CM-yogi

फोटो: News Room Post

'हर पुलिस स्टेशन में एक महिला अधिकारी': सीएम योगी ने की महिला सुरक्षा के लिए कई पहलों की घोषणा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए एक बड़े फैसले की घोषणा की। नई योजना के तहत, प्रत्येक जिले में दो महिला पुलिस स्टेशन होंगे, प्रत्येक की प्रमुख एक महिला पुलिस अधिकारी होगी। महिला थाने सीधे मुख्यमंत्री की निगरानी में रहेंगे। आदित्यनाथ ने यह भी चेतावनी दी कि भ्रष्टाचार या कदाचार में शामिल पाए जाने वाले किसी भी पुलिस अधिकारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा। 

बुध, 27 सितंबर 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, CM Yogi, major decision, Women Empowerment

Courtesy: News 18

Weaving machine

फ़ोटो: Zee business

इस सरकारी योजना से मिलेगी फ्री सिलाई मशीन, घर बैठे कर सकेंगे कमाई

नरेंद्र मोदी सरकार ने बीते महीने "फ्री सिलाई मशीन योजना 2022" की शुरुआत की थी जिसके तहत घर बैठे कमाई करने के लिए सरकार की ओर से सिलाई मशीन मुफ्त दी जाएगी। यह योजना में मुफ्त मशीन गरीब और श्रमिक महिलाओं को उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए 20-40 वर्ष की महिलाएं मशीन के लिए आवेदन कर सकती हैं। हर राज्य में 50 हजार महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

शुक्र, 20 मई 2022 - 04:35 PM / by आकाश तिवारी

Tags: नरेंद्र मोदी, weaving machine, Women Empowerment

Courtesy: Zeenews

Supriya sule

फ़ोटो: The new indian express

एनसीपी नेता सुप्रिया सुले का महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बयान

एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने एक सभा को सम्बोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण की बात की है। दरअसल पुणे में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक महिला कथित रूप से हमला किया गया था जिसके बाद सुले ने कहा कि अगर राज्य में कोई पुरुष किसी महिला को पीटने के लिए हाथ उठाएगा, तो मैं उसके खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर करूंगी। सुले ने यह भी कहा कf महिलाओं पर हाथ उठने वाले का वो हाथ तोड़ देगी। 

बुध, 18 मई 2022 - 04:50 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Supriya Sule, Women Empowerment, NCP

Courtesy: NDTV

Bihar Women To Get RS 1 Lakh Incentive

फोटो: Getmyuni

बिहार सरकार यूपीएससी, बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाली महिलाओं को देगी 1 लाख रुपये

बिहार सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के लिए प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाली सामान्य श्रेणी की महिलाओं को छात्रवृत्ति के माध्यम से 1 लाख रुपये प्रदान करने का निर्णय लिया है। 2021 की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली महिलाएं दिसंबर 3 तक लाभ के लिए ऑनलाइन आवेदन भर सकती हैं। विशेष रूप से, यह योजना एससी, एसटी और ओबीसी महिला उम्मीदवारों के लिए पहले से ही खुली है।

रवि, 14 नवंबर 2021 - 03:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: clearing upsc bpsc prelims exams, Women Empowerment, Bihar

Courtesy: Amar Ujala News

Amit Shah

फोटो: Twitter

अब स्टेशनों पर प्लास्टिक कप नहीं कुल्हाड़ों में मिलेगी चाय

केंद्रीय गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश के सभी स्टेशनों पर मिट्टी के कुल्हड़ में चाय बेचने को अनिवार्य करने बात कही है। अमित शाह ने कहा कि जल्द ही प्लास्टिक कप को प्रतिबंधित कर मिट्टी के कुल्हड़ में चाय बेचने की व्यवस्था करेंगे। इससे प्रदूषण घटने के साथ ही कुटीर उद्योग से जुड़े लोगों को रोजगार मिल‌ सकेगा। अमित शाह ने गांधीनगर स्टेशन पर महिला स्वयं सहायता समूह के उद्घाटन के दौरान यह बात कही है।

शनि, 09 अक्टूबर 2021 - 08:20 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Amit Shah, CM Bhupendra Patel, Gujrat, Women Empowerment

