Winter in delhi

फोटो: The Indian Express

आज शीतलहर से मिलेगी राहत, फरवरी 3 से फिर बढ़ेगी ठंड

पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड अपने चरम पर है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटो में पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो फरवरी 2 से 4 तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत मे जनवरी 30 को शीतलहर में कमी आएगी। हालांकि फरवरी 3 से फिर ठंड बढ़ने की संभावना है।

रवि, 30 जनवरी 2022 - 01:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: IMD, Winter, Delhi, Winter Cold Wave

Courtesy: Aaj Tak

Winter in delhi

फोटो: The Indian Express

उत्तर भारत मे जनवरी 26 से फिर कहर बरपाएगी शीतलहर

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में लगातार ठंड का सितम जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी 26 से शीतलहर का कहर और बढ़ने वाला है। दिल्ली में जनवरी 24 को अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, यूपी, गुजरात मे अगले पांच दिनो में 3-5 डिग्री तापमान गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही जनवरी 28 से 30 के बीच तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। 

मंगल, 25 जनवरी 2022 - 02:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: IMD, Delhi-NCR, Winter Cold Wave, India

Courtesy: Amar Ujala News

Winter in delhi

फोटो: Indiatimes.com

उत्तर भारत मे सर्दी का दोहरा सितम, जनवरी 21 से दिल्ली में बारिश की आशंका

दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत शीतलहर और कोहरे की दोहरी मार झेल रहा है। हालांकि दिल्ली में जनवरी 20 को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। लेकिन सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही दिल्ली समेत छह राज्यो में जनवरी 21 से अगले तीन दिन बारिश की भी आशंका है। वहीं पहाड़ो पर भी एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। मशहूर पर्यटन स्थल औली में जबरदस्त बर्फबारी जारी है।

गुरु, 20 जनवरी 2022 - 10:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: IMD, Delhi, Uttar Pradesh, Winter Cold Wave

Courtesy: Aajtak News

Winter in delhi

फोटो: India.Com

पूरे उत्तर भारत मे शीतलहर का कहर, अगले तीन दिनों में राहत मिलने की उम्मीद

इन दिनों पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है। इसका कारण पहाड़ी इलाको में लगातार हो रही बर्फबारी है। जिसके चलते शीतलहर का कहर भी जारी है। इसका असर दिल्ली में जनवरी एक को देखने को मिला। जहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज हुआ। हालांकि मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिनों में पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता की वजह से शीतलहर का दौर खत्म होगा व बारिश की संभावना बनी हुई है। 

रवि, 02 जनवरी 2022 - 10:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, IMD, Winter Cold Wave, Delhi

Courtesy: Amar Ujala

Winter

फोटो: The Stateman

ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक के कारण हुई कई लोगों की मौत, सर्दी बनी वजह : कानपुर

उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिसंबर 30 की रात को पड़ी कड़ाके की सर्दी के कारण 18 घंटे में ब्रेन स्ट्रोक के 23 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए है। इस दौरान ठंड लगने से आठ लोगों की मौत भी हुई है। हार्ट अटैक के कारण भी कई मरीजों की जान गई है। कार्डियोलॉजी संस्थान में दिसंबर 31 को रिकॉर्ड एक हजार मरीज इलाज के लिए आए है। ठंड के मौसम में मरीजों की संख्या में बेहताशा इजाफा हुआ है।

शनि, 01 जनवरी 2022 - 02:45 PM / by रितिका

Tags: Kanpur, Winter, Winter Cold Wave

Courtesy: TV 9 Hindi

Winter in delhi

फोटो: India TV

उत्तर भारत मे फिर बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

उत्तर भारत इन दिनों जबरदस्त ठंड झेल रहा है। मौसम विभाग की माने तो इसमें अब और इजाफा होने वाला है। मौसम विभाग ने जनवरी तीन तक शीतलहर चलने का अनुमान लगाया है। दरअसल दक्षिण-पूर्वी दिशा से चल रही हवा अब उत्तर-पश्चिमी की तरफ हो गई है। इसी वजह से पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्यप्रदेश में शीतलहर का तांडव देखने को मिल सकता है। वहीं पहाड़ो पर लगातार बर्फबारी का दौर जारी है।

शुक्र, 31 दिसम्बर 2021 - 12:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Winter, Winter Cold Wave, Delhi, IMD (1170

Courtesy: Zee News

Weather Forecast

फोटो: Newstrack

अगले 3 दिनों तक इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना: IMD

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि दिसंबर 29 को पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है।IMD के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में नए साल का स्वागत भीषण ठंड के साथ करना पड़ सकता है। देश के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है। उधर, मौसम एजेंसी ने कहा कि अगले कुछ दिनों में देश के कुछ हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है। 

बुध, 29 दिसम्बर 2021 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: IMD, Winter Cold Wave, weather forecast

Courtesy: GNT News

Cold Wave

फोटो: Hindustan Times

वाराणसी और कानपुर में शीतलहर के कारण बंद हुए स्कूल

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कानपुर और वाराणसी में शीतलहर की चेतावनी जारी की है जिसके बाद यहां स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद डीएम ने इंटर तक के स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए है। आदेश के अनुसार अगले दो दिनों तक स्कूल बंद रखे जाएंगे। अब दिसंबर 24 तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे।

बुध, 22 दिसम्बर 2021 - 11:40 AM / by रितिका

Tags: Varanasi, Uttar Pradesh, Winter Cold Wave, Kanpur

Courtesy: News 18 Hindi

Winter in delhi

फोटो: India TV

पहाड़ों में हो रही लगातार बर्फबारी से दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन

दिल्ली मे ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है, जिसका असर दिसंबर 18 को देखने को भी मिला। दिसंबर 18 दिल्ली का अब तक सबसे ज़्यादा ठंडा दिन रहा। जहां दिन में औसतन तापमान 17.8 और न्यूनतम 6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर 19 और 20 को शीत लहर चलने की संभावना है। इससे और ज़्यादा ठंड बढ़ने की उम्मीद है। पहाड़ो में हो रही बर्फबारी की वजह से ही मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ी है।

रवि, 19 दिसम्बर 2021 - 11:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: Delhi, IMD, Winter Cold Wave, India

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Winter in delhi

फोटो: India TV

उत्तर भारत समेत दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन, दो दिन तक शीत लहर चलने की संभावना

दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत मे ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर 18 से 20 तक शीत लहर चलने संभावना है। इससे तापमान भी 5 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। इससे पहले दिसंबर 17 को दिल्ली का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। पहाड़ो में हो रही जमकर बर्फबारी की वजह से ही मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ी है। इसके चलते ही दिसंबर से फरवरी तक जमकर ठंड पड़ने का अनुमान है।

शनि, 18 दिसम्बर 2021 - 12:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: Delhi-NCR, weather forecast, Winter, Winter Cold Wave

Courtesy: TV9 Bharatvarsh