फोटो: India TV News
बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने मार्च 2024 तक गेहूं पर स्टॉकहोल्डिंग सीमा लगाई
15 वर्षों में पहली बार, सरकार ने प्रमुख जिंसों की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए जून 12 को मार्च 2024 तक तत्काल प्रभाव से गेहूं पर स्टॉकहोल्डिंग सीमा लागू की। सरकार ने ओएमएसएस के तहत पहले चरण में केंद्रीय पूल से थोक उपभोक्ताओं और व्यापारियों को 15 लाख टन गेहूं बेचने का भी फैसला किया है। व्यापारियों, थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं, बड़ी श्रृंखला के खुदरा विक्रेताओं और प्रोसेसर पर 31 मार्च, 2024 तक स्टॉक सीमा लगाई गई है।
Tags: Indian Govt, imposes, stockholding limits, Wheat
Courtesy: Kisantak
फोटो: The Times of India
त्योहार के दौरान रोटी की कीमत में हुआ इजाफा, दाम में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी
त्योहारों की शुरुआत होते ही रसोई में आटे के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। बीते एक महीने में आटे कीमत में 5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसका मुख्य कारण गेंहू के बढ़ते दाम है। खुदरा बाजार में गेहूं के दाम बढ़ रहे है, जिससे आटे के दामों में इजाफा हो रहा है। गेहूं के दाम 3 प्रतिशत बढ़ने के कारण ही आटे के दाम बढ़े है। खुदरा बाजार में ब्रांडेड आटा 33 से 40 रुपये प्रति किलो हुआ है।
Tags: business, Wheat, flour, Price Hike
Courtesy: ABP Live
फोटो: BBC
रूस सस्ते दर पर करेगा गेहूं निर्यात, गेंहू की कमी वाले देशों से व्यापार करेगा मजबूत
यूक्रेन पर हमला करने के बाद रूस पर कई स्तर पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। वहीं रूस ने ग्रेन एक्सपोर्ट टैक्स को कम कर गेहूं की कमी वाले देशों के सामने सस्ते गेहूं का पासा फेंक दिया है। टैक्स की नई दरें छह जुलाई से लागू हो जाएंगी। हालांकि रूस की शर्त है कि गेहूं की खरीद का भुगतान केवल उसकी अपनी मुद्रा रूबल में ही करना होगा। रूबल में भुगतान होने की सूरत में उसकी मुद्रा अधिक मजबूत हो जाएगी।
Tags: Russia, Wheat, Export, Grain, Rubel
Courtesy: Jagran
फ़ोटो: Wion
बांग्लादेश में गहराया खाद्य संकट, भारत के गेंहू निर्यात में प्रतिबंध से अन्य विकल्पों की तलाश
बांग्लादेश में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। बाढ़ के चलते यहां कई जगहों पर पेयजल और खाद्य संकट गहराने लगा है। इसके साथ ही बांग्लादेश भारत से अपने जरूरत का गेहूं खरीदता था लेकिन भारत के गेंहू प्रतिबंध के कारण उसे अन्य विकल्पों की तलाश करनी पड़ रही है। बता दें उत्तरी बांग्लादेश की नदी तीस्ता के खतरे से निशान से ऊपर बहने की आशंका है। देश के उत्तरी जिलों लालमोनिरहाट, कुरीग्राम, नीलफामरी, रंगपुर, गैबंधा, बोगरा, जमालपुर और सिराजगंज में भी स्थिति बिगड़… read-more
Tags: Wheat, Flood, Bangla desh, India
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: Read On Mirror
रागी के आटे से बनी रोटी करती है मोटापे को कम, पाचन में करती है सुधार
रागी एक अन्य ग्लूटेन फ्री ऑप्शन है, जो फाइबर और अमीनो एसिड से भरपूर है। रागी के आटे के ये गुण भूख को कम करने के साथ वजन को चमत्कारिक तरीके से कम करने में सहायक हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि रागी मोटापा कम करता है, ऊर्जा देता है, पाचन में सुधार के साथ क्रॉनिक हार्ट डिसीज से भी रोकता है। इसके साथ मल्टीग्रेन आटे की रोटी में कई तरह के अनाज मिले होते हैं। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
