से निशाना बनाया। रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान यूक्रेन के 40 से ज्यादा युद्धबंदी मारे गए और 75 घायल हो गए। वहीं यूक्रेन ने इन आरोपों से इनकार किया है। इन कैदियों को गत मई में मारियुपोल पर रूसी कब्जे के बाद गिरफ्तार किया गया था।

शनि, 30 जुलाई 2022 - 08:18 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Russia, Ukraine, War, Dead

Courtesy: Hindustan

Zelensky

फोटो: Zee News

युद्ध की तबाही की आती तस्वीरों के बीच जेलेंस्की ने प्रसिद्ध फैशन मैगजीन Vogue के लिए तस्वीरें खिंचवाई

युद्ध की तबाही की आती तस्वीरों के बीच जेलेंस्की ने प्रसिद्ध फैशन मैगजीन  Vogue के लिए तस्वीरें खिंचवाई है। इन तस्वीरों में राष्ट्रपति जेलेंस्की यूक्रेन की फर्स्ट लेडी Olena Zelenska के साथ दिख रहे हैं। ये तस्वीरें वोग मैगजीन के ऑनलाइन एडिशन के लिए खिंचवाई गई है। हालांकि कई लोगों ने इसकी निंदा की है। भारत के भी कई ट्विटर यूजर ने इस फोटोशूट पर सवाल उठाए हैं।

बुध, 27 जुलाई 2022 - 08:46 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ukraine, War, photoshoot, Vogue

Courtesy: Amar ujala

Thalito de valle

फोटो: BBC

ब्राजील की मॉडल और स्नाइपर थालिटो डो वैले की रूसी हमले में मौत

ब्राजील की मॉडल और स्नाइपर थालिटो डो वैले यूक्रेन पहुंचकर वालिंटियर बन यूक्रेन को सेवाएं दे रही थी। बता दें हाल ही में थालिटो की रूसी हमले में मौत हो गई। 39 साल की ब्राजीलियन मॉडल खार्किव में तैनात थी। इसी दौरान रूसी सेना के मिसाइल अटैक में उनकी मौत हो गई। उन्होंने इससे पहले इराक में इस्लामिक स्टेट खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने इराक के कुर्दिस्तान इलाके में ISIS के खिलाफ लड़ाई के दौरान स्नाइपर की ट्रेनिंग ली थी।

बुध, 06 जुलाई 2022 - 07:01 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Brajil, Russia, Ukraine, War, Thalito de Valle

Courtesy: News18

Russia China

फ़ोटो: Reuters

रूस और चीन के युद्धपोत जापान और उसके द्वीपों के लगा रहे चक्कर

रूस और चीन के कम से कम 20 युद्धपोत पिछले कुछ दिनों से जापान और उसके द्वीपों के चारों ओर समुद्र में चक्‍कर लगा रहे हैं। जापान की सेना अपने देश के चारों तरफ लगातार चक्‍कर लगा रहे इन रूसी और चीनी युद्धपोतों पर नजर बनाए हुए है। अकेले पिछले 4 दिनों में ही जापानी सेना ने कम से कम 4 चीनी और 16 रूसी नौसैनिक जहाजों का पता लगाया है। ये रूसी युद्धपोत जापानी द्वीपों ओकिनावा और मियाकोजिमा के समुद्री इलाके से होकर गुजरे हैं।

मंगल, 21 जून 2022 - 06:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Russia, China, Japan, War, Naval

Courtesy: News18

War

फ़ोटो: The Gaurdian

NATO का दावा वर्षों तक जारी रह सकता है यूक्रेन- रूस युद्ध, रूस ने कहा- जल्द ही मिलेगी बड़ी कामयाबी

यूक्रेन में चार महीने से जारी भीषण युद्ध के बीच NATO प्रमुख ने कहा कि यह युद्ध ‘वर्षो’ तक जारी रह सकता है। इसके साथ ही नाटो के महासचिव जेन स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि ‘‘किसी को नहीं पता’’ कि युद्ध कितना लंबा चल सकता है, ‘‘हमें इसके वर्षों तक जारी रहने के हिसाब से तैयार रहना होगा।’’ यूक्रेन जल्द ही डोनबास को रूसी कब्जे से मुक्त करा लेगा। वहीं, रूस ने दावा किया है कि उसे जल्द बड़ी कामयाब मिलेगी

सोम, 20 जून 2022 - 05:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ukraine, Russia, NATO, War

