Turtle

फोटो: Tarunmitra

अमेरिका में मिला दो सिर और छह पैरों वाला दुर्लभ कछुआ डॉक्टरों ने 'मैरी' और 'एस्ले' रखा नाम

अमेरिका में एक विचित्र नवजात कछुआ मिला है जिसके छह पैर और दो सिर हैं। वाइल्ड लाइफ सेंटर में कछुए की निगरानी करने वाले चिकित्सकों ने दो सिर के साथ पैदा होने वाली दुर्लभ स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए इसको 'बाईसेफली' स्थिति बताया है। चिकित्सकों ने कछुए के द्वारा पानी में अलग-अलग समय पर सिर ऊपर निकालने के साथ ही प्रत्येक सिर द्वारा तीन पैरों को नियंत्रित करने की भी जानकारी दी है।

शनि, 16 अक्टूबर 2021 - 07:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Human Interest stories, rare species, Nature, Wildlife

Courtesy: Navbharat Times

Alligator Joe

फोटो: TV9Hindi

दूसरे विश्व युद्ध के समय से जीवित जोई नामक मगरमच्छ की हुई मृत्यु

द्वितीय विश्व युद्ध के समय से जीवित जॉर्जिया के ओकेफेनोकी दलदल में रहने वाले साढ़े 11 फुट के 'ओकेफेनोकी जोई' नामक मगरमच्छ की मौत हो गई है। मगरमच्छ की मौत का कारण उसकी बढ़ती उम्र की वजह से होने वाली बीमारियों को बताया जा रहा है। जून सन् 2020 से वैज्ञानिक सैटेलाइट टैग प्रोग्राम द्वारा बढ़ती उम्र को देखते हुए जोई पर नजर रखे हुए थे। जीपीएस टेक्निक के जरिए मौत के बाद भी जोई को ढूंढ लिया गया।

रवि, 12 सितंबर 2021 - 07:20 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Georgia, Human Interest stories, Wildlife

Courtesy: India times

Carn deas Island

फोटो: Insider

स्कॉटलैंड में मात्र पचास लाख की कीमत में खरीद सकते हैं आईलैंड

स्कॉटलैंड के पश्चिमी तट पर मात्र 51 लाख रुपये में आईलैंड की सेल चल रही है। ब्रिटेन की एक प्रमुख न्यूज़ वेबसाइट के अनुसार 'कोर्न डेस' नाम के इस मशहूर समुद्री द्वीप पर ढ़ेरों वन्य जीव है। इसे वाइल्ड लाइफ और पर्यावरण प्रेमियों के लिए पसंदीदा जगह बताया गया है। एक प्रेस रिलीज के मुताबिक आईलैंड खरीदने वालों को नौकायान,स्कूबा डाइविंग जैसी अन्य गतिविधियों को शुरू करने की इजाजत भी दी जाएगी।

मंगल, 07 सितंबर 2021 - 08:50 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Britain, island, Wildlife, United Kingdom

Courtesy: Zee News

Cheetah

फोटो: Mongabay

70 साल बाद एक बार फिर भारत की जमीन पर दौड़ेगा चीता

वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रयासों से इस साल के नवंबर तक अफ्रीका से एक चीते को भारत लाया जा रहा है। इस चीते को मध्यप्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में रखा जाएगा। भारत में आखिरी चीते की मौत 1947 में हो गयी थी, जिसके बाद वर्ष 1952 में इसे विलुप्त घोषित कर दिया गया। अब करीब 70 साल बाद चीते की भारत में फिर से एंट्री हो रही है।

रवि, 23 मई 2021 - 08:55 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Cheetah, Madhya Pradesh, National Park, Wildlife

Courtesy: ZeeNews

soropod

फोटो: When Dinosaurs Ruled Themind

पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में मिले 10 करोड़ साल पुराने डायनासोर के अवशेष

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के शोधकर्ताओं को मेघालय में 10 करोड़ साल पुराने विशालकाय डायनासोर के जीवाश्म मिले हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक यह टाइटैनोसॉरीयाई मूल के सॉरोपॉड के अवशेष हैं। मेघालय पांचवां ऐसा राज्य बना है जहां ऐसी हड्डियां मिली है। इससे पहले सॉरोपॉड की हड्डियां गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में पाई जा चुकी है। बता दें, 2001 में भी मेघालय में डायनासोर के अवशेष मिले थे पर हालत खराब होने चलते पहचान नहीं हो पाई थी।