Tags: Ragi, Multigrain, Wheat, Weight Gain, Loss
Courtesy: Abp Live
फ़ोटो: TOI
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गेहूं खरीद में सुस्ती को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गेहूं खरीद में सुस्ती को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि किसानों के हित संरक्षण को सुनिश्चित करते हुए गेहूं खरीद की प्रक्रिया आगामी 30 जून तक जारी रखा जाए। क्रय अवधि बढ़ाने का आदेश तत्काल प्रभावी करें। आगामी दिनों में मॉनसून/बारिश की संभावना को देखते हुए खरीदे जा रहे गेहूं की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा, "लापरवाही करने वाले अधिकारियों -कर्मचारियों के खिलाफ… read-more
Tags: Yogi, Wheat, meeting, UP, MONSOON
Courtesy: Hindustan
फोटो: The New York Times
यूएई ने भारत से गेहूं निर्यात चार महीने के लिए किया निलंबित
संयुक्त अरब अमीरात ने भारत के गेहूं और गेहूं के आटे के निर्यात पर चार महीने के लिए रोक लगाई है। रॉयटर्स के मुताबिक यूएई के अर्थव्यवस्था मंत्रालय ने इस फैसले के पीछे वैश्विक व्यापार प्रवाह में रुकावट को मुख्य वजह बताया है। बता दें कि भारत ने घरेलू खपत के लिए यूएई को गेहूं के निर्यात की मंजूरी दी थी। बता दें कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अनाज उत्पादक देश है।
Tags: Wheat, Wheat export, UAE, Wheat crop
Courtesy: NDTV News
फोटो: The New York Times
कई देशों ने वापस भेजा भारत का गेहूं, सरकार ने एक्सपोर्ट ऑर्डर रोका
भारत सरकार ने कई देशों की मदद करने के लिए गेहूं एक्सपोर्ट की शुरुआत की थी, मगर अब सरकार ने अब इसे रोक दिया है। दरअसल तुर्की और मिस्र जैसे देशों द्वारा गेंहू लेने से इंकार करने के बाद सरकार ने एक्सपोर्ट एप्लिकेशन खारिज किए है। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने गेहूं एक्सपोर्ट के लिए आए आवेदन खारिज किए है, जो लगभग 15 लाख टन के थे। भारत से अबतक 14 लाख टन गेहूं के ऑर्डर पास हो चुके हैं।
Tags: Wheat, Wheat crop, Wheat export, Indian government
Courtesy: AajTak News
फ़ोटो: Buisness Insider
तुर्की ने भारतीय गेंहू को खराब बताकर लौटाया, उसी गेंहू को हाथों हाथ मिस्र ने खरीदा
तुर्की ने भारत का जो गेहूं खराब बताकर लौटा दिया था, अब गेहूं की उस खेप को मिस्र भेज दिया गया है। रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से मिस्र ब्रेड की कमी से जूझ रहा है। गेहूं के सबसे बड़े आयातकों में से एक मिस्र, भारत सहित अन्य देशों से कम कीमत पर गेहूं खरीदना चाहता है। तुर्की ने जिस गेहूं को गुणवत्ता खराब बताकर लेने से इनकार कर दिया था, उसे मिस्र भेज दिया गया है।
Tags: Wheat, Bread, Export, India, Turkey, Egypt
Courtesy: Zee News
फोटो: The New York Times
वैश्विक संकट के बीच तुर्की ने लौटाया भारत का गेहूं
दुनिया गेहूं के संकट से जूझ रही है। इसी बीच तुर्की ने भारतीय गेंहू की खेप लौटाते हुए कहा कि इस गेहूं में रुबेला वायरस पाया गया है, जिसके बाद तुर्की के कृषि मंत्रालय ने इसे लेने से इंकार कर दिया है। तुर्की ने मई 29 को भारत से गेहूं की खेप लौटाई है। एसएंडपी ग्लोबल कमोडिटी इनसाइट्स की रिपोर्ट के अनुसार 56,877 टन गेहूं से लदे जहाज को गुजरात के कांधला बंदरगाह लौटा दिया गया है।
Tags: Turkey, Wheat, Wheat crop, Wheat export
Courtesy: AajTak News