फोटो: The Weather Channel
सामने आया व्हाइट फंगस से फूड पाइप और आंत में छेद होने का पहला मामला
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में दुनिया का पहला ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें व्हाइट फंगस से छोटी और बड़ी आंत तथा फूड पाइप में छेद हो गया है। कैंसर की बीमारी से एक महीने पहले ही ठीक हुई 49 वर्षीय महिला को मई 13 को अस्पताल में भर्ती किया गया था, उन्हें पेट दर्द, उल्टी होने और कब्ज की समस्या थी। फिलहाल महिला का ऑपरेशन कर दिया गया है और अब उनकी हालत में सुधार है।
Tags: white fungus, antifungal drugs, fungle infection, post-covid
Courtesy: IndiaTv
फोटो: The Financial Express
ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद आया ज्यादा खतरनाक 'येलो फंगस'
गाजियाबाद से येलो फंगस का पहला मामला सामने आया है। ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद अब येलो फंगस आने से लोगों में दहशत का माहौल है। येलो फंगस के पहले मरीज का इलाज ईएनटी सर्जन बृज पाल त्यागी के अस्पताल में चल रहा है। इसके मुख्य लक्षण सुस्ती, भूख न लगना और वजन कम होना है। यह रोग बैक्टेरिया के कारण होता है इसिलए इससे बचाव के लिए आपको अपने घर के आसपास सफाई रखनी जरूरी है।
Tags: BLACK FUNGUS, white fungus, Yellow Fungus, FUNGUS
Courtesy: IndiaTv
फोटो: The Hans India
बिहार: पटना में सामने आये व्हाइट फंगस के 4 मामले
बिहार के पटना में व्हाइट फंगस के 4 मामले सामने आए हैं। पटना मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के डॉक्टर एसएन सिंह ने बताया कि कोरोना के लक्षण होने के बाद भी इन मरीजों के टेस्ट निगेटिव आ रहे थे, जिसके बाद पता लगा इन्हें व्हाइट फंगस हुआ है। फिलहाल एन्टी-फंगल दवाई देने के बाद अब मरीज ठीक हैं। डॉक्टर के मुताबिक डायबिटीज, कमजोर इम्मयून सिस्टम वाले लोग और कोरोना मरीजों को इसका अधिक खतरा है।
Tags: BLACK FUNGUS, white fungus, Bihar, Patna
Courtesy: Amarujala News