फोटो : The New York Times
टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेंगे विम्बलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच
विम्बलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच का कहना है कि वो टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेंगे। ऐसा करने से उनका गोल्डन स्लैम जीतने का सपना पूरा हो सकता है। इस संबंध में जोकोविच ने ट्वीट करते हुए कहा कि ओलंपिक में सर्बिया के लिए खेलना उनके लिए गौरव की बात है। जोकोविच यदि ओलंपिक में गोल्डन मैडल जीतकर अमेरिकी ओपन पर भी कब्जा जमा पाते हैं तो वो गोल्डन स्लैम जीत लेंगे।… read-more
Tags: Tokyo Olympics, Novak Djokovic, TENNIS, Wimbledon 2021
Courtesy: India TV News
फोटो: The Guardian
विंबलडन पर होंगी नोवाक जोकोविच की नजरें
दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच जुलाई 11 को विंबलडन चैंपियनशिप अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। उनकी कोशिश मुकाबला जीतकर रिकॉर्ड 20वां ग्रैंडस्लैम अपने नाम करने पर होगी। उनका मुकाबला माटेओ बेरेटिनी के खिलाफ है। अगर वो मुकाबला जीतते हैं तो रोजर फेडरर और राफेल नडाल के साथ सबसे अधिक सिंगल ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली खिलाड़ी बन जाएंगे। इस समय वो शानदार फॉर्म में है।
Tags: Wimbledon, Wimbledon 2021, Novak Djokovic, Tennis Tournament
Courtesy: ABP News
फोटो: Wimbledon
एशले बार्टी ने पहली बार जीता विंबलडन 2021 का खिताब
दुनिया की नंबर वन टेनिस खिलाड़ी एशले बार्टी ने चेक रिपब्लिक की कैरोलिना प्लिस्कोवा को विंबलडन 2021 के वीमेंस सिंगल्स के फाइनल में हराकर अपनी पहली विंबलडन ट्रॉफी जीत ली। ये उनकी दूसरी ग्रैंडस्लैम ट्रॉफी है, इससे पहले वो फ्रेंच ओपन 2019 की ट्रॉफी भी जीत चुकी हैं। दोनों ही खिलाड़ियों का यह पहला विंबलडन फाइनल था। 25 वर्षीय बार्टी विंबलडन में जूनियर चैंपियन भी रह चुकी हैं।
Tags: Ashleigh Barty, Wimbledon 2021, TENNIS, sports
Courtesy: Zee News
फोटो: Sky Sports
टखने की चोट के बाद विंबलडन से जल्दी बाहर हुई सेरेना विलियम्स
सात बार की विंबलडन चैंपियन सेरेना विलियम्स जून 29 टखने की चोट के कारण खेल से हट गईं। आठवें ग्रैंड स्लैम एकल जीतने और मार्गरेट कोर्ट के रिकॉर्ड की बराबरी करने के अपने सपने के समाप्त होने के बाद विलियम्स ने आँखों में आँसू लेकर कोर्ट छोड़ दिया। सेरेना अलियाक्संद्रा सासनोविच के साथ अपने पहले दौर के पहले सेट में 3-1 से आगे चल रही थी, पर पैर फिसलने के कारण उन्हें खेल छोड़ कर चिकित्सा के लिए बाहर जाना पड़ा।
Tags: Serena Williams, Wimbledon 2021, injury
Courtesy: News 18
फोटो: GQ
विंबलडन और ओलंपिक से हटे स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल
स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने अपने शरीर को देखते हुए विंबलडन और ओलंपिक से हटने का फैसला किया है। राफेल नडाल ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। बीस बार के ग्रैंडस्लैम विजेता राफेल नडाल ने इससे पहले फ्रेंच ओपन में हिस्सा लिया था, लेकिन सेमीफाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार विंबलडन का आयोजन जून 28 से जुलाई 13 तक होगा, जबकि… read-more
Tags: Rafael Nadal, Wimbledon 2021, Olympics 2021, sports, TENNIS
Courtesy: India TV