फोटो: Youtube
दुर्लभ व्हेल ने दिया बच्चे को जन्म
दक्षिणपूर्वी अमेरिका के अटलांटिक समुद्र क्षेत्र में पाई जाने वाली राइट व्हेल ने एक बच्चे को जन्म दिया है। ‘जॉर्जिया डिपार्टमेंट ऑफ नेचुरल रिसोर्सेज’ के एक वन्यजीव वैज्ञानिक क्ले जॉर्ज ने इसकी पुष्टी की है। ये मछली कंबरलैंड द्वीप पर दिखी है। राइट व्हेल मछली के प्रजनन का समय दिसंबर से मार्च तक होता है। आमतौर पर ये उत्तरी अटलांटिक में पाई जाती है जहां ये राइट व्हेल तेजी से विलुप्त हो रही है।
Tags: Whales, Birth, atlantic ocean, south america
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: BBC
मिस्र में पाई जाती थी चार पैरों वाली व्हेल
मिस्र की एक स्टडी में दावा किया गया है कि, करीब 43 मिलियन साल पहले चार पैरों वाली व्हेल हुआ करती थी। जो मगरमच्छ की तरह जमीन पर चलने में सक्षम थी। इस मछली की लम्बाई 3 मीटर और वजन 600 किलोग्राम था। इसका नाम मिस्र के मृत्यु के देवता एनबिस के नाम पर फियोमिसेटस एनबिस रखा गया था। इसकी खोज 2008 में पैलियोन्टोलॉजिस्ट्स ने मिस्र के फेयूम डिप्रेशन ने की थी।
Tags: Egypt, Cairo, Whales, fossil fuel
Courtesy: Zee News
फोटो: USA Today
इंसान से कई गुना ज्यादा जीवित रहते हैं, ये समुद्री जीव
दुनिया में ऐसे बहुत सारे जीव हैं, जिनकी उम्र इंसानो से कई गुना ज्यादा होती है। इस श्रृंखला में सबसे पहला नाम है बोहेड व्हेल का। ये 100 साल तक जीवित रह सकती है। इसके अलावा रफआई रॉकफिश 205 साल तक, फ्रेशवाटर पर्ल मसेल्स 280 साल तक, ग्रीनलैंड शार्क 272 साल तक और आखिर में ट्यूबवॉर्म सबसे ज़्यादा 300 साल तक जीवित रहता है। ये सभी समुद्री जीव हैं।
Tags: Whales, tubewarm, rock fish, sea species
Courtesy: Zee News
फोटो: Whale and Dolphin Conservation
नॉर्थ अटलांटिक राइट व्हेल के सिकुड़ने का कारण बनता है इंसानी हस्तक्षेप
इंसानी हस्तक्षेप और जलवायु परिवर्तन अब समुद्री जीवों के लिए संकट पैदा कर रहे हैं। जर्नल करंट बायोलॉजी में छपे एक शोध के मुताबिक जलवायु परिवर्तन और इंसानी हस्तक्षेप के कारण पिछले 3-4 दशकों में नॉर्थ अटलांटिक राइट व्हेल के आकार में 3 फीट की कमी आई है। इसका असर इनके प्रजनन पर भी पड सकता है, जिससे इनका अस्तित्व भी संकट में आ सकता है। जबकि अब इस जीव की आबादी 400 से भी कम है।
Tags: Whales, Marine Ecosystem, Climate Change, environment
Courtesy: Down to Earth
फोटो: The Vintage News
पाकिस्तान: 5 करोड़ साल पहले जमीन पर चार पैरों से चलने वाली व्हेल मछली के मिले अवशेष
पाकिस्तान में मिले एक अवशेष से वैज्ञानिकों ने इस बात की पुष्टि की है कि 5 करोड़ साल पहले दुनिया कि सबसे विशालकाय मछली व्हेल जमीन पर 4 पैरों से चलती थी। अवशेष में मिले लोमड़ी के आकार के कंकाल पर किये अध्ययन से पता चला कि खोपड़ी और कान वाले हिस्से हिरन और व्हेल से काफी मिलते-जुलते हैं। अमेरिका की नॉर्थईस्ट ओहियो मेडिकल यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक 5 करोड़ साल पहले छोटे हिरन के वंशजों से व्हेल मछली का विकास हुआ है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में… read-more
Tags: Research Report, Whales, Pakistan, Whale Fossil, Pakicetus
Courtesy: Bhaskar News