Donald trump

फ़ोटो: Scroll.in

डोनाल्ड ट्रंप को मिली अस्पताल से छुट्टी, व्हाइट हाउस में रहेंगे क्वारन्टीन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कोरोना संक्रमित होने के चलते सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब स्वास्थ में सुधार देखते हुए अक्टूबर 5 के दिन उन्हें छुट्टी देकर व्हाइट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया है। व्हाइट हाउस में हेलीकॉप्टर से उतर कर उन्होंने अपना मास्क उतार कर अपनी जेब में रख लिया, फिर बालकनी से लोगों की तरफ थंबअप का इशारा किया। हालांकि डॉक्टर सीन कोनले ने कहा है कि ट्रंप अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हैं।

मंगल, 06 अक्टूबर 2020 - 11:02 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Donald Trump, Coronavirus, White House

Courtesy: Amar ujala

Donald trump

फोटो: Ponyter.org

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को जहर देकर मारने की कोशिश नाकाम

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले एक बड़ी साजिश को वाइट हाउस अधिकारियों ने नाकाम कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति द्वारा ट्रम्प के निवास वाइट हाउस में रिसिन जहर भेजने की कोशिश की गई जिसे पहली जांच में ही अधिकारियों ने पकड़ लिया। लैब में दो बार टेस्ट करने के बाद इस 'रेसिन' जहर की पुष्टि की गई है।

रवि, 20 सितंबर 2020 - 08:42 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Donald Trump, White House, Poison

Courtesy: Amar ujala