Delhi Temperature

फोटो: News 18

दिल्ली में 72 साल में सबसे गर्म अप्रैल; आज 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा अधिकतम तापमान

दिल्ली में अप्रैल 12 को लगातार छठे दिन भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 72 साल में पहली बार दिल्ली में अप्रैल के पहले पखवाड़े में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया है। दिल्ली के कई इलाकों में गर्मी के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

मंगल, 12 अप्रैल 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: heatwave alert, Delhi, weather warning

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Delhi Heatwave

फोटो: Haribhoomi

आज से तेज होगी दिल्ली की लू; इस हफ्ते तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना': आईएमडी

आईएमडी के मुताबिक अप्रैल 6 को दिल्ली में चल रहा हीटवेव 40 डिग्री के स्तर को छू सकता है। आईएमडी ने शनिवार तक तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने गर्मी में एक सप्ताह तक कोई राहत ना मिलने का अनुमान जताया है। शहर का आधिकारिक मार्कर माने जाने वाले सफदरजंग वेधशाला ने पिछले बुधवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, जो इस मौसम में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

बुध, 06 अप्रैल 2022 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi heatwave, IMD, weather warning

Courtesy: News Lead India