rajasthan winters

फोटो : Times Now

राजस्थान में जारी की गयी 3 दिनों तक शीतलहर की चेतावनी

राजस्थान में  कल रात बारिश होने के कारण ठंड ने ज़ोर पकड़ लिया है, मौसम विभाग ने नवंबर 27 से 3 दिनों तक प्रदेश में शीतलहर की चेतावनी दी है। माउंट आबू में पारा 3.0 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अन्य जगहों भी पारा गिरेगा। चूरू का अधिकतम पारा 5 डिग्री से लुढ़ककर 21.4, बीकानेर का 4 डिग्री से लुढ़ककर 22.2 डिग्री और बाड़मेर का 4 डिग्री तक गिरकर 26.1 डिग्री पर पहुंच गया है। 

गुरु, 26 नवंबर 2020 - 09:22 AM / by सुषमा चौधरी

Tags: Rajasthan, the winds of winter, Winter, environment

Courtesy: Dainik Bhaskar

mt. everest

फोटो: DAINIK BHASKAR

प्रतापपुरा की बेटी ने 17353 फीट की माउंट फ्रेंडशिप चोटी पर लहराया अपनी जीत का परचम

राजस्थान के गांव प्रतापपुरा की रहने वाली रजनी झाझड़िया सीकर जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर हैं। रजनी ने एक बार फिर पर्वतारोहण में एक नया मुकाम हासिल किया है। कुछ समय पहले ही रजनी ने अपनी टीम के साथ मिलकर 17353 फीट ऊँची माउंट फ्रेंडशिप चोटी पर अपनी जीत का परचम लहराया है। माइनस 25 डिग्री टेम्प्रेचर और रात को 2 बजे कठिनाइयों का सामना करते हुए रजनी अपनी टीम के साथ मजबूती से आगे बढ़ती रही और अंत में अपने लक्ष्य को प्राप्त… read-more

बुध, 18 नवंबर 2020 - 09:46 AM / by सुषमा चौधरी

Tags: mount everest, snowfall, the winds of winter, beti bachhao beti pdhao, sikar

Courtesy: dainik bhaskar

rajasthan

फोटो: google

राजस्थान में आया मौसम में बदलाव

राजस्थान के कई जिलों मे नवंबर 15 की शाम तेज़ बारिश के कारण मौैसम का रूख बदल गया है। जयपुर, अजमेर जैसे कई जिलों में ओले भी जमकर बरसे और इस कारण राजस्थान में सर्दियों ने अपनी दस्तक दे दी है। बरसात के बाद अचानक ठंडक बढ़ी और नवंबर 16 को सुबह देर तक कोहरा छाया रहा। शहरी क्षेत्रों में सुबह साढे सात बजे तक और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह आठ बजे तक कोहरे की चादर लिपटी रही। चारो तरफ फैली धुंध के कारण सब धुंधला नज़र आ रहा था।

 

 

read-more

सोम, 16 नवंबर 2020 - 10:21 AM / by सुषमा चौधरी

Tags: Rajasthan, Jaipur, the winds of winter, jaipur winter season

Courtesy: dainik bhaskar