Delhi Water Shortage

फोटो: India.com

जल बोर्ड ने शहर के जल संकट को बताया गंभीर, हरियाणा से मदद की गुहार: दिल्ली

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने यमुना नदी के घटते जल स्तर पर गंभीर चिंता व्यक्त की है और हरियाणा सरकार से दिल्ली की पानी की समस्या के प्रबंधन में मदद करने के लिए नदी के पानी के दिल्ली के हिस्से को जारी करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा, हरियाणा ने यमुना से पानी छोड़ना बंद कर दिया है, जिससे दिल्ली की पानी की आपूर्ति लगभग 10 करोड़ गैलन प्रतिदिन कम हो गई है।

रवि, 12 जून 2022 - 07:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi water shortage, jal board, water crisis, Haryana

Courtesy: Bebak News

IIT

: Hindustan Times

आईआईटी कानपुर ने इस संस्थान के साथ मिलकर बनाया पानी साफ करना का डिवाइस

आईआईटी कानपुर और यूएसए के MIT इंस्टीट्यू्ट्स ने मिलकर डिवाइस तैयार किया है जिससे गंदे पानी को साफ किया जा सकेगा। ये डिवाइस मात्र दो रूपये में एक लीटर पानी साफ करने में सक्षम है। इस डिवाइस को दोनों संस्थानों ने मिलकर पेटेंट करा लिया है। दूषित पानी की समस्या से निजात दिलाने और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में ये डिवाइस कारगर सिद्ध होगी। इसकी खासियत है कि इसे बिना बिजली के इस्तेमाल किया जाता है।

शनि, 07 मई 2022 - 07:20 PM / by रितिका

Tags: water crisis, Water pollution, IIT

Courtesy: AajTak News

Nasik Water Crisis

फोटो: India TV News

अत्यधिक जल संकट ने नवविवाहित महिलाओं को घर छोड़ने के लिए मजबूर किया: महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के एक गांव में स्थानीय लोग और नवविवाहित दुल्हनें गंभीर जल संकट का सामना कर रही हैं। नासिक जिले के दांडीची बाड़ी गांव में पानी की किल्लत ने इस हद तक विकराल स्थिति पैदा कर दी है कि दुल्हनें ससुराल छोड़कर जा रही हैं। मामला अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के संज्ञान में आया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नासिक के दांडीची गांव में भीषण जल संकट को लेकर महाराष्ट्र सरकार और केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को नोटिस जारी किया है।

गुरु, 05 मई 2022 - 12:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: NHRC, notice, Maharastra, Jal shakti ministry, water crisis, dandichi bari village

Courtesy: Amar Ujala News

Gulf of Mexico

फोटो: Indian Express

अमेरिका में पानी को लेकर पैदा हुए संकट से परेशान हैं वैज्ञानिक

अमेरिका के पानी में भी ऑक्सीजन की मात्रा कम हो रही है। इस स्थिति के लिए मिसिसपी नदी के पानी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।अमेरिका के नेशनल ओशिऐनिक एंड अटमास्फीरिक ए़डमिनिस्ट्रेशन (NOOA) के वैज्ञानिकों के मुताबिक मेक्सिको की खाड़ी का डेड जोन पहले 5380 स्क्वेयर मील का था। अब ये इलाका 6334 स्क्वेयर मील पर पहुंच गया है जो सामान्य से कहीं गुणा अधिक है। इसमें कोई जलजीव जिंदा नहीं रह सकता।

गुरु, 05 अगस्त 2021 - 06:10 PM / by रितिका

Tags: America, United States Of America, GULF OF MEXICO, water crisis

Courtesy: Navbharat Times

well

फोटो: PATRIKA

प्रयागराज में 71 कुएं को पुनर्जीवित करने की हुई पहल

जलकल विभाग ने प्रयागराज के 71 बचे कुएं को पुनर्जीवित करने की पहल कर दी है। विभाग इन कुएं की सफाई कराएगा और फिर उसमें मशीनें लगाकर मुहल्लों को जल दिया जाएगा। इससे खर्च भी कम होने की उम्मीद है। शहर में मौजूद 184 में से 113 कुओं का नामोनिशान मिट गया है, इसमें बचे 71 कुएं को पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया गया है। इन कुएं में सफाई कराने के लिए 30 लाख रुपये का प्रविधान हुआ है। 

गुरु, 17 जून 2021 - 10:02 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: water crisis, Save Water, Well, RURAL RECOVERY