Courtesy: News18

Russia Ukraine war

फ़ोटो: Financial Times

रूस यूक्रेन जंग में 2000 यूक्रेनी सैनिकों ने मारीपोल की अजोवस्टाल स्टील फैक्ट्री से किया आत्मसमर्पण

मारीपोल की अजोवस्टाल स्टील फैक्ट्री से अभी तक कुल 2000 यूक्रेनी सैनिकों और लड़ाकों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से 771 ने बीते 24 घंटों में हथियार डाले हैं। ये सब फिलहाल रूसी सेना की हिरासत में हैं। रूस समर्थित अलगाववादियों के अनुसार फैक्ट्री में अभी और लड़ाके बाकी हैं लेकिन संघर्ष शांत हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सैकड़ों यूक्रेनी लड़ाकों ने अब तक रूसी सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है हालांकि मॉस्को और कीव ने संख्याओं पर अलग-अलग… read-more

शुक्र, 20 मई 2022 - 07:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ukraine, Russia, War, Surrender

Courtesy: Hindustan

Russia Ukraine war

फ़ोटो: Republic world

युक्रेन के मारियूपोल पर रूस ने किया कब्जा, लवीव में भी की भरी बमबारी

रूस-यूक्रेन के युद्ध को शुरू हुए करीब 80 दिन हो गए हैं। आखिरकार रूस ने मई 17 को यूक्रेन के मारियूपोल में कब्जा कर लिया है। रूस ने दावा किया है कि कब्जास्थल पर यूक्रेन के 250 से ज्यादा सैनिकों ने आत्म समर्पण कर दिया है। उन्हें रूस के कब्जे वाले शहरों में भेज दिया गया है। वहीं, यूक्रेनी सेना के जनरल स्टाफ ने यूनिट कमांडर को सनिकों के जीवन की रक्षा करने के आदेश दिए हैं।

बुध, 18 मई 2022 - 09:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Ukraine Russia Crisis, defeat, War

Courtesy: Amar ujala

Rubal

फ़ोटो: Wsj

आर्थिक प्रतिबंधों के बाद भी रूस की मुद्रा रूबल कर रही है बेहतर प्रदर्शन

रूस की मुद्रा रुबल ने खुद में इतने प्रतिबंधों को झेलते हुए भी डॉलर के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर रही है। मास्को एक्सचेंज ने खबर दी है कि मई 11 को भी डॉलर के मुकबाले रुबल ज्यादा मजबूती पर रहा। पश्चिमी प्रतिबंधों से बचने के लिए रूस ने रुबल को बचाने के लिए कई तरह के रक्षात्मक उपायों की शुरुआत की थी। अब इसका परिणाम सामने आने लगा है। रूस ने अपनी मुद्रा बचाने के लिए कई तरह के उपाय किये है।

शुक्र, 13 मई 2022 - 05:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Russia, Rubel, crisis, War

Courtesy: News18

War

फ़ोटो: AlJazeera

यूक्रेन को रूसी सेना की मूवमेंट की खबर दे रहा है अमेरिका, अमरीकी मदद से यूक्रेन ने रूस के नौ जनरल मारे

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में पहले दिन से ही अमेरिका यूक्रेन का साथ दे रहा है। अमेरिका रूस के सैनिकों की गतिविधियों की जानकारी यूक्रेन को दे रहा है। इसी मदद की वजह से यूक्रेन रूस के इतने जनरलों को मारने में कामयाब रहा है। यूक्रेन अब तक रूस के 9 जनरल को मार चुका है। अमेरिका पूरा ध्यान रूस की सेना के मोबाइल हेडक्वॉर्टर की लोकेशन को देने पर लगा रहा है।

शुक्र, 06 मई 2022 - 01:38 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Russia, Ukraine, America, War

Courtesy: India Tv

Vladimir Putin

फ़ोटो: Times Now

रूस ने पश्चिमी देशों को दी खुली चेतावनी, कहा- हमारे धैर्य की परीक्षा न लें

रूस ने अमेरिका समेत पूरे पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा है कि उसकी जमीन पर किसी भी तरह के हमले पर एक सख्त सैन्य प्रतिक्रिया दी जाएगी। रूस ने आरोप लगाया कि अमेरिका और उसके दूसरे यूरोपीय साथी यूक्रेन को खुले तौर पर उकसा रहे हैं। रूस ने चेतावनी दी है कि हमारे धैर्य की परीक्षा न लें, इस तरह के हमलों के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। 

गुरु, 28 अप्रैल 2022 - 06:08 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Russia, Ukraine, War, America, Western Countries

Courtesy: Jagran