Rajasthan Roadways

फोटो: Transport

अप्रैल एक से राजस्थान में आधे किराए में सफर कर सकेंगी महिलाएं, गहलोत सरकार ने की घोषणा

अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर महिलाओं और लड़कियों को राजस्थान रोडवेज की बसों में मुफ्त बस यात्रा की पेशकश करने का फैसला किया है। यह सुविधा राजस्थान रोडवेज की साधारण और तेज बसों सहित सभी बसों में उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस कदम से राज्य सरकार पर लगभग 3.50 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय… read-more

गुरु, 02 मार्च 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: ashok gehlot government, announced, roadways bus fare, Women

Courtesy: Latestly News

Arvind Kejriwal

फोटो: Live Hindustan

अरविन्द केजरीवाल ने किया गुजरात में सरकार बनने पर महिलाओं को खाते में एक हज़ार रुपये डालने का एलान

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने गुजरात दौरे के दौरान एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि, अगर गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए भेजे जायेंगे। जनसभा में केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी हिस्सा लिया। बता दें कि इस साल दिसंबर में गुजरात में विधानसभा चुनावों को आयोजन होने वाला है। 

रवि, 09 अक्टूबर 2022 - 03:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Arvind Kejriwal, big announcement, Gujarat, Women, rs 1000

Courtesy: India TV

Afghanistan women

फ़ोटो: Zeenews.in

ईरान की राह चला तालिबान, प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर बरसाई गोलियां

अफगानिस्तान के काबुल में हालिया आत्मघाती हमले में हुई छात्रों की मौत के मामले में विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर तालिबानी सरकार ने बर्बरता दिखाई है। वहीं, ईरान में चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर सरकार ने गोलियां बरसाई हैं और महिलाओं के हिजाब पकड़कर उन्हें घसीटा है। इस क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। हालिया आत्मघाती हमले में करीब 35… read-more

सोम, 03 अक्टूबर 2022 - 01:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Taliban, Afghanistan, Women, Protests

Courtesy: News18hindi

Rss

फ़ोटो: The Economic Times

विजयादशमी: आरएसएस के कार्यक्रम में पहली बार एक महिला होंगी मुख्य अतिथि

विजयादशमी के दिन नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय में होने वाले कार्यक्रम में इस बार एक महिला मुख्य अतिथि होंगी। संघ ने अपने 92 साल के इतिहास को तोड़ते हुए इस बार पद्मश्री सम्मान से सम्मानित संतोष यादव को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है। वहीं, नागपुर महानगर के संघचालक राजेश लोया ने जानकारी दी है कि इस आयोजन में मुख्य वक्त के तौर पर सरसंघचालक मोहन भागवत मौजूद रहेंगे।

शनि, 17 सितंबर 2022 - 01:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: RSS, Chief Guest, Women, dusshera

Courtesy: Live hindustan

Arvind Kejriwal

फोटो: Wikimedia

गुजरात चुनाव से पहले दिल्ली के CM केजरीवाल ने की महिलाओं को 1 हजार मासिक भत्ता देने की घोषणा

इस साल के आखिर में गुजरात में होने वाले विधानसभा के चुनाव से पहले AAP ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविन्द केजरीवाल अगस्त 10 को घोषणा करते हुए कहा, अगर गुजरात में उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को एक हजार रुपये का मासिक भत्ता दिया जाएगा। केजरीवाल ने यह भी कहा कि जो महिलाएं इसके लिए स्वीकृति देंगी उन्हीं महिलाओं… read-more

गुरु, 11 अगस्त 2022 - 05:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Gujarat election 2022, Arvind Kejriwal, announced, monthly allowance, Women

