Joe Biden

फोटो: One India

ठीक होने के बाद फिर से कोरोना संक्रमित हुए जो बिडेन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जुलाई 30 को एक बार फिर कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। मात्र तीन दिनों पहले ही उन्होंने कोरोना वायरस के लिए नकारात्मक परीक्षण खत्म करके अपना क्वारंटाइन खत्म किया था। एंटी वायरल दवा से ट्रीटमेंट के बाद दोबारा बाइडेन का संक्रमित हो जाना एक दुर्लभ मामला है। डॉ. केविन ओ’कोनोर द्वारा जारी एक पत्र read-more

रवि, 31 जुलाई 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Joe BIden, Covid-19, Positive, Isolation, White House

Courtesy: News 18

Joe Biden

फोटो: The National Bulletin

कोरोना संक्रमित हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन हल्के लक्षणों के साथ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक बाइडेन ने कोरोना की दोनों डोज़ लगवा ली है। स्वास्थ्य विभाग ने सावधानी के तौर पर लोगों को सुझाव दिया है कि जो लोग पिछले कुछ दिनों में बाइडेन के संपर्क में आए हैं, उन्हें अपनी कोरोना जांच करवा लेनी चाहिए। अमेरिका में एक बार फिर कोरोना मामलों में बढ़ोत्तरी के मद्देनज़र विशेष सावधानी बरती… read-more

शुक्र, 22 जुलाई 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: US President, Joe BIden, covid -19 positive, White House

Courtesy: Latestly News

white house

फोटो: The White House

अमेरिकी सरकारी वेबसाइटों का भारतीय भाषाओं में होगा अनुवाद

अमेरिका की कई सरकारी वेबसाइटों का अब भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया जाएगा। राष्ट्रपति आयोग ने व्हाइट हाउस और अन्य संघीय एजेंसियों की वेबसाइट का अनुवाद करने की सिफारिश की है। ये अनुवाद एशियाई-अमेरिकी तथा प्रशांत क्षेत्र के लोगों की भाषाओं में होगा। इसमें हिंदी, गुजराती और पंजाबी भाषा शामिल है। ये सुझाव इस महीने की शुरुआत में किया गया है। इस सिफारिश को माना जाए तो अहम दस्तावेज, डिजिटल सामग्री का अनुवाद होगा।

शुक्र, 27 मई 2022 - 05:45 PM / by रितिका

Tags: America, United States Of America, White House

Courtesy: NDTV News

kamala harris

फोटो: The Guardian

कोविड 19 की चपेट में आई अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस कोरोना वायरस संक्रमण का शिकार हो गई है। अप्रैल 26 को इसकी पुष्टि व्हाइट हाउस ने की है। इस संबंध में व्हाइट हाउस ने बयान दिया कि कमला में किसी तरह के लक्षण नहीं दिखे हैं। हालांकि उनके रेपिड और आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित पाए जाने के बाद हैरिस आइसोलेशन में है। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उनका काम फिर से शुरू होगा।

बुध, 27 अप्रैल 2022 - 12:44 PM / by रितिका

Tags: Kamala Harris, White House, The White House

Courtesy: Hindustan

QUAD

फोटो: Actp news hindi

इंडिया ही क्वॉड को आगे बढ़ाने वाला इंजन : व्हाइट हाउस

व्हाइट हाउस ने भारत को क्वॉड की शक्ति और विकास का एक इंजन बताया है। मेलबर्न में क्वाड समूह के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद व्हाइट हाउस की प्रधान उप प्रेस सचिव कैरीन ज्यां पियरे ने कहा कि, हम मानते हैं कि भारत दक्षिण एशिया और हिंद महासागर में लीडर की भूमिका में हैं। भारत दक्षिण पूर्व एशिया में सक्रिय है। वह क्वॉड को आगे बढ़ाने वाली ताकत और रीजनल डेवलपमेंट के लिए एक इंजन है।

बुध, 16 फ़रवरी 2022 - 10:01 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: White House, India, QUAD, Quad Meeting

