Richa Chaddha

फोटो: News Bytes

शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं ऋचा चड्ढा: कहा, अक्टूबर तक नहीं कर सकती इंतज़ार

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने बताया कि वह और अभिनेता अली फजल अक्टूबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऋचा चड्ढा ने अक्टूबर में बॉयफ्रेंड अली के साथ अपनी शादी की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा: "नया जीवन, लोड हो रहा है" उन्होंने लिखा कि, "अक्टूबर का इंतजार नहीं कर सकती"। बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल पिछले 9 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

शनि, 17 सितंबर 2022 - 05:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Richa Chadha, Ali Fazal, Wedding, Tweet

Courtesy: ABP Live

Payal Rohtagi

फोटो: Hindusthan Samachar

12 साल डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह

अभिनेत्री पायल रोहतगी ने शनिवार को 12 साल से अधिक समय तक डेटिंग करने के बाद आगरा में पहलवान संग्राम सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गई। इंस्टाग्राम पर 'लॉक अप' की उपविजेता ने अपनी शादी की कई तस्वीरें शेयर की, जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया, "पायल के संग्राम।" तस्वीरों में, पायल ने भारी गहनों के साथ एक सुंदर लाल लहंगा पहना था, जबकि 'कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट' ने मैचिंग सफ़ा के साथ बेज रंग की… read-more

रवि, 10 जुलाई 2022 - 07:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Payal Rohatgi, sangram singh, dating, Wedding, Instagram

Courtesy: Aajtak News

Payal Rohatgi

फोटो: Hindustan Times

शादी से पहले पायल ने दिखाई अपनी मेहंदी की तस्वीरें

अभिनेत्री पायल रोहतगी अपने मंगेतर संग्राम सिंह के साथ जुलाई नौ को शादी के बंधन में बंधेंगी। पायल के घर पर ही मेहंदी सेरेमनी होस्ट की गई, जिसकी तस्वीरें अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। ब्राइट पिंक और नारंगी रंग के बांधनी स्टाइल सलवार सूट में पायल ने मेहंदी के साथ स्माइल देते हुए पोज किया। पायल ने फोटोज में अपनी मेहंदी वाले हाथ फ्लॉन्ट किए है। शादी के बाद जुलाई 14 को कपल दिल्ली में रिसेप्शन देगा।

गुरु, 07 जुलाई 2022 - 05:42 PM / by रितिका

Tags: Payal Rohatgi, sangram singh, Marriage, Wedding

Courtesy: Zee News

prabhas

फोटो: Hindustan Times

प्रभास की शादी को लेकर एक्टर के अंकल कृष्णम राजू ने किया ऐलान

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपर स्टार प्रभास की शादी को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। माना जा रहा है कि प्रभास अब शादी के लिए तैयार हैं और शारी करने की योजना भी बना रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। प्रभास के अंकल कृष्णम राजू जल्द ही इस संबंध में कोई घोषणा कर सकते हैं। हालांकि अबतक 42 वर्षीय प्रभास की शादी को लेकर परिवार से कोई जानकारी नहीं मिली है।

शनि, 11 जून 2022 - 05:15 PM / by रितिका

Tags: Prabhas, Indian Actor, Marriage, Wedding

Courtesy: News18 Hindi

Deepak chahar and Jaya bhardwaj

फ़ोटो: jansatta

जून 1 के दिन शादी के बंधन में बंधेगे क्रिकेटर दीपक चहर

भारतीय गेंदबाज दीपक चहर जून 1 को अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। चहर और जया की शादी उत्तरप्रदेश के आगरा में फतेहाबाद रोड स्थित एक फाइव स्टार होटल में होने जा रही है जिसमें मई 31 की शाम मेंहदी और संगीत की रस्म भी संपन्न हुई है। बता दें कि दीपक और जया लंबे समय से रिलेशनशिप में है। बीते आईपीएल सीजन के दौरान दीपक ने जया को स्टेडियम में प्रोपोज किया था।

बुध, 01 जून 2022 - 09:40 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Deepak Chahar, jaya bhardwaj, Wedding

