फोटो: India TV News
विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया ने बांद्रा पुलिस में दर्ज करवाया गाली-गलौज का मामला
भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया ने अपने पति के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में गाली-गलौज की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कांबली पर IPC की धारा 324 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है। एफआईआर में कांबली की पत्नी ने आरोप ने लगाते हुए कहा है कि विनोद कांबली ने नशे की हालत में उन्हें कुकिंग पैन का हैंडल फेंककर मारा, जिससे उनके सिर में चोट लग गई।
Tags: former Indian cricketer, vinod kambli, beating, Wife, FIR Registered
Courtesy: ABP Live
फ़ोटो: the hans india
5वें निकाह की तैयारी कर रहा था 7 बच्चों का पिता, बच्चों ने कर दी पिटाई
सीतापुर के देहात कोतवाली के सरदार कॉलोनी में बच्चों ने अपने ही पिता की पिटाई कर दी। दरअसल शफी अहमद नामक पिता पांचवां निकाह करने जा रहा था और तभी उसकी दूसरी पत्नी अपने 7 बच्चों के साथ मौके पर पहुंच गई। यहां अपने पिता को ऐसा कृत्य करता देख उसके ही बच्चों ने उसकी पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक शफी पहली पत्नी को तलाक दे चुका है और तीसरा - चौथा निकाह उसने दूसरी पत्नी से छिपकर किया है।
Tags: nikah, uttarpradesh, Beaten, Wife
Courtesy: Aajtak
फोटो: India TV
बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी, बेटे और साले भगोड़े घोषित
बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के परिवार की मुश्किलें समय के साथ बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। अब अलग-अलग मामलों में उनकी पत्नी, बेटे अब्बास और साले को भगोड़ो घोषित कर दिया है। अंसारी परिवार के सदस्यों को पकड़ने के लिए मऊ पुलिस ने दबिश दी थी लेकिन खाली हाथ रह गए थे, इसके बाद इन्हें आज भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। प्रदेश के चुनावी अभियान के दौरान अंसारी के पुत्र अब्बास ने 'देख लेने' की बात कही थी।
Tags: Mukhtar Ansari, Abbas Ansari, Wife, Mau
Courtesy: Hindustan
फोटो: India TV News
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने किया आजम खान की पत्नी और बेटे को तलब
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की पत्नी और बेटे को उनके खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। 73 वर्षीय खान रामपुर सीट से सपा विधायक भी हैं। उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान, उत्तर प्रदेश विधानसभा में स्वर विधानसभा सीट से विधायक और पत्नी तज़ीन फातमा को इस सप्ताह लखनऊ में ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष अलग से पेश होने के लिए कहा गया है।
Tags: ED, summons, Azam Khan, Wife, son, Money laundering case
Courtesy: Navodaya Times
फ़ोटो: The news minute
सुकेश चंद्रशेखर को पत्नी से मिलने के लिए चाहिए और समय, तिहाड़ जेल में बंद है दंपत्ति
कई लोगों के साथ धोखाधड़ी और रंगदारी वसूलने का आरोपी सुकेश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी तिहाड़ जेल में बंद है। सुकेश जेल में बीते 17 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठा है। उसकी मांग है की उसे अपनी पत्नी से मिलने के लिए अधिक समय दिया जाए। बता दें कि तिहाड़ के जेल नंबर 6 में बंद सुकेश की पत्नी से उसे मिलने के लिए महीने में दो बार की अनुमति मिली हुई है।
Tags: Sukesh Chandrashekhar, Tihar Jail, Wife
Courtesy: News18hindi
फोटो: Zee News
दूसरी शादी कर रहा था शख्स, अचानक पहुंची पहली पत्नी और कर दी पिटाई
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में हो रही एक शादी में अचानक बवाल हो गया, क्योंकि शादी में दूल्हे की पहली पत्नी पहुंच गई। यहां पहुंचकर उसने दूल्हे की चप्पल से पिटाई कर दी। दरअसल महिला ने दावा किया है कि वो दूल्हे की पहली पत्नी है और दूल्हा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित भी करता है। वहीं पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तुरंत शादी को रुकवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
Courtesy: Zeenews
फोटो: OrissaPost
पत्नी का जन्मदिन भूलने पर इस देश मे पति को हो जाती है जेल
दुनिया भर में हर जुर्म के लिए कोई न कोई कानून बना है, लेकिन पॉलिनेशियन क्षेत्र के देश "सामोआ" में एक अनोखा कानून है। यह कानून उन शादीशुदा मर्दों के लिए है, जो अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल जाते हैं। दरअसल इस देश मे अगर पति अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल जाता है तो पहली बार उसे सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है। अगर यही गलती वो दोहरा देता है तो उसे जेल जाना पड़ता है।
Tags: Husband, Wife, birthday, Jail, Somao
Courtesy: Zee News
फोटो: New Indian Express
पत्नी स्वरुप संपत को पहली दफा देखते ही दिल दे बैठे थे परेश रावल
परेश रावल ने पत्नी स्वरुप संपत को 1975 में एक फंक्शन के दौरान पहली बार देखा था और उन्हें देखते ही अपना दिल दे बैठे थे। उसी समय उन्होंने मन बना लिया था कि वे शादी करेंगे तो स्वरूप से ही करेंगे। परेश ने 1987 में 12 साल साथ रहने के बाद उनके साथ विवाह कर लिया। स्वरुप संपत 1979 में मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। दूरदर्शन के सीरियल 'ये जो है जिंदगी' से उन्होंने काफी नाम कमाया था। ये सीरियल… read-more
Tags: Paresh Rawal, Wife, lover, Superstars
Courtesy: Aajtak News
फ़ोटो: lawsociety
ससुराल में पत्नी को किसी भी प्रकार की चोटी लगेगी तो पति होगा जिम्मेदार: सुप्रीम कोर्ट
पंजाब के एक मामले में पति की जमानत याचिका खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ससुराल में पत्नी को किसी भी प्रकार की चोट लगने पर पति ही जिम्मेदार होगा। यह टिप्पणी प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे की अगुवाई वाली बेंच ने की है जिसमें उन्होंने कहा- "ससुराल में महिला पर भले ही किसी अन्य रिश्तेदार ने हमला किया हो, लेकिन इसके लिए पति को ही जिम्मेदार माना जाएगा।" बता दें कि इस मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने भी पति को अग्रिम जमानत देने से इनकार… read-more
Tags: Supreme Court, Punjab and Haryana Court, Wife, Domestic violence
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: Getty images
पत्नी कोई संपत्ति नहीं है जो उसे पति के साथ रहने कहा जाए: सुप्रीम कोर्ट
पति-पत्नी के बीच एक विवादित मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने विशेष टिप्पणी की है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि पत्नी को पति के साथ रहने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता क्योंकि वो कोई सम्पति या गुलाम नहीं है। मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस संजय किशन और हेमंत गुप्ता ने कहा- "आपको क्या लगता है? क्या एक महिला गुलाम या संपत्ति है जो हम ऐसे आदेश दें? क्या महिला कोई संपत्ति है जिसे हम आपके साथ जाने को कहें?"
Tags: Wife, Supreme Court, ladies, married
Courtesy: Live hindustan