Courtesy: India TV

PM Modi and Kamala Harris

फोटो: The Straits Times

कोविड-आतंकवाद जैसे मुद्दों पर कमला हैरिस के साथ पीएम मोदी ने की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 23 को व्हाइट हाउस में अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से पहली मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने पाकिस्तान के आतंकवाद, कोरोना के मुद्दे पर बात की। इसके अलावा रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए दोनों में पारस्परकि व वैश्विक हितों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने कहा कि इस बैठक से वो बेहद खुश हैं। कमला हैरिस ने कहा कि वो भारत के पीएम का स्वागत कर खुश है।

शुक्र, 24 सितंबर 2021 - 02:50 PM / by रितिका

Tags: White House, Kamala Harris, PM Narendra Modi

Courtesy: News 18 Hindi

White House

फोटोः YouTube

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन करेंगे शिखर सम्मेलन की मेजबानी

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन वाशिंगटन डीसी में सितंबर 24 को क्वाड समूह देशों के नेताओं के पहले व्यक्तिगत शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। यह घोषणा सितंबर 13 को व्हाइट हाउस द्वारा की गयी है। इस शिखर सम्मेलन में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन और जापान के योशीहिदे सुगा भी शामिल होंगे। सम्मेलन में कोरोना महामारी का टीकाकरण, उभरती प्रौद्योगिकियों और साइबर स्पेस में साझेदारी समेत और भी कई मामलों पर चर्चा की जाएगी।… read-more

मंगल, 14 सितंबर 2021 - 05:01 PM / by Surbhi Shaw

Tags: quad nation leaders, Summit, White House, international news

Coronavirus Booster Dose in America

फोटो: Healio

अमेरिका में लोगों को निशुल्क लगेगी बूस्टर डोज, सितंबर से हो सकती है शुरुआत

अमेरिका में जनता को जल्द ही कोरोना बूस्टर टीका लगाया जा सकता है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद ये संभव होगा। जनता को बूस्टर टीके के लिए कोई राशि नहीं देनी होगी। बूस्टर टीका उन्हीं लोगों को लगेगा जिन्होंने कोरोना वायरस का दूसरा टीका लगवाया है। टीके की दूसरी डोज लेने के आठ महीने बाद बूस्टर डोज ली जा सकती है। द व्हाइट हाउस ने भी ये जानकारी… read-more

गुरु, 19 अगस्त 2021 - 05:40 PM / by रितिका

Tags: Joe BIden (1841, Booster shot, White House, United States Of America

Courtesy: India.com

Jill Biden - Joe Biden

फोटो: ABC News

US First Lady जिल बाइडेन वाइट हाउस में आने के बाद भी करेंगी प्रोफेसर का जॉब

अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ वाइट हाउस में आने के बाद भी अपने फुल टाइम जॉब, यानी पढ़ाने का काम नहीं छोड़ेंगी। जिल बाइडेन ने वाइट हाउस में आने के बाद कोरोना वायरस महामारी के दौरान साहसी प्रतिबद्धता के लिए शिक्षा क्षेत्र को अपनी ओर से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि ''हमारे पेशे के लिए मैंने कभी अभिमान महसूस नहीं किया।'' जिल राष्ट्रपति जो बाइडेन की दूसरी पत्नी हैं, और पेशे से वह एक इंग्लिश प्रोफेसर हैं। 

शुक्र, 22 जनवरी 2021 - 04:47 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: jill biden, Joe BIden, US First Lady, White House

Courtesy: JAGRAN NEWS

Kayleigh McEnany

फोटो: Navbharat Times

ट्विटर ने लॉक किया व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायली मैकनेनी का अकाउंट

सोशल नेटवर्किंग एप ट्विटर ने वाइट हाउस की प्रेस सचिव कायली मैकनेनी के पर्सनल ट्विटर अकाउंट को लॉक कर दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके अभियान ने ट्वीट किया है कि, ''ट्विटर ने कायली मैकनेनी का निजी अकाउंट इसलिए लॉक कर दिया क्योंकि उन्होंने ऐसा समाचार साझा किया था जो डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों को पसंद नहीं आया।'' मैकनेनी ने एक समाचार साझा करते हुए बाइडेन के बेटे पर आरोप लगाया था कि, उन्होंने भुगतान पाने के लिए अपने पिता… read-more

गुरु, 15 अक्टूबर 2020 - 05:21 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Twitter, twitter handle, White House

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR