Weather Forecast

फोटो: Jansatta

दिल्ली में अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश की संभावना: आईएमडी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। दिल्ली में आज सुबह-सुबह खुशनुमा रहा। राजधानी का न्यूनतम तापमान औसत तापमान से दो डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा कि सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम कार्यालय ने आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और शाम के समय अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की बारिश और गरज के… read-more

रवि, 03 जुलाई 2022 - 04:35 PM / by सपना सिन्हा

Tags: weather news, rain, Delhi, IMD

Courtesy: News 18

Delhi Maximum Temperature

फोटो: India TV News

आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना: दिल्ली

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार 23 अप्रैल की सुबह न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। आज सुबह साढ़े आठ बजे आद्रता 44 फीसदी दर्ज की गई। विभाग ने दिन के समय तेज हवाओं की भविष्यवाणी की है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

शनि, 23 अप्रैल 2022 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: maximum temperature, Delhi, weather news

Courtesy: Navbharat Times

Nitish Kumar Directs Districts To Prepare For Heatwave

फोटो: Navbharat Times

सीएम नीतीश कुमार ने जिलों को दिया 'हीटवेव' से निपटने की तैयारी का निर्देश: बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार अप्रैल 14 को कहा कि राज्य में लू की स्थिति के पूर्वानुमान के बीच जिला प्रशासन को विस्तृत व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा, "जिला प्रशासन को निर्देश जारी करने के अलावा, मैंने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से भी कहा है कि वे सरकारी अस्पतालों में हीटस्ट्रोक के रोगियों के लिए सर्वोत्तम संभव इलाज सुनिश्चित करें।" बता दें कि पटना समेत… read-more

गुरु, 14 अप्रैल 2022 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Nitish Kumar, heatwave, weather news, Bihar

Courtesy: Prabhat Khabar

kolkata rains

फोटोः Skymet Weather

बंगाल की खाड़ी में दबाव के कारण उत्पन्न हो रहा है 'चक्रवात गुलाब'

मौसम विभाग ने सितंबर 25 को ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान गुलाब के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। चक्रवात के कारण पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक दबाव उत्पन्न हो रहा है, जिससे चक्रवात की संभावना है। कोलकाता पुलिस ने अलर्ट के कारण 'यूनिफाइड कमांड सेंटर' के नाम से कंट्रोल रूम का निर्माण किया है। 

शनि, 25 सितंबर 2021 - 05:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: weather news, cyclone gulaab, environment