फोटो: Navbharat Times
दिल्ली सरकार सर्दियों में वायु प्रदूषण से लड़ने के लिए सितंबर में शुरू करेगी 15 सूत्री कार्य योजना: मंत्री
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने अगस्त 25 जानकारी देते हुए बताया कि शहर सरकार सर्दियों में वायु प्रदूषण से लड़ने के लिए सितंबर में 15 सूत्री कार्य योजना शुरू करेगी। यह योजना पराली प्रबंधन, धूल प्रदूषण, वाहनों से निकलने वाले उत्सर्जन, खुले में कचरा जलाने, औद्योगिक प्रदूषण, हरित युद्ध कक्ष और हरित दिल्ली अनुप्रयोग, प्रदूषण हॉटस्पॉट, वास्तविक समय विभाजन अध्ययन, स्मॉग टॉवर, ई-कचरा पार्क,… read-more
Tags: action plan, fight air pollution, Winter, Gopal Rai, Delhi Government
Courtesy: ABP Live
फ़ोटो: TOI
दिल्ली में 5 महीनों के लिए भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित, प्रदूषण को लेकर लिया गया फैसला
दिल्ली सरकार ने सर्दियों के मौसम में प्रदूषण को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब एक अक्तूबर से 28 फरवरी 2023 तक दिल्ली में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। जारी आदेश के तहत ऐसे वाहनों को दिल्ली की सीमा में प्रवेश से वंचित रखा जाएगा। हल्के वाहन ही दिल्ली की सीमा में प्रवेश कर सकेंगे। कैट ने कहा, दिल्ली सरकार के फैसले की कड़ी निंदा करते हैं। यह निर्णय दिल्ली के व्यापार को क्षति पहुंचाएगा।
Tags: Delhi, Government, Winter, Ban, Deisal
Courtesy: Amar ujala
फोटो: The Times of India
दिल्ली, पंजाब, यूपी में सुबह से जारी है बारिश और ठंड का दौर
दिल्ली एनसीआर के इलाकों में फरवरी तीन की सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की माने तो यह सिलसिला अगले दो दिन जारी रहेगा। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी हल्की बारिश जारी है। इसके अलावा बिहार में भी फरवरी चार से बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं उत्तराखंड, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के चलते मौसम में ठंडक बनी रहेगी।
Tags: India, rain, Winter, Delhi-NCR
Courtesy: Aaj Tak
फोटो: The Indian Express
पूरा उत्तर भारत झेल रहा है ठंड और कोहरे के सितम, फिर बढ़ी ठिठुरन
दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत ठंड का सितम झेल रहा है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में फरवरी एक कि सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की आशंका है। इसके साथ ही दिल्ली में फरवरी 3-4 को बारिश की संभावना है। जिसके बाद ठंड और बढ़ेगी। वहीं यूपी और बिहार में भी घना कोहरा छाया रहेगा। जिसके चलते विज़िबिलिटी बहुत कम हो गई है।
Tags: IMD, India, Delhi-NCR, Winter
Courtesy: Aaj Tak
फोटो: The Indian Express
पहाड़ो में हो रही बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाको फिर बढ़ी ठंड
जम्मू कश्मीर और हिमालय पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटो में बिहार, उत्तराखंड और पूर्वी यूपी में ठंड बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही दिल्ली में जनवरी 31 को न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं मध्यप्रदेश में शीतलहर के चलते येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Tags: IMD, India, weather forecast, Winter
Courtesy: Aaj Tak
फोटो: The Indian Express
आज शीतलहर से मिलेगी राहत, फरवरी 3 से फिर बढ़ेगी ठंड
पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड अपने चरम पर है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटो में पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो फरवरी 2 से 4 तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत मे जनवरी 30 को शीतलहर में कमी आएगी। हालांकि फरवरी 3 से फिर ठंड बढ़ने की संभावना है।
Tags: IMD, Winter, Delhi, Winter Cold Wave
Courtesy: Aaj Tak
फोटो: The Weather Channel
अगले 4 दिन नहीं मिलेगी ठंड से राहत, जारी हुआ येलो अलर्ट
पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड अपने चरम पर है। मौसम विभाग की मानें तो अगले चार दिनों तक ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। ऐसे में यूपी के कई जिलों का तापमान तीन डिग्री तक जा सकता है। वहीं यूपी के लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। दूसरी तरफ तमिलनाडु, केरल और अरुणाचल प्रदेश में जनवरी 29 को हल्की बारिश होने की संभावना है।
Tags: IMD, rain, Winter, Cold Wave
Courtesy: AajTak News
फोटो: The Indian Express
दिल्ली समेत उत्तर भारत मे नही रुक रहा है सर्दी का सितम
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में लगातार ठंड का सितम जारी है, जिससे अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नही है। मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी 27 को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत देश के कई इलाकों में अगले तीन-चार दिनों तक ठिठुरन जारी रहेगी। इसके साथ ही बंगाल और सिक्किम में जनवरी 27 और 28 को बारिश की आशंका है।
Tags: India, Winter, Delhi, IMD
Courtesy: Aajtak News
फोटो: The Times of India
दिल्ली समेत उत्तर भारत में नहीं रुक रहा है सर्दी का सितम
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। इसके चलते न्यूनतम तापमान मे भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने जनवरी 23 को पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम यूपी, चंडीगढ में बारिश का अनुमान लगाया है। इसके चलते दिल्ली जनवरी 23 को न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है।
Tags: Delhi, IMD, Winter, rain
Courtesy: AajTak News
फोटो: The Times of India
बारिश ने बढ़ाई दिल्ली में ठिठुरन, जारी हुआ येलो अलर्ट
दिल्ली एनसीआर में जनवरी 22 की सुबह से लगातार हो रही बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। इसके चलते न्यूनतम तापमान मे भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसके साथ ही दिल्ली में चलने वाली तेज़ हवाओ के मद्देनजर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे दिल्ली के प्रदूषण में भी कमी आ सकती है। जनवरी 22 को दिल्ली का AQI 342 दर्ज हुआ है।
Tags: India, Delhi-NCR, IMD, Winter
Courtesy: Aajtak News