School Timings

फोटो: Istock

सर्दी शुरू होते ही कश्मीर में छात्रों को मिली राहत, अधिकारियों ने स्कूल के समय पर लिया बड़ा फैसला

जम्मू और कश्मीर के ऊंचे इलाकों में सर्दियों की शुरुआत के साथ, कश्मीर के स्कूल शिक्षा अधिकारियों ने आज (1 नवंबर) से शुरू होने वाली कक्षा के समय में बदलाव करके छात्रों के लिए स्कूली शिक्षा को और अधिक सुविधाजनक बनाने के आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि,आज से कश्मीर के सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षाएं मौजूदा समय से एक घंटे देरी से शुरू होंगी। 

बुध, 01 नवंबर 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: school timings, kashmir, Winter, all classes

Courtesy: India TV News

Kedarnath-Dham

फोटो: Latestly

15 नवंबर से शीतकाल के लिए बंद होंगे यमुनोत्री धाम और केदारनाथ धाम के कपाट

श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि श्री गंगोत्री धाम के कपाट 14 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिये जायेंगे। 24 अक्टूबर को विजय दशमी के दिन बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद करने की तिथि बद्रीनाथ धाम में तय की जाएगी। श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अनुसार श्री यमुनोत्री धाम 15 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा।

सोम, 16 अक्टूबर 2023 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: kedarnath dham, doors, Yamunotri Dham, closed, Winter

Courtesy: ABP News

Delhi Air Pollution

फोटो: Navbharat Times

दिल्ली सरकार सर्दियों में वायु प्रदूषण से लड़ने के लिए सितंबर में शुरू करेगी 15 सूत्री कार्य योजना: मंत्री

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने अगस्त 25 जानकारी देते हुए बताया कि शहर सरकार सर्दियों में वायु प्रदूषण से लड़ने के लिए सितंबर में 15 सूत्री कार्य योजना शुरू करेगी। यह योजना पराली प्रबंधन, धूल प्रदूषण, वाहनों से निकलने वाले उत्सर्जन, खुले में कचरा जलाने, औद्योगिक प्रदूषण, हरित युद्ध कक्ष और हरित दिल्ली अनुप्रयोग, प्रदूषण हॉटस्पॉट, वास्तविक समय विभाजन अध्ययन, स्मॉग टॉवर, ई-कचरा पार्क,… read-more

शुक्र, 26 अगस्त 2022 - 12:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: action plan, fight air pollution, Winter, Gopal Rai, Delhi Government

Courtesy: ABP Live

Vehchle

फ़ोटो: TOI

दिल्ली में 5 महीनों के लिए भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित, प्रदूषण को लेकर लिया गया फैसला

दिल्ली सरकार ने सर्दियों के मौसम में प्रदूषण को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब एक अक्तूबर से 28 फरवरी 2023 तक दिल्ली में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। जारी आदेश के तहत ऐसे वाहनों को दिल्ली की सीमा में प्रवेश से वंचित रखा जाएगा। हल्के वाहन ही दिल्ली की सीमा में प्रवेश कर सकेंगे। कैट ने कहा, दिल्ली सरकार के फैसले की कड़ी निंदा करते हैं। यह निर्णय दिल्ली के व्यापार को क्षति पहुंचाएगा।

बुध, 29 जून 2022 - 07:20 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Delhi, Government, Winter, Ban, Deisal

Courtesy: Amar ujala

Raining in delhi

फोटो: The Times of India

दिल्ली, पंजाब, यूपी में सुबह से जारी है बारिश और ठंड का दौर

दिल्ली एनसीआर के इलाकों में फरवरी तीन की सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की माने तो यह सिलसिला अगले दो दिन जारी रहेगा। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी हल्की बारिश जारी है। इसके अलावा बिहार में भी फरवरी चार से बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं उत्तराखंड, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के चलते मौसम में ठंडक बनी रहेगी।

गुरु, 03 फ़रवरी 2022 - 12:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, rain, Winter, Delhi-NCR

Courtesy: Aaj Tak

Winter in delhi

फोटो: The Indian Express

पूरा उत्तर भारत झेल रहा है ठंड और कोहरे के सितम, फिर बढ़ी ठिठुरन

दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत ठंड का सितम झेल रहा है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में फरवरी एक कि सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की आशंका है। इसके साथ ही दिल्ली में फरवरी 3-4 को बारिश की संभावना है। जिसके बाद ठंड और बढ़ेगी। वहीं यूपी और बिहार में भी घना कोहरा छाया रहेगा। जिसके चलते विज़िबिलिटी बहुत कम हो गई है।

मंगल, 01 फ़रवरी 2022 - 10:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: IMD, India, Delhi-NCR, Winter

Courtesy: Aaj Tak

Winter in India

फोटो: The Indian Express

पहाड़ो में हो रही बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाको फिर बढ़ी ठंड

जम्मू कश्मीर और हिमालय पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटो में बिहार, उत्तराखंड और पूर्वी यूपी में ठंड बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही दिल्ली में जनवरी 31 को न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं मध्यप्रदेश में शीतलहर के चलते येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

सोम, 31 जनवरी 2022 - 11:01 AM / by अजहर फारूक

Tags: IMD, India, weather forecast, Winter

Courtesy: Aaj Tak

Winter in delhi

फोटो: The Indian Express

आज शीतलहर से मिलेगी राहत, फरवरी 3 से फिर बढ़ेगी ठंड

पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड अपने चरम पर है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटो में पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो फरवरी 2 से 4 तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत मे जनवरी 30 को शीतलहर में कमी आएगी। हालांकि फरवरी 3 से फिर ठंड बढ़ने की संभावना है।

रवि, 30 जनवरी 2022 - 01:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: IMD, Winter, Delhi, Winter Cold Wave

Courtesy: Aaj Tak

Winter in India

फोटो: The Weather Channel

अगले 4 दिन नहीं मिलेगी ठंड से राहत, जारी हुआ येलो अलर्ट

पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड अपने चरम पर है। मौसम विभाग की मानें तो अगले चार दिनों तक ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। ऐसे में यूपी के कई जिलों का तापमान तीन डिग्री तक जा सकता है। वहीं यूपी के लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। दूसरी तरफ तमिलनाडु, केरल और अरुणाचल प्रदेश में जनवरी 29 को हल्की बारिश होने की संभावना है।

शनि, 29 जनवरी 2022 - 09:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: IMD, rain, Winter, Cold Wave

Courtesy: AajTak News

Winter in delhi

फोटो: The Indian Express

दिल्ली समेत उत्तर भारत मे नही रुक रहा है सर्दी का सितम

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में लगातार ठंड का सितम जारी है, जिससे अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नही है। मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी 27 को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत देश के कई इलाकों में अगले तीन-चार दिनों तक ठिठुरन जारी रहेगी। इसके साथ ही बंगाल और सिक्किम में जनवरी 27 और 28 को बारिश की आशंका है।

गुरु, 27 जनवरी 2022 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, Winter, Delhi, IMD

Courtesy: Aajtak News