Courtesy: Dainik Jagran

WATER CRISIS

फोटो: ZEE NEWS

आगरा: गंगा कैनाल में पानी की कमी से पेयजल हुआ कम

गंगा कैनाल में पानी की कमी से आगरा में पेयजल कम हो चुका है। शहर के कई इलाकों में 10 मिनट के लिए पानी आया। वहीं, अधिकांश क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंचा। निवासियों द्वारा शिकायत करने के बाद भी जलसंस्थान ने टैंकर नहीं भेजा है। जल निगम के अफसरों ने बताया कि जून 11 को दोपहर के बाद पानी की कमी से राहत मिलने की संभावना है। इससे पहले मई 31 से जून 3 तक पानी की समस्या हुई थी।

गुरु, 10 जून 2021 - 10:40 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: water crisis, Agra, Ganga, Uttar Pradesh

Courtesy: Dainik Jagran

Padma Shri Aawardee Subraman utilises dirty water for toilet

फोटो: Dreams Times

घर के गन्दे पानी को शौचालय में इस्तेमाल कर रहे बद्मा श्री सुब्बरामण

तमिलनाडु के 71 वर्षीय मराची सुब्बरामण को स्वच्छता में पद्म श्री पुरस्कार मिला है। सुब्बरामण अपने एनजीओ के जरिये अब तक 1.2 लाख शौचालय का निर्माण करवा चुके हैं। एक फोटो में जापानी वॉशबेसिन टॉयलेट देखकर उन्हें ये आईडिया आया, जिसके बाद से उन्होंने हाथ धोने के बाद बचे, गंदे पानी को शौचालय में फ्लश के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इस तकनीक से वो पानी की बर्बादी होने से बचा रहे हैं।

मंगल, 04 मई 2021 - 05:05 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Save Water, technique, Idea, water crisis

Climate Change

फोटो: e-dristi

भारत के पास जलवायु परिवर्तन पर विश्व की अगुवाई करने का सुनहरा अवसर 

पीटीआई-भाषा को हाल में दिए एक साक्षात्कार में परामर्श सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी डेलॉयट के सीईओ पुनीत रंजन ने कहा कि भारत के पास वैश्विक मोर्चे पर जलवायु परिवर्तन पर नेतृत्व करने का यह सुनहरा अवसर है। रंजन के अनुसार जलवायु परिवर्तन पर विश्व की अगुवाई करना मानव जाति के सामने खड़ी इस प्रमुख चुनौती के साथ ही अवसर भी जिसे प्रौद्योगिकी के साथ तापमान की नकारात्मक प्रवृत्ति को बदला जा सकता है। 

बुध, 21 अप्रैल 2021 - 09:02 AM / by Shruti

Tags: PM Modi, Climate Change, Jo Biden, Opportunities, water crisis

Water Crises

फोटो: Patrika

ओडिशा: गर्मी से पहले ही शुरू हुई पानी की किल्लत

गर्मी का मौसम आने से पहले ही ओडिशा के कई ग्रामीण इलाकों में पानी की किल्लत बढ़ गई है। ओडिशा मयूरभंज जिले में लोगों को पानी लाने के लिए 3 से 4 किमी दूर जाना पड़ता हैं। स्थानीय लोगों द्वारा लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। बड़ीपारा संभाग के 14 ब्लॉकों में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी की वजह से ट्यूबवेल्स भी सूख गए हैं।

सोम, 19 अप्रैल 2021 - 06:37 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Odisha, summer, water crisis, facing problem

Courtesy: Amarujala News

Water Crisis

फोटो: The Guardian

दुनिया का हर पांचवा बच्चा पानी की किल्लत का शिकार: यूनिसेफ

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष द्वारा मार्च 18 2021 को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में करीब 142 करोड़ में 45 करोड़ बच्चे उन स्थानों पर रहते हैं जहां पानी की भारी कमी देखी गयी है। ये आंकड़ा हर उस पांचवे बच्चे का है जिसकी रोज की जरूरतों को पूरा करने लिए पर्याप्त पानी नहीं है। रिपोर्ट में शामिल दुनिया के 37 देशों में भारत भी शामिल है जिसे बच्चों के लिए जल-संकट का हॉटस्पॉट माना गया है। यदि भारत में देखे तो यहां करीब 9.14 करोड़ बच्चे गंभीर जल-संकट… read-more

शुक्र, 19 मार्च 2021 - 08:17 PM / by Shruti

Tags: World Water Day, UNICEF, children, water crisis

Courtesy: Downtoearth News