Shahbaz Sharif

फ़ोटो: Zee News

पाक पीएम ने कहा- गेंहू के दाम खुद का कपड़ा बेच कर भी करूँगा कम

पाकिस्तान में इस साल गेहूं का उत्पादन कम होने की आशंका है। इस बीच पाकिस्तान में लगातार गेहूं की कीमत बढ़ती जा रही है। लगातार गेहूं की बढ़ती कीमतों से पाकिस्तान की आम जनता त्रस्त है। इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि अगर 24 घंटे की भीतर गेहूं की कीमत कम नहीं होती है तो वे कल से कपड़ा बेचना शुरू कर देंगे और लोगों को सस्ता गेहूं उपलब्ध कराएंगे।

सोम, 30 मई 2022 - 05:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Pak, Wheat, PM, crisis

Courtesy: Hindustan

Suger

फ़ोटो: Indiamart

गेंहू के बाद अब सरकार चीनी के निर्यात पर लगा सकती है प्रतिबंध

केंद्र सरकार गेहूं की तरह चीनी के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक घरेलू कीमतों में उछाल को रोकने के लिए सरकार करीब छह साल में पहली बार चीनी निर्यात को प्रतिबंधित कर सकती है। भारत विश्व का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक है। भारत से प्रमुख आयातक देश इंडोनेशिया, अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया और अफ्रीकी देश हैं।

मंगल, 24 मई 2022 - 07:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Wheat, Suger, Import, Export

Courtesy: Hindustan

Wheat

फ़ोटो: Livemint

गेंहू को लेकर संकट में यूरोप, मात्र 70 दिन का बचा गेंहू का स्टॉक

भारत के गेहूं के निर्यात पर बैन से अमेरिका समेत यूरोपीय देश चिंतित हो गए है। इस संकट पर UN ने चेतावनी दी है कि दुनिया के पास मात्र 70 दिन का ही गेहूं शेष बचा है। यह साल 2008 के बाद अपने सबसे निचले स्‍तर पर पहुंच गया है। UN ने कहा कि दुनिया में खाद्यान का ऐसा संकट, एक पीढ़ी में एक ही बार होता है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति क्‍वॉड की जापान में हो रही बैठक में गेहूं के निर्यात के मुद्दे को पीएम मोदी से उठा सकते हैं। 

रवि, 22 मई 2022 - 05:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Wheat, UN, QUAD, America

Courtesy: Navbharat Times

Wheat

फ़ोटो: ABP Live

गेंहू निर्यात रोक में सरकार ने दी ढील, पहले से पंजीकृत खेप का होगा निर्यात

सरकार ने नियमों में कुछ ढील देते हुए सीमा शुल्क विभाग के पास निर्यात प्रतिबंध से पहले पंजीकृत हो चुके मामलों में गेहूं के निर्यात की अनुमति दे दी है। सरकार ने गेहूं निर्यात पर मई 13 को प्रतिबंध लगाया था। सरकार ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब ऐसी खबरें आ रही हैं कि गेहूं निर्यात पर अचानक प्रतिबंध की घोषणा से कुछ बंदरगाहों पर गेहूं से लदे ट्रकों की कतार लग गई है।

मंगल, 17 मई 2022 - 05:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Wheat, Export, Ban, Government

Courtesy: Jagran

WheAt

फ़ोटो: NewYork Times

यूरोप में गेहूं के दाम आसमान पर, भारत के निर्यात से लगा झटका

भारत ने बिना पूर्व सरकारी मंजूरी के गेहूं के निर्यात पर रोक लगा दी है। इस फैसले से विश्व समुदाय खास तौर पर यूरोपीय देशों को खासा झटका लगा है।सोमवार को यूरोपीय बाजार खुलते ही गेहूं के दाम 435 यूरो ($453) प्रति टन पहुंच गई। हाल ही में गर्म तापमान के कारण पैदावर पर असर पड़ा है।औद्योगिक नेतृत्व वाले सात देशों के समूह G-7 के कृषि मंत्रियों ने भारत के गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के फैसले की कड़ी आलोचना की है। 

