Shibani and Farhan

फोटो: Hindustan Times

फरहान अख्तर और शिबानी की हुई शादी, दोनों ने खाई कसमें

जावेद अख्तर और शबाना आजमी के बेटे व एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने शादी कर ली है। दोनों की शादी खंडाला स्थित फॉर्म हाउस पर हुई है। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति से निकाह या शादी नहीं की है। दोनों ने वाउ सेरेमनी करने के बाद रिंग सेरेमनी की और एक दूसरे के साथ सात जन्मों तक देने की कसम खाई है। इस शादी में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की है।

शनि, 19 फ़रवरी 2022 - 07:20 PM / by रितिका

Tags: farhan akhtar, weddings, Marriage

Courtesy: Zee News

Mouni roy

फोटो: KoiMoi

आज गोवा में होगी मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी

नागिन फैम मौनी रॉय जनवरी 27 को शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाली हैं। मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी गोवा के फाइव स्टार होटल में होने जा रही है। यह शादी बंगाली और साउथ इंडियन रीतिरिवाजों के अनुसार की जाएगी। शादी से पहले ही मौनी रॉय की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरे सोशल मीडिया में तहलका मचा रही हैं। मौनी रॉय की तरफ से इस शादी में टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी और मंदिरा बेदी शामिल हुए हैं।

गुरु, 27 जनवरी 2022 - 02:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Bollywood, Suraj Nambiar, MOUNI ROY, weddings

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Vickey Kaushal and Katrina Kaif

फोटो: India TV

आज शादी के बंधन में बंधेंगे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

एक लंबे अर्से से चली आ रही चर्चाओं के बीच आखिरकार दिसंबर 9 को विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनो बॉलीवुड स्टार्स आज राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट में परिवार वालो और दोस्तो के बीच सात फेरे लेंगे। खबरों की मानें तो शादी के बाद दोनों मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देंगे। जहां तमाम बॉलीवुड हस्तियां मौजूद होंगी। इसके बाद दोनों हनीमून के लिए मालदीव रवाना हो सकते हैं।

गुरु, 09 दिसम्बर 2021 - 01:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Katrina Kaif, vickey kaushal, weddings, Rajasthan

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Rajkumar rao Marriage

फोटो: India TV

चंडीगढ़ में संपन्न हुई राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा नवंबर 15 को चंडीगढ़ के ओबेरॉय रिसोर्ट में शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने परिजनों और खास दोस्तों की मौजूदगी में हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी की। इसके बाद से बॉलीवुड से दोनों के लिए बधाइयां आनी शुरू हो गई हैं। आयुष्मान खुराना, प्रियंका चोपड़ा, दीया मिर्जा, भूमि पेडनेकर, सोनम कपूर और मलाइका अरोड़ा समेत तमाम हस्तियों ने दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

मंगल, 16 नवंबर 2021 - 11:01 AM / by अजहर फारूक

Tags: Rajkummar Rao, patralekha, weddings, Bollywood

Courtesy: Amar Ujala news