Education

फोटो: The Gaurdian

तालिबान ने अफगानिस्तान में लागू किया शरिया कानून, 7वीं कक्षा के बाद लड़कियों की शिक्षा बंद

तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता संभालने के एक वर्ष के भीतर ही महिला विरोधी सख्त शरिया कानून को देश में कड़ाई से लागू करना शुरू कर दिया है। तालिबान ने 7 वीं कक्षा के बाद लड़कियों के स्कूल जाने पर पाबंदी लगा दी है। तालिबान अब सरकारी दफ्तरों से महिलाओं को निकाल रहा है। अब इन दफ्तरों में बस पुरुष ही काम कर पाएंगे। साथ ही महिला के लिए बनाये गए घरेलू हिंसा कानून को भी खत्म कर दिया गया है।

बुध, 27 जुलाई 2022 - 03:52 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Taliban, Afghanistan, Women, Girls, Ban

Courtesy: News18

Tliban

फोटो: CBS News

महिलाओं के हक छीन रहा तालिबान, नौकरियों पर पुरुष रिश्तेदार भेजने का फरमान

तालिबान ने महिला कर्मचारियों से कहा है कि दफ्तर में काम ज्यादा है इसलिए अपनी जगह पुरुष रिश्तेदारों को काम करने भेजा करें। वित्त विभाग की एक कर्मचारी ने बताया, 'तालिबान ने सत्ता में आने के बाद हमारा डिमोशन कर दिया है। जहां पहले 60 हजार अफगानी सैलरी थी वहीं अब 12 हजार बची है। एक महिला ने कहा कि उसे एचआर डिपार्टमेंट से फोन आया कि उनकी जगह अब नया कर्मचारी रख लिया गया है।

सोम, 18 जुलाई 2022 - 07:57 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Tliban, Women, Rights, Demotion, Afganistan

Courtesy: Hindustan

Women

फोटो: NPR

अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों और हितों को कुचलने को लेकर भारत में UN में जताई चिंता

अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों और हितों को कुचलने को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में चिंता जताई। जिनेवा में भारत के राजदूत पुनीत अग्रवाल ने कहा कि भारत औऱ अफगानिस्तान लंबे समय से साझेदार के रूप में काम कर रहे हैं। ऐसे में वहां शांति और स्थिरता की वापसी सुनिश्चित करना ही हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि हम अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रमों के बारे में चिंतित हैं, जो महिलाओं और लड़कियों की भलाई को सीधे तौर पर प्रभावित… read-more

शनि, 02 जुलाई 2022 - 04:36 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Afganistan, World, Human Rights, Geneva, Women

Courtesy: Amar ujala

Nari Naman Yojna

फोटो: EWN24 News

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने शुरू की 'नारी को नमन' योजना, महिलाओं को बस किराए में 50% की छूट

हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) महिला यात्रियों से राज्य के भीतर उनकी यात्रा के लिए केवल आधा किराया वसूल करेगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जून 30 को यहां राजकीय महाविद्यालय सभागार में नारी को नमन योजना का शुभारंभ करते हुए महिलाओं को रियायती टिकट भी जारी किए। हिमाचल प्रदेश में आज से महिलाओं को एचआरटीसी (HRTC) की बसों में सफर करने पर 50 फ़ीसदी किराए में छूट मिलेगी।

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Himachal Pradesh, cm jairam thakur, half fair, hrtc bus, Women

Courtesy: ZEE News

Raisin

फ़ोटो: Navbharat Times

किशमिश से महिलाओं को होते हैं फायदे, आयरन की कमी को करता है दूर

किशमिश खाना सभी के लिए फायदेमंद है लेकिन खासतौर से महिलाओं के लिए इसे खाना किसी वरदान से कम नहीं है। महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी पाई जाती है। ऐसे में किशमिश का सेवन शरीर में आयरन की आपूर्ति के लिए बेहतरीन विकल्प है। अत्यधि‍क मात्रा में फाइबर से भरपूर किशमिश, पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर होती है। यह फ्री रेडिकल से बचाकर कैंसर की कोशि‍काओं की वृद्धि‍ को रोकने में सक्षम है। 

गुरु, 30 जून 2022 - 09:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Raisin, iron, Fiber, Free radical, Women

