Dharama Sansad

फोटो: Tribune India

प्रयागराज में हुई धर्म संसद में भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की उठी मांग

प्रयागराज में एक बार फिर धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ जहर उगला गया है। इसके साथ ही वहां मौजूद साधु-संतों ने सरकार से मांग की है कि देश को हिन्दू राष्ट्र बनाया जाये। संतो ने सरकार से धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाने को कहा और स्वामी यति नरसिंहानंद और जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को जेल से रिहा किए जाने की भी मांग की। महामंडलेश्वर प्रभुदानंद ने इस्लाम को जिहादी बिल्ली बताते हुए हिंदुओ को कबूतर बताया। 

रवि, 30 जनवरी 2022 - 11:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, Hindu dharam sansad, Prayagraj, waseem rizvi

Courtesy: Aaj Tak

Yati Narsinghanand

फोटो: Live Law

हिन्दू धर्म संसद मामले में गिरफ्तार हुआ यति नरसिंहानंद

हरिद्वार में बीते महीने हुई हिन्दू धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ दी गई 'हेट स्पीच' मामले में उत्तराखंड पुलिस ने जनवरी 15 को यति नरसिंहानंद को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले जनवरी 14 को मुसलमान से हिन्दू बने वसीम रिज़वी उर्फ जितेंद्र त्यागी को गिरफ्तार किया गया था। सीजीएम कोर्ट ने जितेंद्र त्यागी की जमानत भी खारिज कर दी है। इस मामले में 10 से ज़्यादा लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।

रवि, 16 जनवरी 2022 - 10:01 AM / by अजहर फारूक

Tags: Hindu dharam sansad, Narsinghanand, waseem rizvi, Uttrakhand

Courtesy: Aajtak News

Waseem Rizvi

फोटो: India Today

वसीम रिज़वी ने अपनाया हिन्दू धर्म, जितेंद्र नारायण सिंह रखा अपना नाम

वसीम रिज़वी ने दिसंबर 6 को गाज़ियाबाद के डासना मंदिर में इस्लाम को छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया। रिज़वी को त्यागी जाति देते हुए उनका नाम जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी रखा गया है। सनातन धर्म ग्रहण करने के बाद उनका कहना है कि इस्लाम से मुझे पहले ही निकाल दिया गया है इसलिए मैंने सनातन धर्म अपनाया है। मेरे परिवार वाले या चाहे कोई भी हो जो मेरे साथ नही हैं मैं उन्हें त्याग दूंगा लेकिन जीवनभर सनातन धर्म में रहूंगा।

मंगल, 07 दिसम्बर 2021 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, waseem rizvi, Islam, Hindutva

Courtesy: Dainik Bhaskar

Waseem Rizvi

फोटो: Hindustan Times

आज इस्लाम छोड़कर हिन्दू धर्म ग्रहण करेंगे वसीम रिज़वी

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी दिसंबर 6 को गाज़ियाबाद के डासना देवी मंदिर में इस्लाम धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपनाने वाले हैं। रिज़वी को यति नरसिम्हानंद हिन्दू धर्म मे दाखिल कराएंगे। इससे पहले वसीम रिज़वी अपनी किताब मोहम्मद की वजह से काफी विवादों में रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने एक वसीयत जारी की थी और कहा था कि मरने के बाद उन्हें दफनाया न जाए, बल्कि हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाए।

सोम, 06 दिसम्बर 2021 - 10:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: waseem rizvi, Narsinghanand, Religion, gaziabad

Courtesy: Aaj Tak

Asaduddin Owaisi and Waseem Rizvi

फोटो: OpIndia

असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में कराई वसीम रिज़वी के खिलाफ एफआईआर

वसीम रिज़वी द्वारा लिखी गई किताब पर विवाद थमता नज़र नही आ रहा है। अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने नवंबर 17 को वसीम रिज़वी के खिलाफ हैदराबाद में एफआईआर दर्ज कराई है। ओवैसी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही वसीम रिज़वी की गिरफ्तारी होगी। यह पहला मौका नही है, जब वसीम रिज़वी विवादों में घिरे हैं। इससे पहले भी उन्होंने कुरान की 26 आयतें हटाने की मांग की थी, तब भी उनका खूब विरोध हुआ था।

गुरु, 18 नवंबर 2021 - 05:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Asaduddin Owaisi, waseem rizvi, Holy Quran, FIR

Courtesy: Amar Ujala News

Waseem Rizvi

फोटो: OpIndia

वसीम रिज़वी की किताब 'मोहम्मद' पर मचा बवाल, हो रही है बैन करने की मांग

कुरान की आयतों को लेकर विवादित बयान देने वाले शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चैयरमैन वसीम रिज़वी एक बार फिर अपनी किताब 'मोहम्मद' की वजह से सुर्खियों में हैं। इस किताब में लिखी बातों की वजह से अब तमाम मुस्लिम धर्मगुरुओं ने इसे बैन करने की मांग की है और रिज़वी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की है। इस किताब का विमोचन वसीम रिजवी ने गाज़ियाबाद मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद से कराया।

रवि, 07 नवंबर 2021 - 10:35 AM / by अजहर फारूक

Tags: waseem rizvi, prophet mohammad, Islam, Books

Courtesy: Dainik Bhaskar

Waseem rizvi

फोटो: The Print

वसीम रिजवी ने की कुरान की 26 आयतों को हटाने की मांग

यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने कोर्ट में एक याचिका दर्ज कराई है जिसमे कुरान की 26 आयते हटाने की मांग की गई है। उनका मानना है कि इन आयतों को कुरान में बाद में जोड़ा गया है और इनमें आतंकवाद को बढ़ावा देने की बात की गई है। उनके इस फैसले से समूचे देश का मुस्लिम समुदाय उन पर भड़क उठा है। वहीं उनके परिवार वालो ने भी उनका साथ छोड़ दिया है।

सोम, 12 अप्रैल 2021 - 12:29 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: waseem rizvi, kuran, Court, Terrorism

Courtesy: Abp Live