Rice

फोटो: Simply Recipes

वजन घटाने के लिए जरूरी है सफेद चावल खाना, रोज करें इसका सेवन

वजन कम करने के लिए चावल का उपयोग करना भी फायदेमंद हो सकता है। इसे अगर दाल के साथ खाया जाए तो ये वजन कम करने में लाभदायक होता है। वजन कम करने के लिए सफेद चावलों को दिन में एक बार ही डाइट में शामिल करें। इसे लंच या डिनर में खाया जा सकता है। इसे चिकन या अंडे के साथ भी खा सकते है। वजन कम करने के लिए चावल उबालें और रोस्ट करके इसे खा सकते है।

सोम, 29 अगस्त 2022 - 08:45 PM / by रितिका

Tags: Rice, Weightloss, weight, Health

Courtesy: Zee News

Sanket Sargar

फोटो: Aajtak

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के लिए संकेत सरगर ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के लिए संकेत सरगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल दिलाया। संकेत ने 55 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इलेवन में यह उपलब्धि हासिल की। संकेत ने स्नैच में 113 किलोग्राम का वजन उठाया। जबकि क्लीन एंड जर्क में 135 किलोग्राम का वजन उठाया। इस इवेंट में मलेशिया के बिन कसदन मोहम्मद पहले स्थान पर रहे। संकेत के सिल्वर मेडल जीतने पर उन्हें देश की तमाम हस्तियां बदाई दे रही हैं।

शनि, 30 जुलाई 2022 - 04:28 PM / by Pranjal Pandey

Tags: commenwealth games, Sanket Mahadev Sargar, weight, Silver

Courtesy: Hindustan

Ragi Millet

फोटो: IndiaMart

फाइबर से भरपूर फूल है रागी, वजन घटाने में है मददगार

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरुरी है कि डाइट में रागी जैसे अनाज को शामिल किया जाए। रागी को नचनी भी कहा जाता है जो कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन और विटामिन जैसे गुणों से युक्त है। इसे खाने से वेट लॉस के साथ कैलोरी कम करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से पाचन गति धीमी होती है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है। रागी के आटे में फैट काफी कम मात्रा में होता है।

गुरु, 14 जुलाई 2022 - 04:01 PM / by रितिका

Tags: Finger Millet, Health, weight, Weight Loss

Courtesy: news 18

Oats

फ़ोटो: Healthline

ओट्स सेवन करने से सेहत को कई तरह के मिलते हैं लाभ, वजन होता है कम

ओट्स सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। रोजाना नाश्ते में ओट्स खाने से फाइबर, विटामिन बी, विटामिन ई, जिंक, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन और एंटी ऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में मिलता है जो स्वास्थ्य जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। ओट्स वजन को कम करने में मदद करता है। हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए ओट्स का सेवन करना फायदेमंद होता है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए ओट्स का सेवन करना चाहिए

मंगल, 21 जून 2022 - 07:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Oats, breakfast, Health, weight, Blood Pressure

Courtesy: Zee News

Broccoli

फ़ोटो: Onlymyhealth

ब्रोकली खाने से सेहत के खुलते हैं खजाने, मोटापा घटाने के साथ बेमिसाल फायदे

ब्रोकली एक हरी सब्जी है यह देखने में गोभी की तरह लगती है। ब्रोकली फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, जिंक, सेलेनियम, विटामिन-ए, सी के साथ-साथ पोलीफेनोल जैसे-क्वेरसेटिन और ग्लूकोसाइड व कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते है। यह दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके खाने से हार्ट अटैक और अन्य बीमारियों के होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। ब्रोकली वजन घटाने की कोशिशों में लगे लोगों के लिए भी फायदेमंद है।

मंगल, 07 जून 2022 - 05:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Broccoli, Health, heart, weight