Courtesy: Amar ujala

Arun Lal and Bulbul Saha

फ़ोटो: Crictracker

66 साल के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल ने की दूसरी शादी, 28 साल छोटी हैं पत्नी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर 66 वर्षीय अरुण लाल ने मई 2 को बुलबुल साहा से शादी की। सोशल मीडिया पर लोग अरुण लाल को बधाइयां दे रहे हैं। शादी के बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत ही ज़्यादा वायरल हो रही हैं। बुलुबल साहा पेशे से स्कूल शिक्षिका हैं और उनकी उम्र 38 साल की है। पहली पत्नी के साथ अरुण लाल का तलाक हो चुका है। यह अरुण लाल की दूसरी शादी है।

मंगल, 03 मई 2022 - 01:17 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Arun Lal, Cricketer, Bulbul saha, Wedding

Courtesy: Ndtv

Glenn maxwell and vini raman

फोटो: DNA India

ग्लेन मैक्सवेल बनेंगे भारत के दामाद, जल्द होने जा रही है इस भारतीय लड़की से शादी

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही भारत के दामाद बनने वाले है। ग्लेन मैक्सवेल की शादी का कार्ड सामने आ गया है जो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है। मैक्सवेल ने भारतीय परंपरा से मार्च 2020 में अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन से सगाई की थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों की शादी तमिल ब्राह्मण शैली में होगी। शादी में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों और… read-more

मंगल, 15 फ़रवरी 2022 - 10:00 AM / by रितिका

Tags: Glenn Maxwell, Australian Cricketer, Marriage, Wedding

Courtesy: Zee News

Wedding Insurance

फोटो: Palpalindia.com

कोरोना के दौरान कैंसल हुई शादी तो Wedding Insurance से मिलेगा 10 लाख तक का कवर

कोरोना की वजह से अगर शादी का प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ता है तो इश्योरेंस कंपनी आपको उसकी भरपाई करेगी। भारत में आईसीआईसीआई लोम्‍बार्ड, फ्यूचर जनराली, एचडीएफसी अर्गो, बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस जैसी कंपनियां वेडिंग इंश्योरेंस मुहैया करा रही हैं। अगर आपने 10 लाख रुपए का वेडिंग इंश्योरेंस कराया है तो आपको 7,500 से 15,000 रुपए तक का प्रीमियम देना होता है। प्रीमियम आपके इंश्योर्ड राशी से सिर्फ 0.7 फीसदी से लेकर 2 फीसदी तक ही लगता है। 

शनि, 01 जनवरी 2022 - 07:45 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Wedding, Wedding Insurance, Coronavirus

Courtesy: Zee News Hindi

Tejashwi Yadav Wedding

फोटो: Jansatta

परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में तेजस्वी यादव ने रचाई शादी

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वर्तमान में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिसंबर नौ को दिल्ली में अपनी बचपन की दोस्त एलेक्सिस उर्फ राजश्री से शादी की। दोनों ने पहली नजर में ही एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे। हालांकि इससे पहले उनके आज सिर्फ उनके सगाई करने की जानकारी सामने आई थी। इस शादी में दोनों के परिजन और करीबी दोस्त शामिल हुए। 

गुरु, 09 दिसम्बर 2021 - 06:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Tejashwi Yadav, Wedding, politics

Courtesy: India TV News

Mouni Roy

फोटो: StarsUnfolded

जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगी मौनी रॉय

अभिनेत्री मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बांध सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी रॉय और सूरज अगले साल जनवरी 27 को शादी कर सकते हैं। हालांकि यह शादी कहां होगी अभी इस पर संशय बना हुआ है। इस शादी के दुबई या इटली में होने की संभावना है। बता दें कि अभी इस शादी को लेकर मौनी या सूरज का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

रवि, 28 नवंबर 2021 - 06:35 PM / by अमन शुक्ला

Tags: MOUNI ROY, Suraj Nambiar, Wedding, Entertainment

Courtesy: Aaj Tak News