Courtesy: Amar ujala

Liqour

फ़ोटो: Hindustan Times

दिल्ली में शराब की दुकान खोलने का विरोध कर रही महिलाओं और दुकान के कर्मचारियों के बीच झड़प

दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी इलाके में शराब की दुकान खोलने का विरोध कर रही महिलाओं और दुकान के कर्मचारियों के बीच झड़प होने के बाद दस महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। बता दें ठेके पर मौजूद महिला बाउंसरों से महिलाओं की झड़प के बाद मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन उत्तेजित महिलाओं ने एक हवलदार के साथ भी न केवल हाथापाई की, बल्कि उसकी वर्दी फाड़ दी।

रवि, 26 जून 2022 - 07:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: south delhi, Women, Liquor, protest, arrest

Courtesy: Amar ujala

Bank

फ़ोटो: CNBC

इंडियन बैंक ने प्रेगनेंट महिला कर्मचारियों की भर्ती लेने से किया मना, बताया मेडिकल अनफिट

इंडियन बैंक ने प्रेगनेंट महिला कर्मचारियों की भर्ती के लिए एक नया दिशानिर्देश जारी किया है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं को नौकरी के मौकों से बाहर रखा गया है। बैंक ने गर्भवती महिलाओं को नौकरी के लिए ‘मेडिकली अनफिट’ करार किया है। ऐसे गलत नियमों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इंडियन बैंक के खिलाफ नोटिस जारी किया है। SBI भी प्रेगनेंट महिलाओं के लिए ऐसा नियम लेकर आया था। हालांकि बैंक ने नियम वापस ले लिया है… read-more

सोम, 20 जून 2022 - 06:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Indian Bank, SBI, Pregnant, Women, Medical Unfit

Courtesy: Moneycontrol

Protest For Burka Ban

फ़ोटो: TV9

अफगानिस्तान में बुर्का फरमान के विरोध में उतरी महिलाएं, तालिबान ने 30 राउंड फायर करने की दी धमकी

बुर्का फरमान का विरोध करने के लिए अफगानिस्तान की महिला अधिकार कार्यकर्ताओं सड़क पर उतर गई हैं। महिलाओं ने मई 10 को राजधानी की सड़कों पर मार्च निकाला और न्याय की मांग की। मई 7 को घोषित किए गए एक फरमान में कहा गया कि महिलाएं सिर से पैर तक बुर्का पहनें। इस पर तालिबान ने महिला कार्यकर्ताओं पर 30 राउंड फायर करने की धमकी दी है।

बुध, 11 मई 2022 - 07:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Afganistan, Taliban, Burka, Women

Courtesy: Navbharat Times

बिकिनी और फेस मास्क पहनकर यूएस एयरपोर्ट पर घुसी महिला, वीडियो वायरल

एक महिला को संयुक्त राज्य अमेरिका के मियामी हवाई अड्डे पर सिर्फ बिकनी और फेस मास्क पहने कैमरे में कैद किया गया। हवाई अड्डे की सुरक्षा में एक अज्ञात गोरी महिला को बिकनी में टहलते हुए देख वहां मौजूद लोग सदमे की स्थिति में आ गए। वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने उस महिला का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला को ऑलिव-ग्रीन बिकिनी और फेस मास्क पहने देखा जा सकता है।

रवि, 05 सितंबर 2021 - 03:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: miami airport, bikini, Women

Courtesy: Aajtak News

Amma Idlis for one rupees

फोटो: The Quint

आनंद महिंद्रा जमीन खरीदकर इडली अम्मा के लिए बनवा रहे हैं घर और रेस्टोरेंट

आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट से बताया कि जल्द ही कोयंबटूर में इडली वाली अम्मा के पास उनका अपना घर और रेस्टोरेंट होगा जहां वे इडली बनाएंगी और बेचेंगी। इसके लिए उन्होंने एक जमीन खरीदकर उसकी रजिस्ट्री भी करवा ली है। इससे पहले भी आनंद महिंद्रा ने चूल्हे पर इडली बनाने वाली अम्मा के लिए एलपीजी गैस स्टोव की व्यवस्था भी करवाई थी। 85 साल की इडली अम्मा से मशहूर… read-more

मंगल, 06 अप्रैल 2021 - 06:55 PM / by Shruti

Tags: Anand Mahindra, Idli Amma, Women, Lifestyle, Humanitarian Help

Courtesy: Bhaskar News