Amarnath

फोटो: News Nation

खराब मौसम के कारण लगातार तीसरे दिन अस्थायी रूप से निलंबित हुई अमरनाथ यात्रा

खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा को आज अगली सूचना तक लगातार तीसरे दिन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। इससे पहले जुलाई 8 को खराब मौसम के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से उधमपुर में सैकड़ों वाहन फंसे हुए थे। खराब मौसम के कारण लगभग 6,000 तीर्थयात्री रामबन में फंसे हुए हैं। जिला प्रशासन ने जानकार देते हुए बताया कि फंसे हुए यात्रियों के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

रवि, 09 जुलाई 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Amarnath Yatra, temporarily suspended, WEATHER, Landslides, highways blocked

Courtesy: Jagran News

Heatwave

फोटो: Latestly

दो दिनों तक तपेगा उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में जारी रहेगी गर्म हवाएं - आईएमडी

IMD ने भविष्यवाणी की है कि अगले चार दिनों के दौरान पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों और अगले दो दिनों में देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक और गंगीय पश्चिम बंगाल और बिहार लगातार चार दिनों तक लू की स्थिति का अनुभव कर सकते हैं। सिक्किम, ओडिशा और झारखंड में भी अगले दो से तीन दिनों तक लू चल सकती है… read-more

मंगल, 18 अप्रैल 2023 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: WEATHER, heatwave alert, 9 states

Courtesy: Live Hindustan

Summer

फोटो: Agniban

आईएमडी ने दिल्ली के लिए की तापमान में वृद्धि की भविष्यवाणी, इन राज्यों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

IMD ने आज आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा और उत्तर पश्चिम भारत सहित दिल्ली के लिए तापमान में वृद्धि की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के एक अधिकारी नरेश कुमार ने कहा कि "आने वाले दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर पश्चिम भारत में तापमान में और वृद्धि होगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया… read-more

रवि, 16 अप्रैल 2023 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: WEATHER, Temperature, orange alert, heatwave, IMD

Courtesy: India TV News

Rain

फोटो: News Nation

आज का मौसम: दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में आज गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में 115 एक्यूआई दर्ज किया गया है। आईएमडी ने कहा कि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

शुक्र, 24 मार्च 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: WEATHER, Delhi, rain, thunderstorms

Courtesy: Aajtak News

Telangana

फोटो: India TV News

तेलंगाना में आज से सभी स्कूलों में लगेंगी आधे दिन की कक्षाएं

तेलंगाना सरकार ने राज्य में बढ़ते तापमान के मद्देनजर आज (15 मार्च) से पूरे राज्य में आधे दिन की कक्षाएं लागू करने की घोषणा की है। स्कूल शिक्षा निदेशक की ओर से एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "राज्य के स्कूल शिक्षा के सभी क्षेत्रीय संयुक्त निदेशकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को सूचित किया जाता है कि आधा दिन 15 मार्च से शुरू होकर अंतिम कार्य दिवस 24 अप्रैल, 2023 तक चलेगा।" 

बुध, 15 मार्च 2023 - 01:04 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Telangana, scholls, half day, WEATHER, Rising Temperature

Courtesy: Janta Se Rishta

Snowfall

फोटो: Patrika

हिमाचल प्रदेश: लाहौल-स्पीति के ऊंचे इलाकों में मौसम की सबसे भारी बर्फबारी

स्पीति और लाहौल घाटियों में मध्यम हिमपात हुआ, जिससे काजा, लोसार और चिचम के हिल स्टेशन और भी मनोरम हो गए। किन्नौर जिले में चीन सीमा के करीब एक गांव चितकुल के सुरम्य पर्यटन स्थलों के दृश्य वाली पहाड़ियों और मनाली से 52 किमी दूर स्थित राजसी रोहतांग दर्रे (13,050 फीट) में बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, "लाहौल स्पीति, चंबा, कुल्लू, किन्नौर और शिमला जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार रात… read-more

मंगल, 11 अक्टूबर 2022 - 01:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Himachal Pradesh, snowfall, Lahaul, Spiti, WEATHER

Courtesy: India TV News

Jammu Flash Floods

फोटो: India.com

सेना ने जम्मू-कश्मीर में अचानक आई बाढ़ में फंसे 26 लोगों को बचाया

अधिकारियों ने जुलाई 29 को जानकारी देते हुए बताया कि सेना ने जुलाई 29 को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक नदी में अचानक आई बाढ़ में फंसे कई परिवारों के 26 लोगों को बचाया। उन्होंने बताया कि चांडक बेला इलाके में अचानक आई बाढ़ में कई परिवारों के 26 सदस्यों के फंसे होने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सेना के जवानों ने पुलिस और राज्य आपदा मोचन कोष (एसडीआरएफ) के साथ मिलकर उन्हें बचाने का अभियान शुरू किया।

शनि, 30 जुलाई 2022 - 10:45 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Jammu flash floods, WEATHER, army rescues

Courtesy: Navbharat Times

WEATHER

फोटो: AajTak

यूपी में गरज के साथ बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में जुलाई 29 को मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी है। विभाग के मुताबिक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। विभाग ने प्रयागराज और बरेली संभाग में अधिक बारिश की चेतावनी दी है। विभाग के मुताबिक जुलाई 30 को भी अधिकांश हिस्सों में नमी बरकरार रहेगी। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिजली कड़कने की भी संभावना है।

शुक्र, 29 जुलाई 2022 - 05:05 PM / by रितिका

Tags: WEATHER, weather update, rainfall, weather alert

Courtesy: news 18

weather update

फोटो: jantaserishta

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश से आई आफत, बिजली गिरने से लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद, भदोही और मऊ में बिजली गिरने से आफत आई है। यहां कुल नौ लोगों की मौत हो गई है। बिजली गिरने की घटना से अलग अलग इलाकों में दर्जनों लोग घायल हुए है। प्रयागराज में भी पांच लोगों की मौत हो गई है। यहां 10 लोग झुलस भी गए है। भदोही में दो लोगों समेत एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 02:55 PM / by रितिका

Tags: lightning, WEATHER, weather update, Uttar Pradesh

Courtesy: news 18

Rain,Weather

फोटो: AajTak

दिल्ली के मौसम के बारे में मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दिल्ली में जुलाई 10 को मौसम सुहावना रहा है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना भी व्यक्त की है। बता दें कि दिल्ली में आद्रता का स्तर 82 फीसदी दर्ज किया गया है।

रवि, 10 जुलाई 2022 - 04:50 PM / by रितिका

Tags: IMD, Met Department, Delhi, WEATHER

Courtesy: ndtv.in