गुरु, 06 मई 2021 - 12:48 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Dinosaur fossils, Titanosaur dinosaur, dinosaurs, Meghalaya, Wildlife

Courtesy: Amarujala News

Black Leopard

फोटो: E Tv bharat

मध्यप्रदेश के पेंच राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों को दिखा विलुप्त काला तेंदुआ

मोगली लैंड के नाम से प्रसिद्ध मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में पेंच नेशनल पार्क में पर्यटकों को काले तेंदुए की झलक देखने को मिली है। यह एक विलुप्त जानवर है जो पूरे भारत में अब तक कहीं नहीं देखा गया है। वनक्षेत्र के एक मादा तेंदुए को तीन शावक के साथ देखा गया जिसमें एक काले रंग का था और इसकी वजह से यह सैलानियों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट भी इसको अपने कैमरे में कैद करने के लिए इस सफारी की ओर आ रहे हैं।

शुक्र, 19 मार्च 2021 - 02:50 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Madhya Pradesh, National Park, Chhindwara, TOURIST ATTRACTION, Black leopard, Wildlife

Courtesy: Nai Dunia

Snakes Bite

फोटो: Britannica

स्नेक बाइट से बचाने के लिए तैयार किया जायेगा मॉडल

हर साल दुनियाभर में लगभग 18 लाख लोग सांप के काटने का शिकार होते है, वहीं 94 हजार लोगों की मौत हो जाती है। सांपों के काटने से होने वाली मृत्यु में उष्णकटिबंधीय क्षेत्र प्रमुख माना जाता है, जिसमें दक्षिण एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया और उप-सहारा अफ्रीका शामिल है। इसी को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2030 तक इस समस्या से निपटने के लिए एक मॉडल बनाया है, जिसके तहत अलग-अलग क्षेत्रों और मौसमों में सांपों के काटने के पैटर्न का अनुमान लगाकर इसको 50… read-more

रवि, 14 मार्च 2021 - 08:50 PM / by Shruti

Tags: WHO, Snakes Bite, Wildlife, biodiversity, Worldwide

Courtesy: Downtoearth News

Wildlife conservation

फोटो: Wallpapers Vista

दो वन्य जीव संरक्षक होम स्टे के जरिए बचा रहे हैं विलुप्त होते हिम तेंदुए

हिम तेंदुए लद्दाख की पारिस्थितिक (इकोलॉजिकल) अखंडता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभातें है। उनके संरक्षण के लिए स्नो लेपर्ड कंज़र्वेन्सी इंडिया ट्रस्ट (SLC-IT) के दिवंगत सह-संस्थापक रिनचेन वांगचुक और SLC-IT के वर्तमान निदेशक और वन्यजीव वैज्ञानिक, 46 वर्षीय डॉ. सेवांग नमगेल होम स्टे के जरिये विलुप्त होते हिम तेंदुए को बचाने में अपना सहयोग निभा रहे हैं। इसके साथ ही लद्दाख की जनता को इस दुर्लभ जीव के बारे में शिक्षित करने के इस अभियान के… read-more

बुध, 10 मार्च 2021 - 07:56 PM / by Shruti

Tags: Snow leopard, Ladakh, Wildlife, Wildlife conservation

Corona Virus Transmission to Wildlife

फोटोः Deccan Herald

वन्य जीवों पर भी मंडराया कोरोना का खतरा

मैमल रिव्यू पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार शोधकर्ताओं ने पाया है कि कोरोना वायरस संक्रमण इंसानो से वन्य जीवों में भी फैल सकता है। शोध में पाया गया की कोरोना के जंगली स्तनपायी जीवो में फैलने से जंगल में मौजूद प्रजातियों को भीषण नुकसान पहुंच सकता है अथवा पहले से ही विलुप्ति की कगार पर खड़ी प्रजातियां पूर्णतः ख़तम हो सकती है। शोधकर्ताओं ने लोगो से आग्रह किया है कि किसी भी वन्य जीव से संपर्क में आने से बचे नहीं तो इसे रोकना बहुत मुश्किल… read-more

बुध, 07 अक्टूबर 2020 - 07:03 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Coronavirus, Wildlife, Endangered Species

Courtesy: JAGRAN NEWS