Courtesy: ABP Live

Yogi Adityanath

फोटो: Latestly

उत्तर प्रदेश में फ्री सवारी कर सकेंगी 60 साल से अधिक उम्र की महिलाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा करते हुए कहा कि, जल्द ही उनकी सरकार 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा मुहैया कराएगी। सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "चुनाव के वक्त हमने 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को बस में फ्री सफर का वादा किया था। जल्द हम यह वादा पूरा करने जा रहे हैं।" योगी ने अगस्त 10 प्रदेश के 7 बस अड्डों का ऑनलाइन उद्घाटन किया… read-more

गुरु, 11 अगस्त 2022 - 11:45 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Yogi Government, free bus, Travel, Women

Courtesy: Bhaskar News

Education

फोटो: The Gaurdian

तालिबान ने अफगानिस्तान में लागू किया शरिया कानून, 7वीं कक्षा के बाद लड़कियों की शिक्षा बंद

तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता संभालने के एक वर्ष के भीतर ही महिला विरोधी सख्त शरिया कानून को देश में कड़ाई से लागू करना शुरू कर दिया है। तालिबान ने 7 वीं कक्षा के बाद लड़कियों के स्कूल जाने पर पाबंदी लगा दी है। तालिबान अब सरकारी दफ्तरों से महिलाओं को निकाल रहा है। अब इन दफ्तरों में बस पुरुष ही काम कर पाएंगे। साथ ही महिला के लिए बनाये गए घरेलू हिंसा कानून को भी खत्म कर दिया गया है।

बुध, 27 जुलाई 2022 - 03:52 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Taliban, Afghanistan, Women, Girls, Ban

Courtesy: News18

Tliban

फोटो: CBS News

महिलाओं के हक छीन रहा तालिबान, नौकरियों पर पुरुष रिश्तेदार भेजने का फरमान

तालिबान ने महिला कर्मचारियों से कहा है कि दफ्तर में काम ज्यादा है इसलिए अपनी जगह पुरुष रिश्तेदारों को काम करने भेजा करें। वित्त विभाग की एक कर्मचारी ने बताया, 'तालिबान ने सत्ता में आने के बाद हमारा डिमोशन कर दिया है। जहां पहले 60 हजार अफगानी सैलरी थी वहीं अब 12 हजार बची है। एक महिला ने कहा कि उसे एचआर डिपार्टमेंट से फोन आया कि उनकी जगह अब नया कर्मचारी रख लिया गया है।

सोम, 18 जुलाई 2022 - 07:57 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Tliban, Women, Rights, Demotion, Afganistan

Courtesy: Hindustan

Women

फोटो: NPR

अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों और हितों को कुचलने को लेकर भारत में UN में जताई चिंता

अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों और हितों को कुचलने को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में चिंता जताई। जिनेवा में भारत के राजदूत पुनीत अग्रवाल ने कहा कि भारत औऱ अफगानिस्तान लंबे समय से साझेदार के रूप में काम कर रहे हैं। ऐसे में वहां शांति और स्थिरता की वापसी सुनिश्चित करना ही हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि हम अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रमों के बारे में चिंतित हैं, जो महिलाओं और लड़कियों की भलाई को सीधे तौर पर प्रभावित… read-more

शनि, 02 जुलाई 2022 - 04:36 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Afganistan, World, Human Rights, Geneva, Women

Courtesy: Amar ujala

Nari Naman Yojna

फोटो: EWN24 News

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने शुरू की 'नारी को नमन' योजना, महिलाओं को बस किराए में 50% की छूट

हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) महिला यात्रियों से राज्य के भीतर उनकी यात्रा के लिए केवल आधा किराया वसूल करेगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जून 30 को यहां राजकीय महाविद्यालय सभागार में नारी को नमन योजना का शुभारंभ करते हुए महिलाओं को रियायती टिकट भी जारी किए। हिमाचल प्रदेश में आज से महिलाओं को एचआरटीसी (HRTC) की बसों में सफर करने पर 50 फ़ीसदी किराए में छूट मिलेगी।

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Himachal Pradesh, cm jairam thakur, half fair, hrtc bus, Women

Courtesy: ZEE News