Courtesy: Nai Dunia News

Women Officers

फोटो: The New Indian Express

एनडीए परीक्षा में महिला उम्मीदवारों के शामिल होने वाला आदेश बरकरार : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने रक्षा मंत्रालय द्वारा एनडीए परीक्षा में महिला उम्मीदवारों को शामिल ना करने वाली प्रार्थना को नामंजूर कर दिया है। सितंबर 21 को रक्षा मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट से नवंबर में होने वाली एनडीए परीक्षा में महिला उम्मीदवारों को बुनियादी ढांचे तथा पाठ्यक्रम में बदलाव का हवाला देकर परीक्षा में शामिल ना करने का अनुरोध किया था। जिसे कोर्ट ने नामंजूर करते हुए लैंगिक समानता के मुद्दों को स्थगित ना करने की बात कही है।

बुध, 22 सितंबर 2021 - 06:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: National Defence Academy, Supreme Court of India, Defence Ministry, Women Empowerment

Courtesy: Amar ujala

Nestle Women employee

फोटो: Nestle

महिला कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि करेगा नेस्ले इंडिया

जानी-मानी खाद्य कंपनी नेस्ले इंडिया ने महिला कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि करने की बात कही है। नेस्ले के मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेश नारायण के मुताबिक पिछले वर्ष 42 प्रतिशत महिला कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी। कंपनी द्वारा भविष्य में इस वृद्धि दर को और बढ़ाने की बात कही गई है। वहीं डायरेक्टर सुरेश नारायण ने देश में कंपनी के नौ वें प्लांट खोलने की जानकारी देते हुए, नेस्ले इंडिया में 7,700 कर्मचारियों के होने की बात कही है।

मंगल, 21 सितंबर 2021 - 09:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Nestle India, Women Empowerment, WOMEN EMPLOYEES, business

Courtesy: Zee Business

ओला फ्यूचर फैक्ट्री में सिर्फ महिला वर्कर्स ही करेंगी काम

भारत की जानी-मानी कंपनी ओला की फ्यूचर फैक्ट्री में अब सिर्फ महिलाएं ही कार्यरत होंगी। इससे ओला फ्यूचर फैक्ट्री में दस हजार से अधिक महिलाओं को रोजगार मिल सकेगा। कंपनी के संस्थापक भावेश अग्रवाल ने सितंबर 13 को ट्विटर पर एक शार्ट वीडियो पोस्ट कर यह जानकारी दी है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने भारत में आत्मनिर्भर महिलाओं की जरूरत के बारे में बताते हुए ओला फ्यूचर फैक्ट्री में महिलाओं के संचालन को गर्व की बात बताई है।

सोम, 13 सितंबर 2021 - 06:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Ola, Women Empowerment, Automobile

Courtesy: Financial Express

Women entrepreneur Aishwarya Ravi

फोटो: Instagram

बेटी की स्किन एलर्जी बनी मां के एंटरप्रेन्योर बनने की वजह

बेटी की स्किन एलर्जी से परेशान बेंगलुरु में रहने वाली ऐश्वर्या आज बेबी प्रोडक्ट्स कंपनी 'नेचर्स डेस्टिनी' की एक सफल महिला उद्यमी है। 29 वर्षीय ऐश्वर्या की बेटी को सन् 2015 में स्किन एलर्जी  हुई थी। जिसके चलते डॉक्टर ने उन्हें स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बंद करने की सलाह दी थी। सलाह को मानते हुए ऐश्वर्या ने घरेलू नुस्खों का सहारा लेकर घर पर ही बेबी… read-more

रवि, 12 सितंबर 2021 - 10:01 AM / by मेघा गुप्ता

Tags: Women Empowerment, Women entrepreneurs, Organic Products, skin care

Courtesy: India times

Smriti Irani

फोटो: The Statesman

स्मृति ईरानी ने G-20 के 'पहले महिला शक्तिकरण मंत्रीस्तरीय सम्मेलन' को किया संबोधित

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने महिला सशक्तिकरण पर पहले G-20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया। इस सम्मेलन का आयोजन अगस्त 26 को इटली के सांता मार्गेरिटा लिगुर में हाइब्रिड प्रारूप में किया गया था। इस दौरान सरकार द्वारा जेंडर इक्विलिटी को बढ़ावा देने, महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने वाली कई नितियां साझी की। जी20 सम्मेलन में यह स्वीकार किया कि एसटीईएम, फाइनेंशियल, डिजिटल साक्षरता जैसे अन्य मुद्दों… read-more

शुक्र, 27 अगस्त 2021 - 08:30 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Ministry of Women and Child Development, G-20 Summit, Women Empowerment, smriti irani

Courtesy: Khas Khabar.com