फोटो: Hindustan Times
अमरीकी सांसद ने कहा- वाशिंगटन भारत को छठे सदस्य के रूप में नाटो प्लस में शामिल करना चाहता
अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने कहा है कि वाशिंगटन भारत को छठे सदस्य के रूप में नाटो प्लस में शामिल करना चाहता है। ऐसा होने पर भारत का झुकाव अमेरिका की तरफ बढ़ सकता है। कैलिफोर्निया से डेमोक्रेट सांसद खन्ना ने कहा कि नाटो सहयोगियों को रक्षा समझौतों पर त्वरित स्वीकृति मिलती है। आस्ट्रेलिया, जापान, न्यूजीलैंड, इजरायल व दक्षिण अफ्रीका के साथ अमेरिका ऐसे समझौते कर चुका है।
Tags: America, India, NATO, Washington
Courtesy: Jagran
फोटो: Wion
246 वर्षों में पहली बार अमेरिकी सिख नौसैनिक को मिली पगड़ी पहनने की अनुमति
अमेरिका में एक सिख अमेरिकी नौसैनिक को कुछ सीमाओं के साथ पगड़ी पहनने की अनुमति दी गई है। 246 वर्षों के इतिहास में पहली बार किसी अमेरिकी नौसैनिक को पगड़ी पहनने की अनुमति मिली है। सुखबीर तूर भारतीय प्रवासी के पुत्र हैं जिनका पालन पोषण वाशिंगटन और ओहायो में हुआ है। सुखबीर को यह अधिकार प्राप्त करने में काफी समय लगा है। उन्होंने अपने अधिकार के लिए कैप्टन बनने के बाद अपील दायर की थी।
Tags: American Army, sikh community, Sikh Soldiers, Washington
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: Wltribune
कोरोना संक्रमण के बाद बढ़ जाता है किडनी फेल होने का खतरा
अमेरिका की वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी की रिसर्च में सामने आया है कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की किडनी पर संक्रमण का असर हो रहा है। ये स्थिति उन मरीजों की है जो अस्पताल में भर्ती हुए या जिनमें कोरोना के हल्के लक्षण देखने को मिले। ये रिसर्च सितंबर 1 को अमेरिकन सोसायटी ऑफ नेफ्रोलॉजी में भी प्रकाशित हुई है। यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता का कहना है कि जो मरीज आईसीयू में भर्ती हुए है उन्हें किडनी डैमेज का खतरा अधिक है।
Tags: Research Study, Coronavirus, Washington
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो : NDTV
अमेरिकी स्टडी का दावा, 130 साल तक हो सकेगी इंसान की उम्र
अमेरिका स्थित वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने दावा किया है कि सदी के अंत तक इंसान की उम्र 130 साल तक हो सकती है। इंसान की औसत उम्र निकालने के लिए यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने अंतरराष्ट्रीय डाटा का इस्तेमाल किया है। ये डाटा जर्मनी के मैक्स प्लैंक संस्थान ने मुहैया करवाया है। रिसर्च में सामने आया कि आने वाले सालों में इंसान की उम्र में बढ़ोतरी होगी। सदी खत्म होते होते यानी 70-80 सालों में व्यक्ति 120-130 साल तक जी सकेगा।
Tags: Old age, Research Study, Washington University, Washington
Courtesy: Hindi News 18
फोटो: Aaj Tak
महिला के ग्लू लगाने के बाद चिपके बाल, पहुँच गयी अस्पताल
अमेरिका के वाशिंगटन की टेसिका ब्राउन ने अपने बालों को नया लुक देने के लिए गोरिल्ला ग्लू हेयर स्प्रे लगा लिया। उन्होंने यह सोशल मीडिया पर किया जिसके बाद अब उनका वीडियो वायरल हो गया है। इस ग्लू से जेसिका के बाल ऐसे चिपके कि उन्हें ठीक करने में महीना भर लग गया और अभी भी उसके बाल पूरी तरह से ठीक नहीं हो सके हैं। जेसिका को अपने चिपके बालों को छुड़ाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा इसके लिए उसने अस्पताल में जाकर डॉक्टरों की मदद भी ली।
Tags: Glue, Social Media, Hairstylist, Washington
Courtesy: Aajtak news
फोटो: Abc News
लिंकन स्मारक के सामने कमला हैरिस की कांच की तस्वीर लगाकर किया गया सम्मान
अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के सम्मान में वांशिगटन के ऐतिहासिक लिंकन स्मारक के सामने उनकी एक कांच की तस्वीर लगाई गई है। राष्ट्रीय महिला इतिहास संग्रहालय की सीईओ हॉली होचनर ने इस बात पर कहा कि ''कमला हैरिस जैसी एक अश्वेत महिला का पहली बार अमेरिका का उप राष्ट्रपति बनना, अमेरिकी इतिहास में मील का पत्थर है।” कमला हैरिस की यह तस्वीर फरवरी 6 से लोगों के बीच प्रदर्शित की जाने वाली है।
Tags: Kamala Harris, Lincoln Memorial, Washington, Vice President
Courtesy: Hindustan Samachar
फोटो : The Telegraph
चीन का कहना, हांगकांग अमेरिका के साथ कुछ कानूनी सहयोग को ससपेंड करेगा
अमेरिकी विदेश विभाग ने 19 अगस्त को हांगकांग को सूचित किया कि,चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लागू करने के लिए वाशिंगटन ने स्वायत्त शहर के साथ तीन बायलेटरल समझौतों को निलंबित या समाप्त कर दिया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा, वॉशिंगटन ने हांगकांग के साथ कुछ समझौतों को समाप्त करने के लिए एक प्रतिसाद दिया।
Tags: China, US-China, Hong Kong, Washington
Courtesy: India Today