Delhi Rain

फोटो: Aajtak

दिल्ली मौसम अपडेट: लगातार बारिश के मद्देनज़र दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइज़री

दिल्ली में लगातार बारिश होने के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने अगले अगले तीन दिन तक मौसम ऐसे ही रहने का अनुमान जताया है। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए ट्वीट किया, "न्यू रोहतक रोड पर आनंद पर्वत लाल बत्ती के पास जलभराव के कारण जखीरा से आनंद पर्वत की ओर जाने वाले कैरिजवे में ट्रैफिक प्रभावित है। इस रास्ते पर जाने वाले यात्रियों को बचने की सलाह दी जाती है।"

रवि, 09 अक्टूबर 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: IMD, weather update, Delhi, Heavy Rain, Traffic

Courtesy: India TV

Rains

फोटो: India TV News

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह हुई रिमझिम बरसात, पारा गिरा

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आज सुबह बारिश और हवा के झोंकों से तापमान में गिरावट आई। राजधानी में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो सर्दी के मौसम की शुरुआत का संकेत है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी। दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों में 6 अक्टूबर से भारी बारिश… read-more

शुक्र, 07 अक्टूबर 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: weather update, rain alert, Temperature, Delhi

Courtesy: India TV

lucknow rain

फोटो: Outlook India

यूपी में भारी बारिश का कहर जारी, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का कहर जारी है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ राज्य के कई जिलों में बारिश के कारण जनजीवन पर प्रभाव पड़ा है। बारिश के कारण बीते 24 घंटों में 22 लोगों की जान गई है। वहीं मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि हाल के समय में बारिश से राहत नहीं मिलेगी। यहां सितंबर 20 तक बारिश की संभावना है।

शनि, 17 सितंबर 2022 - 07:20 PM / by रितिका

Tags: Uttar Pradesh, UP Weather, weather update

Courtesy: AajTak News

CM-Dhami

फोटो: Uttrakhand Today

5 जिलों में येलो अलर्ट जारी; सीएम धामी ने किया बादल फटने से प्रभावित गांव का दौरा: उत्तराखंड

जिलाधिकारी (डीएम) आशीष चौहान ने मीडिया को बताया कि, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में आधी रात को भारत और नेपाल सीमा के पास बहने वाली लास्को नदी में बादल फटने की घटना में लगभग 30 घर नष्ट हो गए और एक महिला की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार (11 सितंबर) को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के बादल फटने से प्रभावित इलाकों का दौरा… read-more

रवि, 11 सितंबर 2022 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, weather update, five districts, cm pushkar dhami, Cloudburst

Courtesy: India TV News

Tamilnadu

फोटो: Punjab Kesari

तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण 4 जिलों में स्कूल, कॉलेज बंद

अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के मद्देनजर तमिलनाडु के चार जिलों- नागापट्टिनम, मयिलादुथुराई और तंजावुर में स्कूल और शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं। आईएमडी के अनुसार, नीलगिरी और कोयंबटूर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। चेन्नई क्षेत्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले चार दिनों तक कई स्थानों पर… read-more

गुरु, 01 सितंबर 2022 - 03:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Tamilnadu, weather update, schools and colleges, closed, IMD, heavy rains

Courtesy: India.Com

uttarakhand

फोटो: India TV News

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे मसूरी के स्कूल

उत्तराखंड में  बारिश के चलते IMD ने कल तक के अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के मद्देनज़र देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने घोषणा करते हुए कहा कि, मसूरी में स्कूल आज बंद रहेंगे। बीती रात से हो रही भारी बारिश के चलते देहरादून-थानो मार्ग पर सौंग नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर आ गया है। देहरादून की डीएम सौदा सरोली पुल का निरीक्षण करने के साथ पुल और उससे गुजरने वाले यात्रियों के लिए आवश्यक निर्देश दिए। 

सोम, 29 अगस्त 2022 - 01:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, weather update, IMD, Heavy Rain, Mussoorie, schools closed

Courtesy: Jagran News

Heavy Rainfall

फोटो: Newstrack

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बारिश के कारण बहा बद्रीनाथ NH-7 का हिस्सा, देहरादून में जलभराव

उत्त्राखण्ड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलजमाव, नालियों के ओवरफ्लो होने, बाढ़ जैसी समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। इसके अलावा लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-7 का एक हिस्सा जुलाई 29 को बह गया। राष्ट्रिय राजमार्ग के बहने से तीर्थयात्री राजमार्ग के दोनों ओर फंसे रहे।शुक्रवार को उत्तरकाशी में एक नाले के ओवरफ्लो होने से इंटर कॉलेज के छात्र फंस गए जिसके बाद… read-more

शनि, 30 जुलाई 2022 - 12:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, weather update, Badrinath, nh 7 highway, rain

WEATHER

फोटो: AajTak

यूपी में गरज के साथ बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में जुलाई 29 को मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी है। विभाग के मुताबिक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। विभाग ने प्रयागराज और बरेली संभाग में अधिक बारिश की चेतावनी दी है। विभाग के मुताबिक जुलाई 30 को भी अधिकांश हिस्सों में नमी बरकरार रहेगी। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिजली कड़कने की भी संभावना है।

शुक्र, 29 जुलाई 2022 - 05:05 PM / by रितिका

Tags: WEATHER, weather update, rainfall, weather alert

Courtesy: news 18

Heavy Rainfall

फोटो: Latestly

राजस्थान मौसम: भारी बारिश के कारण आज बंद रहेंगे जोधपुर के सभी स्कूल

राजस्थान के जोधपुर शहर में भारी बारिश के मद्देनज़र जोधपुर के सभी स्कूल आज बंद कर दिए गए हैं। सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि, भारी बारिश के कारण शहर के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिले में पिछले दो दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे शहर का जनजीवन ठप हो गया है। शहर में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने सरकारी और निजी दोनों स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

गुरु, 28 जुलाई 2022 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajasthan, weather update, Jodhpur, schools closed, heavy rains

Courtesy: Amar Ujala News

weather update

फोटो: jantaserishta

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश से आई आफत, बिजली गिरने से लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद, भदोही और मऊ में बिजली गिरने से आफत आई है। यहां कुल नौ लोगों की मौत हो गई है। बिजली गिरने की घटना से अलग अलग इलाकों में दर्जनों लोग घायल हुए है। प्रयागराज में भी पांच लोगों की मौत हो गई है। यहां 10 लोग झुलस भी गए है। भदोही में दो लोगों समेत एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 02:55 PM / by रितिका

Tags: lightning, WEATHER, weather update, Uttar Pradesh

Courtesy: news 18