सोम, 16 मई 2022 - 08:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Wheat, Europe, Export, G7

Courtesy: Hindustan

bread biscuit

फोटो: Dineout

सरकार ने ब्रेड और बिस्कुट के दाम बढ़ाने के खिलाफ उठाया कदम

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गेहूं की कीमत में बढ़ोतरी होने के साथ मगर घरेलू बाजार में इसकी कीमत बढ़ गई थी। केंद्रीय खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने कहा कि बीते साल भर में 19% तक गेहूं के आटे की कीमत बढ़ी है। सरकार गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के बाद एक दो सप्ताह में इसकी कीमत में गिरावट की उम्मीद कर रही है। गेहूं और आटे की घरेलू कीमत में पिछले महीने भी बढ़ोतरी हुई थी।

सोम, 16 मई 2022 - 05:57 PM / by रितिका

Tags: Wheat, Central Government, Wheat export

Courtesy: News 18 Hindi

Wheat

फ़ोटो: live Mint

गेंहू के उत्पादन में आई कमी, निर्यात बढने से देश मे हो सकती है महंगाई

इस साल भारत का अनुमानित गेहूं उत्पादन असमंजस की स्थिति में बना हुआ है। भारत ने वित्त वर्ष में मार्च तक रिकॉर्ड 7.85 मिलियन टन का निर्यात किया, जो एक साल पहले की तुलना में 275% अधिक है। कम उत्पादन ने अब भारत की गेहूं निर्यात क्षमता पर संदेह पैदा कर दिया है। कृषि मामलों के जानकार देवेंदर शर्मा कहते हैं कि बीते 4 सालों में गेहूं की कीमत में 9 फीसदी का ही इजाफा हुआ है, लेकिन आटे के दाम 42 पर्सेंट तक बढ़ गए हैं।

गुरु, 12 मई 2022 - 05:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Wheat, Export, Import, buisness

Courtesy: Hindustan

agriculture export

फोटो: The Times of India

कोरोना काल में एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट में हुई 20% की बढ़ोतरी

कोरोना वायरस संक्रमण काल में वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान कृषि निर्यात 20% बढ़कर 50.21 अरब डॉलर हो गया। ये जानकारी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने साझा की है। इस दौरान चावल का निर्यात ने सबसे अधिक विदेशी मुद्रा अर्जित की, जो 9.65 अरब डॉलर रही। ये आंकड़ा वर्ष 2020-21 की तुलना में 9.35% अधिक है। वहीं गेहूं का निर्यात भी बढ़ा है। बीते वर्ष 567 अरब डॉलर की जगह अब 2.2 अरब डॉलर पहुंचा है।

रवि, 10 अप्रैल 2022 - 01:01 PM / by रितिका

Tags: Rice, Wheat, Exports, Budget, Union Budget 2021

Courtesy: ABP Live

Agriculture

फोटो: The Better India

पंजाब के वैज्ञानिकों ने तैयार की गेहूं की काली, नीली और बैंगनी किस्में

पंजाब: मोहाली स्थित नैशनल एग्री-फूड बायोटेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट के वैज्ञानिक डॉ.मोनिका गर्ग ने गेहूं की तीन नई किस्में (काली, नीली और बैंगनी) बिना कोई रंग मिलाये विकसित की है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट की समान मात्रा अधिक होने से ये ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और शरीर में वसा के स्तर को कम करने में मददगार साबित होगी। मोनिका ने छह साल के लम्बे शोध के बाद क्रॉस-ब्रीडिंग के जरिए पौधों के अनुवांशिक गुणों में बदलाव कर इसे उपजाया है। विभिन्न ब्रांड नामों के… read-more

मंगल, 16 मार्च 2021 - 09:25 PM / by Shruti

Tags: Agriculture, Punjab, Wheat, New variety of wheat