Courtesy: Hindustan

weight loss

फोटो: Healthline

वजन कम करने के लिए इन फलों से बनाएं दूरी

डाइट में रोज फल और सब्जियों को शामिल करने से हृदय रोग, स्ट्रोक और कैंसर का खतरा कम होता है। वजन कम करने के इच्छुक लोगों को सेव, जामुन, अंगूर, रसबैरी, एवोकाडो जैसे फलों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आम, खरबूजा, अनानास जैसे फलों को डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें शुगर काफी मात्रा में होती है। इन फलों के अलावा पैकेज्ड फूड का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

मंगल, 24 मई 2022 - 04:01 PM / by रितिका

Tags: health care, Fruits, weight, Weight Loss

Courtesy: AajTak News

hunger control

फोटो: Whole Intent

वजन कम करने में सहायक है ये आइटम्स, भूख करते हैं कम

भूख पर काबू पाने के लिए जरुरी है कि आप अंडा खाएं जो एपेटाइट बूस्ट करने वाले हार्मोन को कमजोर करता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। सेब सोल्यूबल फाइबर और पेक्टिन से भरपूर होता है, जो अधिक भूख लगने से रोकता है। डार्क चॉकलेट खाने से भी लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। मिनरल, प्रोटीन और विटामिन युक्त दही खाने से भी भूख काफी समय के लिए मिट जाती है।

सोम, 16 मई 2022 - 03:40 PM / by रितिका

Tags: health care, Weight Control, weight

Courtesy: Zee News

Vegan Diet

फ़ोटो: Food Insight

वीगन डाइट से कम कर सकते हैं अपना वजन, संतुलित आहार से पाएं बेहतर शरीर

वजन कम करने के लिए संतुलित डाइट लेना बहुत जरूरी है। रिसर्च के मुताबिक अगर कोई वीगन डाइट को 3 महीने तक फॉलो करने से लगभग 7.25 किलो (16 पाउंड) वजन कम हो सकता है। वीगन डाइट टाइप 2 डाइयबिटीज को कम करने में मदद कर सकते हैं। वीगन डाइट से वजन कम होने की संभावना होती है, क्योंकि इसमें फैट काफी कम मात्रा में होता है और फाइबर में बहुत अधिक होता है।

शुक्र, 13 मई 2022 - 05:20 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Diet, VEGAN, Diabetes, weight

Courtesy: Aajtak

Side Effects Of Penuts

फोटो: Muzaffarpur E-Shop

अधिक मात्रा में मूंगफली का सेवन करने से सेहत को हो सकता है नुकसान

अधिक मात्रा में मूंगफली का सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। अगर आप अधिक मात्रा में मूंगफली का सेवन करते हैं तो इससे हाई लेवल हार्ट अटैक, स्ट्रोक, भरा हुआ आर्टरीज, डाइजेशन प्रॉब्लम, हाई ब्लड प्रेशर जैसे समस्याएं हो सकती हैं। मूंगफली में अधिक मात्रा में हाई लेवल का सैचुरेटिड फैट मौजूद होता है। मूंगफली में अधिक मात्रा में हाई कैलोरीज़ मौजूद होती है। अधिक मात्रा में मूंगफली का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है। 

गुरु, 10 फ़रवरी 2022 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: penuts, side effects, weight

Courtesy: Newstrack

Lemon Tea

फोटो: Archanas Kitchen

वजन को कम करने में मदद करती है लेमन-टी

नींबू में बहुत कम मात्रा में कैलोरी मौजूद होती है। अगर आप नियमित रूप से लेमन टी का सेवन करते हैं तो वजन कम हो जाता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते हैं, जो बढ़ती उम्र की प्रक्रिया के असर को कम करने में सहायक होते हैं और त्वचा में निखार लाते हैं। लेमन टी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट एक्टिविटी मौजूद होती है। रोज़ाना नींबू की चाय पीने से कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है।  

रवि, 07 फ़रवरी 2021 - 05:25 PM / by सपना सिन्हा

Tags: lemon tea, weight, Cancer

Courtesy: Hindustan Samachar